Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
  • मुक्तेश्वर से 658 किमी की हिमालयन MTB साइकिल रेस शुरू, 18 राज्यों के 66 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
Saturday, November 21
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की तैयारी, राज्यपाल ने अर्ली वार्निंग सिस्टम और डॉप्लर रडार बढ़ाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 14, 2026

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की तैयारी, राज्यपाल ने अर्ली वार्निंग सिस्टम और डॉप्लर रडार बढ़ाने के दिए निर्देश

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 14, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

तकनीक के साथ पारंपरिक ज्ञान बने आपदा प्रबंधन की ताकतः मा0 राज्यपाल

कहा-उत्तराखण्ड के लोग आपदाओं के प्रति जागरूक और सतर्क
 
मा0 राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए समुदाय की सहभागिता, तकनीक और अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करने के दिए निर्देश

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग आपदाओं के प्रति बहुत पहले से ही जागरूक, संवेदनशील और सतर्क हैं। यही जागरूकता और सामुदायिक क्षमता राज्य को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करने वाले राज्यों में अग्रणी बनाती है। उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन को केवल सरकारी तंत्र तक सीमित न रखकर समुदाय को इसका सक्रिय भागीदार बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम स्तर पर स्वयंसेवकों को तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में समुदायों की सहभागिता एवं सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर लोगों को आपदा के दौरान किए जाने वाले उपायों, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तथा आपातकालीन संचार के संबंध में लगातार प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय पहला और सबसे प्रभावी प्रतिक्रियादाता स्थानीय समुदाय ही होता है, इसलिए समुदाय की क्षमता को मजबूत करना राज्य की आपदा प्रबंधन रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।
मा0 राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में स्थानीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और वर्षों से अर्जित अनुभव का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने अपने अनुभव के आधार पर मौसम, जलस्रोतों, नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा प्राकृतिक परिवर्तनों को समझने की अपनी विशिष्ट क्षमता विकसित की है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस पारंपरिक एवं स्थानीय ज्ञान का वैज्ञानिक      दृष्टिकोण के साथ समन्वय करते हुए आपदा प्रबंधन की योजनाओं में उपयोग किया जाए। उन्होंने एनजीओ के साथ ही कृषक समूहों को आपदा प्रबंधन से जोड़ने के निर्देश दिए। मा0 राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दुनिया के अन्य आपदा-प्रवण देशों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और सफल प्रयासों का अध्ययन कर उनसे सीखना चाहिए।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मा0 राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने जो भी दिशा-निर्देश दिए हैं, उन पर जल्द अमल किया जाएगा तथा उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। श्री सुमन ने बताया कि मा0 राज्यपाल से भेंट के दौरान उन्होंने राज्य में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, आपदा पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव व्यवस्था, अर्ली वार्निंग सिस्टम, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय के संबंध में राज्यपाल को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कमाण्डेंट राज्य आपदा प्रतिवादन बल जौलीग्रांट देहरादून श्री अर्पण यदुवंशी एवं 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर ऊधमसिंह नगर के कमाण्डेंट श्री संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।  

*आम लोगों तक समय पर अलर्ट पहुंचाने के निर्देश*
       मा0 राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि यदि लोगों को समय रहते सही और विश्वसनीय चेतावनी प्राप्त हो जाए तो वे समय पर सुरक्षित स्थानों की ओर जा सकते हैं और जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न प्रकार की आपदाओं के संबंध में प्राप्त चेतावनियों को त्वरित रूप से आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। इसके लिए मोबाइल आधारित अलर्ट, एसएमएस, सोशल मीडिया, स्थानीय संचार माध्यमों, सामुदायिक रेडियो तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। 

*डॉप्लर रडार का नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश*
        मा0 राज्यपाल ने राज्य में अर्ली वार्निंग सिस्टम को और अधिक मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में इसकी पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसम एवं अन्य प्राकृतिक खतरों की सटीक एवं स्थानीय स्तर पर निगरानी के लिए डॉप्लर रडार की संख्या बढ़ाने तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को आपदा प्रबंधन व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया। 

*एसईओसी और डीईओसी के माध्यम से मजबूत हो समन्वय*
     मा0 राज्यपाल ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि इनके माध्यम से सभी जनपदों एवं संबंधित रेखीय विभागों के मध्य 24×7 प्रभावी समन्वय और सूचना का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। 

*स्कूल एवं कॉलेजों में आपदा प्रबंधन शिक्षा पर जोर*
       मा0 राज्यपाल ने कहा कि आपदा के प्रति जागरूकता की शुरुआत विद्यालय स्तर से की जानी चाहिए। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेजों में आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों को किसी न किसी रूप में पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों अथवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों को भी आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाए। प्रत्येक छात्र को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।  

*माॅक ड्रिल और प्रशिक्षण को बनाया जाए नियमित प्रक्रिया*

        मा0 राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन में केवल संसाधनों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशिक्षित मानव संसाधन और नियमित अभ्यास भी आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं समुदायों के लिए नियमित रूप से माॅक ड्रिल तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर जोर दिया। 

*आधुनिक उपकरणों को शामिल करने के निर्देश*
        मा0 राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और नवीनतम तकनीकों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड में आधुनिक संचार उपकरण, ड्रोन, सैटेलाइट आधारित तकनीक, रियल टाइम डाटा, जीआईएस आधारित मैपिंग तथा अन्य आधुनिक संसाधन राहत एवं बचाव अभियानों की क्षमता को और बढ़ा सकते हैं।

*हेली रेस्क्यू की क्षमता बढ़ाने पर जोर*
       मा0 राज्यपाल ने पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए हेली रेस्क्यू की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए हेलीपैडों की संख्या बढ़ाने तथा उपलब्ध हेलीपैडों को आपदा के समय उपयोग योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए।

*ग्लेशियर झीलों की निगरानी में उत्तराखण्ड की पहल सराहनीय*
        मा0 राज्यपाल ने राज्य में ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं संभावित जोखिमों को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों से उत्पन्न संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान और चेतावनी के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर झीलों की निगरानी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड द्वारा किए जा रहे प्रयास देश के अन्य हिमालयी राज्यों एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी एक उपयोगी मॉडल बन सकते हैं। 

*केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग के लिए अवगत कराने के निर्देश*
     मा0 राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य को भारत सरकार के स्तर पर किसी भी प्रकार की तकनीकी, वित्तीय अथवा अन्य सहायता की आवश्यकता हो तो उससे संबंधित विषयों उनके समक्ष लाया जाए। वे केंद्र सरकार के स्तर पर राज्य का पक्ष मजबूती के साथ रखेंगे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026
Read More

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026
Read More

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?