Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
  • मुक्तेश्वर से 658 किमी की हिमालयन MTB साइकिल रेस शुरू, 18 राज्यों के 66 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
Friday, November 20
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी की आवाज दबाना लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान, भाजपा सरकार में हिटलरशाही चरम सीमा पर – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज एश्ले हॉल चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक एवं जनप्रतिनिधि श्री हरीश धामी जी को मंच से अपनी बात रखने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने का अवसर न देना लोकतांत्रिक परंपराओं का खुला उल्लंघन है। यह केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं, बल्कि उस क्षेत्र की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसने उन्हें चुनकर विधानसभा तक पहुंचाया है।

डॉ. गोगी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हिटलरशाही और तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। लोकतंत्र में असहमति की आवाज को सम्मान दिया जाता है, लेकिन प्रदेश सरकार विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को बोलने तक का अवसर नहीं देना चाहती। सत्ता के अहंकार में सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को भूल चुकी है। जनता के सवालों से बचना, जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाना और विरोध करने वालों की अनदेखी करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर एक निर्वाचित विधायक को सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने से क्यों रोका गया? लोकतंत्र किसी सरकार की निजी जागीर नहीं है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना और जनता की समस्याओं को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।

डॉ. गोगी ने पीआरडी कर्मचारियों के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश के पीआरडी कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। ये कर्मचारी प्रदेश की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसके बावजूद उन्हें उनके अधिकारों, सम्मान और उचित सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। सरकार को उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेकर न्याय प्रदान करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से स्पष्ट है कि उसे न तो जनता की समस्याओं की चिंता है और न ही कर्मचारियों के अधिकारों की। कांग्रेस पार्टी जनप्रतिनिधियों के सम्मान, कर्मचारियों के अधिकारों और आम जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

डॉ. गोगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अपनी हिटलरशाही और तानाशाही कार्यशैली पर अंकुश लगाए तथा पीआरडी कर्मचारियों की मांगों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करे। अन्यथा महानगर कांग्रेस कमेटी प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र करने के लिए बाध्य होगी। लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस पार्टी हर हाल में जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।इस मौके पर मुख्य रूप प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन लाल,
, पार्षद अर्जुन सोनकर , अरविंद चौधरी, अभिनव थापर ,ब्लॉक अध्यक्ष  ललित भद्री, बीरेंद्र पंवार, सुनील थपलियाल, दीपक माधवल ,सईद अहमद जमाल , सूरज लंबा,दलबीर बर्थवाल, परवीन ध्यानी, प्रदीप रावत, मुकेश सोनकर ,संदीप जैन, वीरेंद्र सिंह, सनतन सिंह, हेमवतीनंदन, अर्जुन सोनकर, सावित्री थापा, लवलीन कौर,मनीष गौनियल, मखरूल आलम, आदि मौजूद थे

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026
Read More

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Read More

उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश

November 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?