Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
  • मुक्तेश्वर से 658 किमी की हिमालयन MTB साइकिल रेस शुरू, 18 राज्यों के 66 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
Friday, November 20
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
उत्तराखंड देहरादून नई दिल्ली राज्य समाचार November 20, 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विकासखंड चिन्यालीसौड़ में रीप परियोजना के अंतर्गत  ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कर रहीं पेश

शुक्रवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रीप परियोजना के अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नगुण बैरियर के पास स्थापित वे-साइड ईटरी का उद्घाटन किया। इस वे-साइड ईटरी का संचालन सीता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ‘हिमालयन भोजनालय’ के नाम से किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके व्यवसाय एवं आमदनी के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन पुलिस बैरियर के पास रुकते हैं, जिससे भोजनालय में यात्रियों का आना-जाना बना रहता है। इसके साथ ही समीप में पार्क होने के कारण शाम को टहलने आने वाले स्थानीय लोग भी यहां भोजन एवं स्नैक्स का आनंद लेते हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

समूह की महिलाओं ने बताया कि रीप परियोजना के सहयोग से उन्हें इस उद्यम की स्थापना में सहायता मिली। परियोजना द्वारा सहयोग के साथ बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनी है। अब उन्हें बड़े आयोजनों एवं अन्य अवसरों के लिए भी भोजन के ऑर्डर प्राप्त होते हैं, जिन्हें वे मांग के अनुसार पूरा कर रही हैं। महिलाओं ने इस अवसर पर सरकार और रीप परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

परियोजना प्रबंधक रीप ने बताया कि रीप परियोजना के अंतर्गत प्रदेशभर में इस प्रकार की वे-साइड ईटरी विकसित की जा रही हैं। इन सभी केंद्रों को एकरूप पहचान देने के उद्देश्य से ‘हिमालयन भोजनालय’ नाम से संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय एवं पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनकी आजीविका को मजबूत बनाना है। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में  इस तरह के रोजगार मॉडल्स को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानों की उपलब्धता भी कराई जा रही है।

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें अपनी आजीविका बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी राहुल आनंद, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीएम रीप कपिल उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी और समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026
Read More

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026
Read More

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?