Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
  • मुक्तेश्वर से 658 किमी की हिमालयन MTB साइकिल रेस शुरू, 18 राज्यों के 66 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
Friday, November 20
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार व्यापार November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक कला की सराहना की

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने और प्रदेश के कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय उत्पादों का सशक्त प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ किया तथा पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों एवं उत्पादकों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय संसाधनों में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं निहित हैं। राज्य के पारंपरिक उत्पाद न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा नए बाजारों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कौशल को संरक्षण देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ की भावना के अनुरूप उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमों को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता संवर्धन और प्रभावी विपणन के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए। इससे स्थानीय उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी और युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक ज्ञान पर आधारित उत्पाद राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। इन उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने पवेलियन में प्रतिभाग कर रहे सभी कारीगरों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और रचनात्मकता उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देने के साथ ही उत्तराखण्ड को आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, सचिव श्री विनय शंकर पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026
Read More

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026
Read More

उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश

November 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?