Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
  • मुक्तेश्वर से 658 किमी की हिमालयन MTB साइकिल रेस शुरू, 18 राज्यों के 66 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
Saturday, November 21
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»देहरादून में ‘पर्वत मंथन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन, हिमालयी शहरों के विकास और जल सुरक्षा पर हुआ मंथन
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 18, 2026

देहरादून में ‘पर्वत मंथन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन, हिमालयी शहरों के विकास और जल सुरक्षा पर हुआ मंथन

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून में ‘पर्वत मंथन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन, हिमालयी शहरों के सतत एवं जलवायु-अनुकूल विकास पर हुआ व्यापक मंथन

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की गरिमामयी उपस्थिति मै हुआ कार्यक्रम*

*जल सुरक्षा, स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण और आपदा-सहिष्णु शहरी विकास के लिए प्रकृति-आधारित समाधानों पर दिया गया जोर*

*नगर पंचायत लालकुआं को ‘Urban Learnathon 2.0’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित*

 हिमालयी शहरों में जल सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देहरादून में 17 एवं 18 नवंबर को दो दिवसीय ‘पर्वत मंथन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया गया।

 कॉन्क्लेव की मुख्य थीम “From Water Security to Ecosystem-based Urban Development: Mainstreaming Resilient Water and Sanitation for Himalayan Cities” रही। इसमें हिमालयी क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक एवं पारिस्थितिक परिस्थितियों के अनुरूप टिकाऊ, जलवायु-अनुकूल और आपदा-सहिष्णु शहरी विकास की रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उत्तराखंड शासन के शहरी विकास सचिव श्री नितेश कुमार झा (आईएएस), शहरी विकास निदेशक श्री विनोद गोस्वामी (आईएएस), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री नमीता प्रसाद तथा नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। 

कॉन्क्लेव में नेपाल, भूटान तथा अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने इसे अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान किया।

कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में हिमालयी शहरों के समक्ष उभरती शहरी एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इनमें आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जल एवं सीवरेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, शहरी विकास की पारिस्थितिक वहन क्षमता तथा नगर निकायों का वित्तीय सुदृढ़ीकरण प्रमुख विषय रहे। विशेषज्ञों ने पर्वतीय क्षेत्रों की संवेदनशील पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए विकेंद्रीकृत प्रबंधन प्रणालियों और प्रकृति-आधारित समाधानों को शहरी नियोजन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में नगर पंचायत लालकुआं को ‘Urban Learnathon 2.0’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान नगरीय निकायों में नवाचार, प्रभावी प्रबंधन और बेहतर कार्यप्रणालियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कॉन्क्लेव के अंतर्गत प्रतिभागियों ने देहरादून के मोथरोवाला स्थित 11 एमएलडी क्षमता वाले मल्टीस्टोरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तथा हर्रावाला स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) का स्थलीय भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीवेज उपचार, ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण एवं प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और इन सुविधाओं में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों एवं प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी प्राप्त की।

कॉन्क्लेव का प्रमुख उद्देश्य हिमालयी शहरों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए सतत एवं समावेशी शहरी विकास को बढ़ावा देना तथा जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करना रहा। साथ ही, विभिन्न राज्यों, विशेषज्ञ संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच तकनीकी ज्ञान, अनुभव एवं नवाचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से हिमालयी शहरों के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान विकसित करने पर बल दिया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026
Read More

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026
Read More

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?