Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन पर जोर, विभागों को SMART Goals तय करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
  • मुक्तेश्वर से 658 किमी की हिमालयन MTB साइकिल रेस शुरू, 18 राज्यों के 66 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग
  • सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
Saturday, November 21
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»बाल दिवस पर देहरादून में बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक, 275 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार शिक्षा November 14, 2026

बाल दिवस पर देहरादून में बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक, 275 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष / जिला जज श्री हरीश कुमार गोयल जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 से 27 नवंबर 2026 तक बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में  मौलाना अबुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल, बड़ा भारूवाला, क्लेमेंट टाउन, देहरादून में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव श्रीमती सीमा डुंगराकोटी जी ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्य श्री शहजाद अली जी ने सचिव महोदया का मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

शिविर के प्रारंभ में सचिव महोदया ने छात्र-छात्राओं को नशे से बचाव तथा उससे दूर रहने के उपायों के बारे में बताया। अपने संबोधन में उन्होंने बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, साइबर सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बच्चों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों एवं शिकायत तंत्र की जानकारी भी दी गई। सचिव महोदया ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं।

इसके उपरांत प्राविधिक कार्यकर्ता श्री हरीश रंसवाल ने बच्चों को सचिव महोदया द्वारा दी गई जानकारी को अपने जीवन एवं दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी तथा नशे के दुरुपयोग एवं उससे होने वाली हानि के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बच्चों को विस्तार से बताया।

इसके पश्चात सचिव महोदया द्वारा विद्यालय में नशे के विरुद्ध विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। सचिव महोदया ने प्रधानाचार्य महोदय को मेडिकल किट भेंट की, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए।

कार्यक्रम स्थल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्प डेस्क भी लगाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं के संबंध में प्राविधिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

कार्यक्रम के उपरांत नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया, जिसे सचिव महोदया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

प्रधानाचार्य महोदय एवं शिक्षकों ने इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता श्री हरीश रंसवाल, श्रीमती साजिदा एवं  श्रीमती अंजना रंसवाल ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 275 छात्र-छात्राओं  ने प्रतिभाग किया।                      

                     

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026
Read More

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026
Read More

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस का विरोध, देहरादून में सीएम धामी का पुतला फूंका

November 20, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 55 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलने की उम्मीद, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

November 20, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

November 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?