खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासखंड कार्यालय परिसर में 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 55 लाख की लागत से बनी आधुनिक ‘दीदी की लाइब्रेरी’, 7.50 लाख से नवीनीकृत व्यायामशाला भवन और 26.50 लाख से आधुनिकीकृत विकासखंड सभागार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए उपयोगी होंगी। सीएम ने कहा कि दीदी की लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी। ग्रामीण क्षेत्रों…
Author: Devbhumi News
6.75 करोड़ की लागत से बनेगा मीडिया हब, पत्रकारों को मिलेंगी डिजिटल स्टूडियो से लेकर गेस्ट रूम तक आधुनिक सुविधाएं हल्द्वानी। उत्तराखंड में मीडिया आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का विधिवत शिलान्यास किया। करीब ₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाला यह मीडिया सेंटर कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक समर्पित और बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन केवल एक संरचना नहीं,…
जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जिलाधिकारी ने बताई प्राथमिकताएं *देहरादून । देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के…
जनता को राहत देने के लिए बनेगा ऑनलाइन शिकायत समाधान तंत्र-डीएम बुलडोजर चलाकर भूमि सीमांकन मिटाने की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई तय *जर्जर मकान में रह रहे बुजुर्ग की समस्या पर प्रशासन गंभीर, नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *आर्थिक संकट में फंसे मोहन ने मकान नीलामी और ऋण माफी की लगाई गुहार,* *भूमि विवाद से लेकर ऋण माफी तक, जन सुनवाई में 115 शिकायतों पर त्वरित एक्शन* *देहरादून । देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन…
चारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प *पीएम-सीएम के आह्वान से प्रेरित हो रहे श्रृद्वालु, चारधाम में स्वच्छता अभियान को मिल रही मजबूती* *देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को एक माह पूर्ण हो चुका है। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे 22 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता भी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार किए प्रदान नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 02 पद्म विभूषण, 06 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री शामिल हैं – श्री कोश्यारी प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और राष्ट्रवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप…
सीएम घोषणाओं की नियमित समीक्षा, जमीनी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय *महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता, स्वच्छता और सुशासन को बताया प्राथमिकता* *देहरादून । देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं कार्य संस्कृति को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ वास्तविक रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यदि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय की…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सोमवार को ऋषिकेश, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। *ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर* एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट रोड स्थित साक्षी महाराज ब्लॉक-सी में निशांत मलिक द्वारा किए जा रहे…
देहरादून , 25 मई। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खुद को अपडेट करना कभी नहीं भूलना चाहिए। बदलती दुनिया में वही व्यक्ति आगे बढ़ता है, जो सीखने की प्रक्रिया को कभी नहीं रोकता और अपने ज्ञान, कौशल तथा दृष्टिकोण को लगातार निखारता रहता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, बल्कि हर नया पड़ाव नई संभावनाओं और नए अवसरों का द्वार खोलता है। श्री प्रह्लाद जोशी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 13वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में…
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी “मिस उत्तराखंड 2026” के लिए वॉक-इन ऑडिशन आयोजित किए गए। देहरादून के सेंट्रियो मॉल स्काई डेक में आयोजित ऑडिशन में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर प्रतिभागी की आंखों में “मिस उत्तराखंड” का ताज जीतने का सपना साफ नजर आया। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपना परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी,…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने परिश्रम और संस्कारों से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि धर्मशाला सेवा, समर्पण और परोपकार का प्रतीक है। हरिद्वार सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण पुण्य कार्य है। यह आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2027 के हरिद्वार कुंभ को भव्य और…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को जनता को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने को कहा। बैठक में पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। सीएम ने पेयजल निगम को गर्मी के मद्देनजर टैंकरों की व्यवस्था और खराब नलकूपों-हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करने के…
नितिन नवीन के प्रथम आगमन पर सादगीपूर्ण होंगे सभी कार्यक्रम: चौहान देहरादून 24 मई। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रमों के प्रमुखों के साथ बैठक ली है। जिसमें तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को पारंपरिक परिधान के माध्यम, उत्साहपूर्वक एवं सादगी से 25 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से किया जायेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए…
एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना: मुख्य निर्वाचन आयुक्त देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन आज देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी SIR में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही…
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन *मनीष के बेटे की शिक्षा का भार उठाएगा जिला प्रशासन; अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की बचाई थी जान* *देहरादून।* मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सार्थक रूप देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। ब्रह्मपुरी निवासी दिव्यांग मनीष शर्मा, जिन्होंने 1 वर्ष पूर्व अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की…
मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे के जिला प्रशासन ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू जिला प्रशासन का ऑपरेशन सफाई; प्रथम चरण में 17 व द्वितीय चरण में 79 व तृतीय चरण में 7 अवैध होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; एक्शन निरंतर जारी लीज पर चल रहे होटलरूपी होमस्टे पर प्रशासन का शिंकंजा; जिला प्रशासन की 05 मजिस्ट्रेट टीमों के 153 निरीक्षण; मानक विपरित मिले 103 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त होमस्टे में रात भर नियम विरुद्ध बार संचालन व लाउड डीेजे; गैर कानूनी गतिविधि के अड्डे बन रहे होमस्टे पंजीकरण होमस्टे के चल रहे होटल; बिना अग्निशमन…
