स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीय संवाद कर बोले मुख्यमंत्री—स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी ‘लोकल फॉर वोकल’ को केवल अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम मानने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में अपनी सादगी और सहजता से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री धामी मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय की चुस्की लेकर स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह सहज भाव से देखकर आसपास…
Author: Devbhumi News
फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन अधिकारी* देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर फार्म 6,7 और फार्म 8 के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही शेष मामलों पर सुनवाई हेतु जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में बताया गया कि पूरे…
विदेशों में कुशल मानव संसाधन की मांग और रोजगार के अवसरों के लिए भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखें अधिकारी उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त श्री मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत श्री देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त श्री आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता तथा उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध…
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें दो मामलों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक मामले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण कराया जा रहा था।प्राधिकरण की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार,…
स्वीकृत नक्शे से छेड़छाड़ पड़ी भारी, एमडीडीए ने निर्माण स्थल किया सील हरिपुर कला में नियमों की अनदेखी, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने हरिपुर कला, ऋषिकेश, जिला देहरादून क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के मामले में सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के संज्ञान में आया कि सक्षम अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण…
हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का भाजपा पर फिर हमला “खड़गे की सभा में एक भी धार्मिक नारे का सुबूत पेश करे भाजपा, अगर हिम्मत है तो” – सूर्यकांत धस्माना देहरादून:* बीती 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री मल्लिकार्जुन खड़गे* की ऐतिहासिक रैली में अगर एक भी धार्मिक नारा लगा हो तो उसका सुबूत जनता के सामने रखे भाजपा। यह चुनौती *एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना* ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष *महेंद्र भट्ट*, मुख्यमंत्री *श्री पुष्कर सिंह धामी* व केंद्रीय राज्य मंत्री *श्री अजय…
सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सर्वोत्तम अवसर : मुख्यमंत्री धामी कार्यशाला मे सेवा संकल्प अभियान को घर घर तक पहुंचाने का आहवान सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी का जन्मदिन बेहतर अवसर : धामी मोदी और भाजपा के लिए सत्ता शक्ति नहीं, सेवा का माध्यम : चहल राजनीति की तरह, सेवा अभियान में अव्वल रहेगी प्रदेश भाजपा : भट्ट देहरादून, 30 अगस्त। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान की भाजपा प्रदेश कार्यशाला मे सेवा कार्यक्रमों से घर घर पहुंचाने के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता जतायी गयी। इस मौके…
बरामद चरस को सहारनपुर से तस्करी कर लाया था अभियुक्त, स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की था फिराक में *गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जा चुका है जेल* मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/08/2026 की रात्रि…
दिल्ली।भारत के प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल के ध्वजवाहक श्री बाइचुंग भूटिया से मुलाकात का अवसर मिला। इस अवसर पर गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सार्थक चर्चा हुई । श्री भूटिया गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के गांवों और कस्बों से निकलने वाली प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलें। हमारा संकल्प है कि ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के…
देहरादून कैंट में कांग्रेस की संकल्प यात्रा, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे डॉ. हरक सिंह रावत और डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ क्षेत्र में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा “संकल्प यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और “चंदा चोरी बंद करो”, “राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी का जवाब दो” जैसे नारे लगाए। संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर जनता की…
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारी सक्रिय *देहरादून: जनपद देहरादून में सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर जलभराव, जल निकासी व्यवस्था…
आवास से लेकर पर्यटन और यातायात तक बदलेगी तस्वीर, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखा जाएगा ध्यान देहरादून। धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के संबंधित विकास प्राधिकरणों के साथ समीक्षा बैठक हुई।…
संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश *मौसम को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश* देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति तथा संभावित जोखिम की विस्तृत जानकारी ली। मा0…
लखपति दीदी के बाद महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए रियायती बैंक ऋण की सीमा 2.50 लाख होगी पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने का लाभ प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा। इससे पूर्व सरकार, महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, लखपति दीदी, एकल महिला स्वरोजगार, महालक्ष्मी किट जैसी सफल योजनाएं लागू…
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर की सत्यापन की कार्यवाही, नियमों के उल्लंघन पर 54 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही *शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज* *यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 71 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला…
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पब्लिक स्कूल में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 27वीं अखिल भारतीय स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 36 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय…
