देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद को करीब 138 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।…
Author: Devbhumi News
घंटाकर्ण मंदिर तक बनेगा रोपवे, कोटेश्वर झील का होगा विकास, कई सड़कें और स्कूल अपग्रेड टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा में दीप प्रज्ज्वलित कर गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गजा क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की। – घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण होगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। – नगर पंचायत गजा में आंतरिक मार्गों का निर्माण, गजा मैदान का विस्तारीकरण और मंच निर्माण होगा। – शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी…
देहरादून। उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27 मई, 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 मई को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति…
अब 6-7 दिन का काम मात्र एक दिन में, लागत घटी और मुनाफा बढ़ा पनी खेती के साथ अन्य किसानों को भी मिला लाभ *देहरादून। सहसपुर विकासखंड के ग्राम कैचीवाला निवासी प्रगतिशील कृषक बेनी सिंह आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरे हैं। लगभग चालीस बीघा कृषि भूमि पर खेती करने वाले बेनी सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपनी खेती को आधुनिक बनाया, बल्कि अतिरिक्त आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कृषि विभाग द्वारा संचालित “सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन ( SMAM) योजना के…
“नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राधिकरण के अनुसार सविता गहलोत, पंत मार्ग, सुभाष नगर, देहरादून द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या आर-3735/24-25 से भिन्न तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था।…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भैरोंखाल में ग्रहण किए काफल पौड़ी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनपद पौड़ी के भैरोंखाल में कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी संस्कृति की मिठास को महसूस किया। स्थानीय लोगों द्वारा स्नेह स्वरूप दिए गए काफल को उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बड़े आत्मीय भाव से ग्रहण किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि काफल केवल एक फल नहीं, बल्कि पहाड़ की यादों, अपनेपन, रिश्तों और संस्कृति की मिठास का प्रतीक है। काफल खाते हुए उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि यह पहाड़ के संघर्ष, त्याग और लोगों के…
देहरादून, 26 मई 2026 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंधन बचत के आह्वान को व्यावहारिक रूप देते हुए एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। सहसपुर स्थित अपने आवास से वे आज प्रदेश कार्यालय देहरादून के लिए साइकिल से रवाना हुए। नवीन ठाकुर ने कहा कि इंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ शरीर के लिए भी साइकिल का उपयोग एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आने-जाने के लिए साइकिल का ही उपयोग करने का संकल्प लिया है। पहले भी दिया था उदाहरण इससे पहले नवीन ठाकुर देहरादून से उत्तरकाशी और देहरादून…
शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का विमोचन देहरादून/नई दिल्ली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी कार्यक्रम भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। पुस्तक के बारे में ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अपने अनुभवों का सजीव वर्णन किया है। पुस्तक…
सैनिकों का सम्मान पूरे समाज की जिम्मेदारी है: ‘भूतपूर्व नहीं, अभूतपूर्व हैं हमारे सैनिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य और सामरिक क्षमता का प्रतीक है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन, नैनीताल में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीरता पदक विजेताओं, सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों तथा अर्धसैनिक बलों के जवानों को सम्मानित करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
** मोदी जी के विजन का कमाल है कि आज उत्तराखंड भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है : कोशियारी नई दिल्ली : फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ( फेम) एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार की ओर से ” प्रेस क्लब दिल्ली ” में पूर्व सीएम श्री भगत सिंह कोश्यारी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिलने पर उनके सम्मान में आज ( 26 मई ) भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर ” भारत सरकार के नेशनल ट्रेड बोर्ड” सदस्य आर के गौड़ ,फेडरेशन के वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ,…
उत्तराखंड ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई शिखर ऊंचा नहीं। देहरादून निवासी मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की 16 सदस्यीय टीम ने 23 मई 2026 को प्रातः 3:26 बजे नेपाल समय पर माउंट एवरेस्ट 8,848.86 मीटर पर सफल आरोहण कर इतिहास रच दिया। काठमांडू से मात्र 20 दिनों में शिखर तक पहुंचना एवरेस्ट अभियानों में एक दुर्लभ रिकॉर्ड है। इस अभियान का नेतृत्व इंद्रापुर, देहरादून निवासी मेजर अखिलेश भट्ट ने किया, जो मूलतः घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं और श्री दिनेश प्रसाद भट्ट के पुत्र हैं।…
ओबीसी आयोग की जनसुनवाई में उठे भूमि, नियुक्ति और पेंशन के मामले *देहरादून । उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित कुल 10 मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सुनवाई में अध्यक्ष श्री नेगी ने सबसे पहले सभी शिकायतकर्ताओं का पक्ष गंभीरता से सुना तथा विभागीय अधिकारियों से प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती नन्दिनी गुसाईं के भूमि कब्जे संबंधी प्रकरण में…
जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए निर्देश देहरादून।, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, कार्मिकों की कार्यप्रणाली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आने वाले जनमानस के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रार्थना…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को हटाया गया तथा आमजन को जागरूक करने के लिए स्थल पर सूचना पट्ट भी लगाया गया। एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग पर लगातार निगरानी…
पार्सल वापस ले जाने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त द्वारा डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से किया था हमला दिनांक – 25/05/2026 को कोतवाली प्रेम नगर पर वादी नवीन कुमार द्वारा सूचना दी गई कि वह न्यू स्मिथ नगर में पार्सल डिलीवरी करने गया था, वहां पर सुमित लोधी नाम के व्यक्ति द्वारा पार्सल को गलत बताकर लेने से इनकार कर दिया और उसे वापस ले जाने को कहा। वादी द्वारा पार्सल वापस ले जाने से इनकार करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दी गई तहरीर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए।…
