Author: Devbhumi News

योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिरूल कलेक्षन से लाभार्भियों को अब तक कितनी मॉनेटाइजेशन हुई है और कितने लोगों को इसका लाभ मिला है, इसका पूरा आंकड़ा तैयार…

Read More

अभियुक्तों के कब्जे से 10 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 34.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद गिरफ्तार तीनों अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों के तस्करी में हो गए थे लिप्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम…

Read More

देहरादून, 30 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष विधांत थापली, महासचिव आशुतोष जोशी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि करिश्मा डुमोगा को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत विद्यार्थियों के विश्वास और संगठन के प्रति उनकी…

Read More

युवाओं ने प्रदेश सरकार का जताया आभार, कौशल के आधार पर मिलता है रोजगार *देहरादून: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार हेतु चयन हुआ। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने सभी, दुर्घटना संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता साइनेज, एवं अन्य सुरक्षा उपाय स्थापित करने के लिए निर्देश *खराब स्ट्रीट एवं ट्रैफिक लाइट तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश, मसूरी में रेस ड्राइविंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश *नगर निगम क्षेत्र की 92 सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु 46 अधिकारियों की तैनाती, दो दिन में देनी होगी निरीक्षण रिपोर्ट* *देहरादून।* जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, सड़क सुरक्षा साइनेज,…

Read More

सीएम धामी करेंगे शुभारंभ: पहाड़ी व्यंजनों और हस्तशिल्प का दि: खेगा रंग, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ देहरादून: राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक रेंजर ग्राउंड में आगामी 5 से 11 अक्टूबर तक भव्य ‘सरस फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद और उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी संबंधित रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों…

Read More

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी के निर्देश खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य, स्टोन क्रेशरों में लगेगा धर्मकांटा *पर्यावरण पहल- स्टोन क्रेशरों के लिए 1000 पौधे लगाना अनिवार्य-डीएम* *देहरादून 29 सितंबर, 2026: जनपद में आगामी खनन सत्र 2026-27 आगामी 1 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है। खनन कार्य को सुचारू, नियमित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।…

Read More

नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश *देहरादून : मानसून अवधि में वर्षा के कारण नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्गों पर क्षति तथा मार्गों में गड्ढे उत्पन्न होने से आवागमन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 48 प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मार्गवार जिम्मेदारी…

Read More

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है। लगभग 39 करोड़ रुपये की कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा…

Read More

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* सीबीआरआई और वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ करेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना देहरादून। उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड (ग्लाॅफ) के जोखिम को कम करने तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। चमोली जनपद स्थित वसुंधरा ताल से प्रदेश में ग्लेशियल झीलों में अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने की शुरुआत की जा रही है। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय से…

Read More

सीएम घोषणाओं की समीक्षा: यमुनोत्री ट्रेक रूट सुधार की कार्ययोजना 15 दिन में पेश करने के निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन बोले—सीएम घोषणाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री घोषणाओं पर तेज हुई कार्रवाई, लंबित मामलों की संख्या आधी से भी कम विभागीय समन्वय से पूरी होंगी सीएम घोषणाएं, मुख्य सचिव ने तय की समयसीमा मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा *सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश* *यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण की योजना की जाए तैयारः मुख्य सचिव* मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने…

Read More

‘पहचान एक, सेवाएँ अनेक’ : जन परिचय प्लेटफॉर्म अपनाने का विभागों से आह्वान एक लॉगिन से हजारों सेवाओं तक पहुंच, ‘जन परिचय’ पर एनआईसी की कार्यशाला *एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा “जन परिचय” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन *”पहचान एक, सेवाएँ अनेक”, आई.टी. सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे रहे मुख्य अतिथि* देहरादून, 29 सितंबर 2026: राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.), उत्तराखण्ड राज्य इकाई द्वारा होटल सैफ्रन लीफ, देहरादून में “जन परिचय – पहचान एक, सेवाएँ अनेक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के अधिकारियों को राष्ट्रीय सिंगल साइन ऑन (SSO)…

Read More

हरियाणा भ्रमण पर रवाना युवाओं को सीएम धामी का संदेश, सीखें और साझा करें बेहतर कार्यप्रणालियां देश की विविधता और विकास मॉडल को करीब से जानें युवा: मुख्यमंत्री अन्य राज्यों की संस्कृति और नवाचारों से रूबरू होंगे उत्तराखंड के युवा अंतरराज्यीय भ्रमण से युवाओं को मिलेगा सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर: धामी *विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री* *उत्तराखण्ड और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान को दिया जाएगा बढ़ावा* *सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति, पर्यटन और विकास की…

Read More

SIR विवाद पर महापौर का पलटवार, बोले—आरोप नहीं, दस्तावेज और तथ्य पेश करे कांग्रेस निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका पर बयानबाजी से पहले तथ्य देखें: महापौर *SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों का जवाब दे कांग्रेस* देहरादून। निर्वाचन प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर महापौर सौरभ थपलियाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों और आधिकारिक दस्तावेजों को देखना भी उतना…

Read More

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा सरकार द्वारा सीमांत जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीमांत जिले किसी भी सरकार के लिए केवल चुनावी दौरे और फोटो-ऑप का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, पलायन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा आज 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमांत क्षेत्रों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने की बात कर रही है, पर जिस वक्त इन सीमांत पहाड़ी क्षेत्रों में प्रसुताओं को बुजुर्ग महिलाओं और…

Read More

अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार जारी है एमडीडीए का अभियान मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की निगरानी के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून में दो अलग-अलग मामलों में भवनों को सील किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम लगातार ऐसे निर्माणों को चिन्हित…

Read More