Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
  • पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार
  • 2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा
  • MDDA की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई:  चार स्थानों पर चला अभियान
  • देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच:  डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
  • आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • सीएम धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन: प्रदेश की खुशहाली की की कामना 
  • सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर को 20.55 करोड़ की सौगात: पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज: बोले-1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक
  • CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
Saturday, October 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 
उत्तराखंड क्राइम देहरादून राज्य समाचार October 4, 2026

ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsOctober 4, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

पत्नी के अवैध सम्बन्धों की जानकारी बनी हत्या की मुख्य वजह

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 12 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस पहुंची हत्यारे प्रेमी तक

*शराब पिलाने के बहाने मृतक को माण्डुवाला के जंगल में ले गई थी अभियुक्ता*

*प्रेमी के साथ मिलकर मृतक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था घटना को अंजाम*

*घटना के बाद मृतक के शव को जंगल से नीचे खाई में दिया था फेंक*

*मृतक की पत्नी का 03 वर्षों से अभियुक्त से चल रहा था प्रेम प्रसंग*

*घटना का विवरण:-*

दिनांक 03-10-2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास के जंगलों मे एक पुरूष का शव खाई में बरामद होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रेमनगर पुलिस को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पुरूष, जिसकी शिनाख्त मदन मुखिया पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार उमर 38 वर्ष हाल पता मांडूवाला झाझरा देहरादून के रूप में हुई, का शव खाई में बरामद हुआ, जिसकी गर्दन में धारदार हथियार से वार किए गए थे।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

मौके पर मृतक मदन मुखिया का पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के मकान मालिक श्री सुरेंद्र सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी मांडूवाला प्रेमनगर देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0रू 214/26 धारारू 103 (1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा घटना स्थल के आसपास रह रहे मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 03/10/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर मृतक मदन मुखिया की हत्या करना स्वीकार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में शािमल मृतक की पत्नी मीना को पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लल्लन की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकु को घटना स्थल के पास झाडियों से बरामद किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ के दौरान अभियुक्त लल्लन शर्मा द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा मॉडुवाला मे सुनील टेलर के यहाँ किराये पर रहकर मजूदरी का काम करता है। पिछले 2-3 वर्षों से उसका अपने पडोसी मदन मुखिया की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी किसी को भी नही थी। दो दिन पूर्व मॉडूवाला मे तिरूपति मंदिर मे मजदूरी का काम करने के दौरान मदन मुखिया द्वारा दोपहर के समय उसका फोन चैक किया तो फोन मे उसे अपनी पत्नी तथा लल्लन की फोटो/वीडियो दिखाई दी, जिस पर गुस्से में आकर मदन द्वारा अभियुक्त तथा अपनी पत्नी को जान से मार देने तथा उन दोनो के अवैध रिश्ते के बारे में सभी को बताने की धमकी दी गई। उक्त धमकी से डरकर अभियुक्त ने अपना राज खुलने तथा बदनामी के डर से मदन मुखिया की पत्नी को सारी बाते बताते हुए उसके साथ मिलकर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक शाम के समय मदन मुखिया की पत्नी उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ डाल्फिन कालेज के साथ लगते हुए जंगल में ले गयी, जहां मदन मुखिया को शराब पिलाने के बाद उसके नशे में धुत होने पर उसने, अभियुक्त लल्लन के साथ मिलकर मदन का चाकु से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा मृतक के शव को जगंल से नीचे खाई में फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त चाकु को पास की ही झाडियों में छिपा दिया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: -*

1- लल्लन शर्मा पुत्र गणेश शर्मा निवासी ग्राम वीरवार, पोस्ट मेनाग्राम, थाना महिषी, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 23 वर्ष हाल पता सुनील टेलर का किराएदार मांडूवाला, लोअर प्रेमनगर, जनपद देहरादून
2- मीना देवी पत्नी मदन निवासी बोंनगांव थाना महिषी जिला सहरसा बिहार उम्र 30

*बरामदगी:*

01: घटना में प्रयुक्त चाकु

*पुलिस टीम: -*

1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- व0उ0नि0 संजय रावत
3- उ0नि0 प्रद्युमन सिंह नेगी, चौकी प्रभारी झाझरा
4- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा
5- कां0 रोबिन सिह
6- कां0 अमरेंद्र
7- म0कां0 सुशीला
8- कां0 चालक जी०एस० सैनी

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

October 20, 2026
Read More

पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

October 20, 2026
Read More

2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

October 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

October 20, 2026

पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

October 20, 2026

2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

October 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?