*देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सहसपुर ब्लॉक के निकट जिला उद्योग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की गई इस…
Author: Devbhumi News
*देहरादून, 25 अगस्त 2026* अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड के निदेशक एवं अपर निदेशक के आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मा० उपाध्यक्ष, 20-सूत्री कार्यक्रम ज्योति प्रसाद गैरोला के निर्देशानुसार मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आनन्द वन, झाझरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा० उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला एवं निदेशक, अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार ने पौधारोपण किया। प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डी.सी. बडोनी, टी.एस. अन्ना, गीतांजली शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, देहरादून एस.के. गिरि सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने…
विशेष गहन पुनरीक्षण पर आयोग की नजर, प्रारूप-7 आपत्तियों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति पर आयोग संतुष्ट, क्रॉस-वेरिफिकेशन के दिए निर्देश विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा प्रारूप-7 की आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक निस्तारण करने पर जोर *देहरादून 25 अगस्त, 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की रैंडम जांच, ऑडिट एवं पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मंगलवार को देहरादून जनपद का भ्रमण किया। आयोग की टीम ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह तथा विशेष गहन…
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन का एक्शन जारी *देहरादून, 25 अगस्त 2026: माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त टीमों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डेयरी/मिष्ठान दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के0के0 मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र देहरादून के चकराता रोड एवं घंटाघर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य…
रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी कार्यदायी संस्थाएं 15 दिन में रोपवे परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव को दें *मुख्यमंत्री जल्द करेंगे रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की पुनः समीक्षा* *संबंधित जिलाधिकारी कार्यदायी संस्थाओं से लगातार समन्वय कर कार्यों में लाएं तेजी* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर तक रोपवे…
मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ *अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित : मुख्यमंत्री* *पिछले तीन वर्षों में 95 विकासखंडों में लगाए गए 4,480 स्टॉल, लगभग 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की हुई बिक्री* *प्रदेश की 3 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के…
संस्कृत शोभायात्रा से दिया संस्कृति संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश पौड़ी: उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर श्रीनगर में भव्य संस्कृत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, गोलाबाजार, गणेश बाजार, पौड़ी बस अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्ग, काला रोड, गुरुद्वारा रोड और…
विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न जनसमस्याओं के साथ ही क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय और सुझाव भी रखे। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में…
रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त, 2026 को दो दिन परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क…
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित ग्राम जाखनी स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण: मुख्यमंत्री *हिलजात्रा जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री धामी* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पिथौरागढ़ की जनता को हिलजात्रा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्राम जाखनी, पिथौरागढ़ स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने…
SIR पर सीईओ ने की मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक राजनैतिक दलों और मीडिया के साथ नियमित संवाद करें अधिकारी देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने *सोमवार* को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही आगे की रणनीति पर जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए…
19.30 करोड़ के प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह की सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की। सचिव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विभागीय व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य अतिथि गृह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शहरों के सुनियोजित विकास, मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नागरिक शिकायतों के त्वरित निस्तारण, नजूल…
देहरादून, 24 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में 8 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित “शुद्धिकरण यज्ञ” प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि किसी सार्वजनिक स्थल को किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर “अशुद्ध” बताकर उसका कथित शुद्धिकरण किया गया, तो यह संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना के विरुद्ध अत्यंत गंभीर मामला…
*देहरादून 25 अगस्त,2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सहसपुर ब्लॉक के निकट जिला उद्योग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की…
36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी *देहरादून : राजधानी में नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए स्ट्रीट लाइट, गार्बेज प्वाइंट, मोटर मार्ग, फूड सेफ्टी और विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए 20-20 जिला स्तरीय अधिकारियों की पृथक टास्क फोर्स का गठन किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी टास्क फोर्स दैनिक आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी और संबंधित विभाग प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं का…
