मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए…
Author: Devbhumi News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का आवाह्न किया। मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखण्ड आन्दोलन के महान नायक स्व. श्री इन्द्रमणी बडोनी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री, गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा तिरंगा यात्रा, राष्ट्र…
राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर ही लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा : भट्ट प्रवासी कांग्रेसियों के झूठ से मोदी के प्रति वीरभूमि और देवभूमि का विश्वास डिग नहीं सकता : भट्ट* देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली से…
रुद्रपुर, 9 अगस्त 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड दौरा किसी पर्यटन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करने के लिए है। श्री खड़गे जी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति हमेशा अपने से वरिष्ठ नेताओं और विपक्ष के नेताओं के सम्मान की रही है। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी विपक्ष में रहते हुए कर्नाटक आते थे, तब कांग्रेस के…
कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत *फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं* *श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में ली जानकारी* *ऋषिकेश, रायवाला तथा रानीपोखरी क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *कावंड मेले के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं के भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देश* *कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उनका उत्साहवर्धन* *ड्यूटी के साथ- साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने तथा पूर्ण…
विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा—सरकार बनी तो भर्ती प्रक्रिया होगी पारदर्शी, युवाओं को मिलेगा निष्पक्ष रोजगार का अवसर हल्द्वानी। उत्तराखंड की सियासत में हल्द्वानी की विजय शंखनाद रैली के मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। अपने संबोधन में खड़गे ने रोजगार, भर्ती व्यवस्था, संविधान और स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए भाजपा पर कई सवाल खड़े किए। युवाओं के रोजगार पर फोकस खड़गे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के लिए ऐसी भर्ती व्यवस्था लागू की…
24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का समापन, 2000 से अधिक निशानेबाजों ने लिया हिस्सा *देहरादून, 8 अगस्त।* पौंधा स्थित राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 2 से 8 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 2000 से अधिक निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महान निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में…
झूठ, भ्रम, अफवाह का मुंहतोड़ जवाब देकर, विकास और जनकल्याण का सच सामने लाए : धामी कांग्रेसी युवराज आए, झूठ फैलाकर गए, जबकि 4 सालों में प्रदेश का एक पेपर लीक नहीं हुआ : सीएम *विपक्ष एसआईआर से घुसपैठियों को बचाना, भाजपा देवभूमि को सुरक्षित बनाना चाहती है : भट्ट* देहरादून 8 अगस्त। विकसित भारत निर्माण के लिए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है। जिसको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आह्वाहन किया कि परीक्षा देने और उसमें सफल होने की दृष्टि हम…
स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरीः डीएम *देहरादून, 08 अगस्त 2026 : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वेस्ट वॉरियर्स संस्था सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में 100 से अधिक…
मुख्य बाजारों और शॉपिंग मॉल में लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी, हर विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी तिरंगा रैली *सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा थीम पर होगी आकर्षक विद्युत सज्जा* *देहरादून, 08 अगस्त 2026; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र उत्सव के रूप में भव्यता…
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है। गैस कंपनियों के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल…
BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ मतदाताओं से निरंतर संवाद करते रहें अधिकारी: सीईओ देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी और फील्ड स्टॉफ मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है उन स्थानों पर विसंगति…
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा *मुख्यमंत्री बोले- मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35…
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक *देहरादून, दिनांक 07 अगस्त, 2026; * जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समारोह स्थल पर सीटिंग प्लान, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था,…
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, अनोमलीज एवं नो-मैपिंग नोटिस की प्रगति की समीक्षा *अनोमलीज अथवा नो-मैपिंग की स्थिति में मतदाताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं: मुख्य विकास अधिकारी* *देहरादून, दिनांक 07 अगस्त, 2026 : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्य की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0…
