Author: Devbhumi News

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी आगामी कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य: मुख्यमंत्री देवभूमि की संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सरकार का संकल्प स्पष्ट, सांस्कृतिक गौरव से नहीं होगा कोई समझौता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे | इस अवसर पर उन्होंने…

Read More

जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका…

Read More

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाकर ग्रामीण…

Read More

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रखी आधारशिला, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश देहरादून, 22 सितम्बर। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के विलासपुर काडली में मुख्य मार्ग से विलासपुर एन्क्लेव तक मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा रुपये 210.61 लाख की लागत से करवाया जा रहा है। राज्य योजना के अंतर्गत जारी इस बजट से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण…

Read More

प्रति सीट 45 लाख का सौदा, तीन परिवारों से 20-20 लाख एडवांस लिया देहरादून। नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। थाना रायपुर और थाना क्लेमेंट टाउन में 13 सितंबर को अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलोनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि अभ्यर्थियों ने सरकार पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने…

Read More

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है। अभियान को ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सजग इंडिया, भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय सहित 500…

Read More

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस श्री नवीन जोशी द्वारा किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा जनता से निरंतर संवाद पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता से काम…

Read More

देहरादून, 20 सितम्बर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजेन्द्र नगर गली नंबर 04 स्थित पार्क के उद्यानीकरण के तहत जीर्णाेद्धार कार्य का प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण किया। इस पार्क का जीर्णाेद्धार कार्य रुपये 53.26 लाख में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से पार्क के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पार्कों…

Read More

विरासत और विकास को साथ लेकर चलेगा शहर, चयनित स्थलों के संरक्षण हेतु डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित, अक्टूबर में कार्यशाला के बाद तैयार होगी संरक्षण की कार्ययोजना देहरादून ; राजधानी देहरादून की विकास यात्रा में अब उसकी पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित नजर आएगी। शहर के ऐतिहासिक एवं हेरिटेज भवनों और स्थलों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट (इंटेक), द्रोणा फाउंडेशन और…

Read More

धामी सरकार का बड़ा विजन: रोपवे नेटवर्क से जुड़ेंगे तीर्थ और पर्यटन स्थल सड़क के साथ अब रोपवे क्रांति, 51 परियोजनाओं को मिली रफ्तार केदारनाथ से कैची धाम तक, रोपवे कनेक्टिविटी का विस्तृत खाका तैयार धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने की बड़ी तैयारी देहरादून। उत्तराखण्ड को देश का रोपवे हब बनाने की बड़ी तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया है। राज्य और केंद्र सरकार की साझेदारी में प्रदेश…

Read More

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 518 पीएचडी के साथ बना नया रिकॉर्ड, 1,424 शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों को मिली डिग्रियां शोध और नवाचार का उत्सव: आईआईटी रुड़की के 1,424 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां दीक्षांत समारोह 2026: आईआईटी रुड़की में रिकॉर्ड 2,701 डिग्रियां, 518 पीएचडी शामिल आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न*ल हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ श्री हर्षवर्धन छिताले ने स्नातक छात्रों को संबोधित किया आईआईटी रुड़की के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र डॉ. कपिल गर्ग सम्मानित अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए 1,424 स्नातकोत्तर, डॉक्टोरल और एमएस बाय रिसर्च छात्रों…

Read More

बदरीनाथ धाम में सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय का बना सशक्त मंच, महिला समूहों और स्थानीय उत्पादों की मुख्यमंत्री ने की सराहना देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री *भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न* श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित…

Read More

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की मास्टर प्लान के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते…

Read More

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर देहरादून में बनाई जा रही देश की 5वीं सबसे बड़ी ‘साइंस सिटी’, हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री…

Read More

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने देहरादून में नवनियुक्त युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को किया संबोधित – नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी के माध्यम से कौशल बढ़ाने और विकसित भारत@2047 में योगदान देने का आह्वान – त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले के 20वें संस्करण का देशभर…

Read More

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, उत्पादों को वैश्विक बाजार दिलाने के लिए हो रहे प्रयास: मुख्यमंत्री धामी ‘महिलाएं लक्ष्य पर करें फोकस, सरकार देगी पूरा सहयोग’ : मातृशक्ति संवाद में मुख्यमंत्री धामी *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित* *महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह…

Read More