Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान
  • हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण 
  • देहरादून की 200 ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की तैयारी, अक्टूबर में बनेगी कार्ययोजना
  • उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 रोपवे प्रोजेक्ट पर तेज हुई तैयारी
  • आईआईटी रुड़की ने रचा इतिहास, दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक 518 पीएचडी डिग्रियां प्रदान
  • देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न: धामी बोले -लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना जरूरी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी:  पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
  • युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
  • देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार September 17, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

पीसीओएस (वर्तमान में पीएमओएस) को लेकर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका प्रभाव केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्थितियों से भी इसका गहरा संबंध है। इसी विषय को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीओएस का नाम बदलकर अब वर्तमान में पीएमओएस हो गया है।


श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के ऑडिटोरियम में आयोजित पीसीओएस पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता कपूर, माननीय विधायक, कैंट विधानसभा, विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, देहरादून ऑब्सटेट्रिक एवं गायनी सोसाइटी, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. उत्कर्ष शर्मा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज तथा कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर एवं स्थानीय कन्वीनर डॉ. आकृति गुप्ता, वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सविता कपूर, विधायक कैंट विधानसभा ने कहा कि मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए पीसीओएस जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय की वैज्ञानिक जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है। भविष्य में यही छात्र स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करेंगे। पीसीओएस के प्रति जागरूकता बढ़ाकर महिलाओं को समय रहते उचित सलाह, उपचार और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने पीसीओएस के वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीसीओएस को केवल महिलाओं की प्रजनन संबंधी समस्या के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह एक जटिल हार्मोनल एवं मेटाबॉलिक स्थिति है, जिसके प्रभाव को समझना और समय रहते इसका प्रबंधन करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पीसीओएस की पहचान, इसके कारणों तथा आधुनिक चिकित्सा दृष्टिकोण की जानकारी दी।
गेस्ट ऑफ ऑनर एवं प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि पीसीओएस एक ऐसा विषय है, जिस पर मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ समाज में व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बीमारी के उपचार के साथ-साथ इसके सामाजिक, मानसिक एवं मेटाबॉलिक प्रभावों को भी समझना चाहिए। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम चिकित्सा विद्यार्थियों के ज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर एवं लोकल कन्वीनर डॉ. आकृति गुप्ता, वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ ने कहा कि पीसीओएस को केवल महिलाओं के अंडाशय से जुड़ी समस्या मानना उचित नहीं है। इसका संबंध लाइफस्टाइल, न्यूट्रिशन, मोटापा, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा हृदय संबंधी स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सही जीवनशैली, संतुलित पोषण, चिकित्सकीय सलाह, आवश्यक दवाओं, नियमित व्यायाम एवं योग के माध्यम से इसके प्रभावों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पीसीओएस की रोकथाम और प्रबंधन पर बचपन से ही ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि बालिकाओं के किशोरावस्था से युवावस्था तक पहुंचने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को समय रहते पहचाना और नियंत्रित किया जा सके।
पैनल डिस्कशन में डाॅ साहिल महाजन, डाॅ विनीता गुप्ता, डाॅ आरती शर्मा, डाॅ राधिका रतूड़ी, डाॅ अर्चना टण्डन, डाॅ कचंन जोशी, डाॅ संदीपनी, डाॅ नीति कुमारी, डाॅ सुरभी थपलियाल, डाॅ राजीव आजाद, डाॅ निहित खर्कवाल ने महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा कीं। कार्यक्रम में इन सभी चिकित्सा विधाओं के विशेषज्ञों ने पीसीओएस के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार रखे। एंडोक्राइनोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोलॉजी, डायटीशियन एवं न्यूट्रिशन विशेषज्ञों ने पीसीओएस से जुड़े हार्मोनल, मेटाबॉलिक, पोषण एवं जीवनशैली संबंधी पहलुओं पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पीसीओएस के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करना तथा उन्हें इस स्वास्थ्य समस्या की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आकृति गुप्ता ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स दिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

September 21, 2026
Read More

हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश

September 21, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण 

September 21, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

September 21, 2026

हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश

September 21, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण 

September 21, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?