मेगा प्रोजेक्ट्स में देरी पर सख्त हुए मुख्य सचिव, तय की समयबद्ध कार्ययोजना आनंद बर्द्धन का बड़ा निर्देश: सभी मेगा प्रोजेक्ट्स समय पर हों पूरे रुद्रपुर-पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू हों, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कुंभ-2027 की तैयारियों पर फोकस, गंगा कॉरिडोर कार्य तेज करने के निर्देश *देहरादून 07 अगस्त, 2026: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के भीतर सभी बड़े प्रोजेक्ट्स का निर्माण कार्य नियमित समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मासिक एवं त्रैमासिक लक्ष्य निर्धारित करते…
Author: Devbhumi News
हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए 30 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। *कैबिनेट ने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उपलब्ध 73 हेक्टेयर वन भूमि में से आवश्यकता अनुसार लगभग 30 हेक्टेयर भूमि उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति…
“PMO की PRAGATI समीक्षा में उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में देशभर में टॉप-5 राज्यों में शामिल”, मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने पूरी टीम को दी बधाई *उत्तराखण्ड पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण, पीड़ित सहायता एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा दिनांक 06 अगस्त, 2026 को आयोजित PRAGATI समीक्षा बैठक में प्रस्तुत State/UT Performance Matrix (01 जनवरी से 31 जुलाई, 2026) के अनुसार उत्तराखण्ड ने साइबर अपराध प्रबंधन के क्षेत्र में देशभर में टॉप-5 राज्यों में स्थान बनाया है।* *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री…
वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही उत्तराखंड सरकार *उत्तराखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास* *मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से सैकड़ों बुनकर और शिल्पकार परिवारों को मिला आर्थिक संबल* *आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन और विपणन सुविधाओं से सशक्त हो रहा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र* *ई-कॉमर्स, मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से उत्तराखंड के उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच रहे* *स्थानीय उत्पादों की खरीद को जन आंदोलन बनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक…
राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री *खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी* *खेल नीति, पुरस्कार, प्रोत्साहन और आधुनिक खेल अवसंरचना से सशक्त हो रहा उत्तराखंड* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षकों एवं उनके परिजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और…
सीएम धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की* *गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री* खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष आज मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विकसित की जा रही खेल अवसंरचना, शैक्षणिक भवनों, प्रशिक्षण सुविधाओं, छात्रावासों, खेल विज्ञान केंद्र, अनुसंधान सुविधाओं तथा अन्य…
“पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ; शासन-प्रशासन के समन्वय से ऑन-द-स्पॉट निस्तारण ही हमारा संकल्प” कुसुम कंडवाल सम्मान सेतु अभियान का उद्देश्य नारी सम्मान व सामाजिक संवेदनशीलता के लिए हर नागरिक हो जागरुक *’सम्मान सेतु’ शिविर में गूंजा कांवड़ यात्रा के दौरान नारी सम्मान व सुरक्षा का संकल्प ऋषिकेश / देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के विशेष तत्वावधान में 4 अगस्त से 8 अगस्त तक ऋषिकेश में सीमा डेंटल कॉलेज के सामने आयोजित सम्मान सेतु अभियान में अभूतपूर्व जन सहभागिता देखने को मिल रही है। संचालित इस…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून, 7 अगस्त।* उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय पहला सत्र 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा। कैबिनेट से विश्वविद्यालय में 122 पदों के सृजन पर मुहर लगने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि देव पूजन के साथ ही इसके पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश कैबिनेट द्वारा विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 122 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि धामी सरकार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण तथा एक स्थान पर सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा भू-विन्यास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *चार बीघा में विकसित हो रही अवैध प्लाटिंग…
कृष्णा हाउसकीपिंग के मालिक दीपक जायसवाल विनोद नौटियाल आदि पर मुकदमा दर्ज ऽ महिला हाउसकीपिंग स्टाफ की तहरीर पर पटेल नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ऽ कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमला तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से किसानों को मिली राहत *देहरादून, 06 अगस्त,2026 : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सतत मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में मालदेवता, सौड़ा सरौली तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण तथा नदी तटों के संरक्षण संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा रहा है। गत मंगलवार को हुई…
आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग (सैनिक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर’ (अग्निपथ) भर्ती योजना पर तीखा हमला बोला और इसे देश की सैन्य परंपरा व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।पत्रकार वार्ता के मुख्य बिंदु:वीरभूमि के साथ अन्याय: कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं के मन में देशसेवा का जज़्बा है, लेकिन केंद्र सरकार की इस अल्पकालिक योजना ने उनके स्थायी भविष्य और सपनों को चकनाचूर कर दिया…
फर्जी फॉर्म-7 आवेदनों पर कांग्रेस ने जताई चिंता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश का आरोप, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग बिना सत्यापन मतदाता सूची से नाम न हटें, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की अपील देहरादून, 06 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में दायर किए जा रहे फॉर्म-7 के संबंध में विस्तृत ज्ञापन…
समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम *देहरादून, दिनांक 06 अगस्त, 2026 : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना के निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाते उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विभिन्न स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता, मशीनरी एवं…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा प्रत्येक आवेदन के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश *देहरादून, दिनांक 06 अगस्त, 2026 : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु लगाए गए विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को अभियान को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता…
नई दिल्ली 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य में प्रस्तावित एवं प्रगतिरत सड़क परियोजनाओं, सड़क संपर्क को मजबूत बनाने तथा आधारभूत संरचना के विकास से…
