Author: Devbhumi News

कृषि विभाग को वर्ष 2030-31 तक पैदावार तीन गुना करने का लक्ष्य *एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों की भूमि व फसल संबंधी जानकारी होगी डिजिटल-डीएम* *देहरादून: जिला प्रशासन ने दलहनों में आत्मनिर्भरता और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीस्टैक योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में अरहर, उड़द और मसूर के उत्पादन व क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए तुरंत माइक्रोप्लानिंग के तहत क्लस्टर चिन्हित किए जाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि सेवाओं को पारदर्शी और त्वरित बनाने के…

Read More

फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं मिलीं; कार्रवाई के निर्देश *देहरादून 11 अगस्त,2026 : आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा औषधि विक्रय से संबंधित वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मसूरी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत किए गए निरीक्षण में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा एवं औषधि निरीक्षक…

Read More

परेड ग्राउंड में तैयारियां अंतिम चरण में डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा *देहरादून 12 अगस्त 2026: राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद हैं। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य व्यक्तियों के…

Read More

आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम *देहरादून 12 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अतिवृष्टि एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद के संवेदनशील आपदा क्षेत्रों तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनेशन पीटीजेड (Pan & Tilt & Zoom) कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सहस्त्रधारा, कार्लीगाड़ एवं गुच्चूपानी सहित प्रमुख संवेदनशील एवं पर्यटन स्थलों पर…

Read More

केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला *देहरादून 12 अगस्त 2026; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के संयुक्त प्रयास से बुधवार को देहरादून में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए पहली बार केयर इकॉनॉमी विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश में देखभाल सेवाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित कर उन्हें अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ने तथा इसके माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर व्यापक मंथन किया गया। केयर इकॉनॉमी के अंतर्गत लोगों की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा दैनिक जीवन से जुड़ी…

Read More

तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों का असर तमक नाले में मार्ग बहाली के कार्य में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड समय में तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार कर दिया है, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि जल्द से जल्द अस्थाई पुल बनाकर यातायात बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने…

Read More

शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा पेयजल योजनाओं के नियमित संचालन एवं रख-रखाव पर विशेष जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने हर घर जल का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समयसीमा में…

Read More

सीएम  धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक का किया विमोचन अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता ताई तुगुंग को प्रदान किया गया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ लोक कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित : मुख्यमंत्री *प्रदेश में दो ‘साहित्य ग्राम’ विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य* *लोकभाषाओं, लोककलाओं और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी स्कूल, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर…

Read More

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, लागत नियंत्रण पर जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकारी धन के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों में बुधवार को राज्य संपत्ति विभाग से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। देहरादून के राजपुर रोड स्थित टिहरी हाउस परिसर में प्रस्तावित 28 बहुमंजिला आवासों के निर्माण से…

Read More

सांस्कृतिक संध्या पर दूरदर्शन की गौरवशाली सार्वजनिक प्रसारण परंपरा के साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत, लोकसंगीत एवं लोकनृत्य की दिखी झलक – दूरदर्शन केंद्र, देहरादून के 26 वर्षों की जनसेवा, विश्वसनीय प्रसारण परंपरा तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रसार के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बना कार्यक्रम – सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विपुल रूहेला एवं वाद्य-वृंद की ग़ज़ल, डॉ रेशमा शाह एवं दल की जौनसारी गीत प्रस्तुति, सनव्वर अली खान एवं शाहरुख खान का लाइट म्यूजिक, सौरव मैठाणी एवं समूह के गढ़वाली गीत, भाव-राग नाट्य अकादमी, पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध हिल-जात्रा नृत्य प्रस्तुति तथा लता तिवारी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी श्री इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर भारत सरकार के स्तर से तत्काल आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में श्री नौटियाल को आवश्यक न्यायिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें बंधक अवस्था से मुक्त कराकर सकुशल भारत वापस लाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप का आग्रह किया है। श्री इंद्रमणि नौटियाल पुत्र श्री देवी राम नौटियाल वर्ष 2018 में रोजगार के…

Read More

समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी *सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश* *मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण* *कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के दिये निर्देश* आगामी स्वतत्रंता दिवस 2026 के दौरान परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में विशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत आज दिनांक: 12-08-26 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण कर कार्यक्रम हेतु की…

Read More

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून में आयोजित Uttarakhand Vascular Summit 2026 के अंतर्गत “पुनः जीवन” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद किया तथा संवहनी रोगों के उपचार एवं अंग-विच्छेदन की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। श्री उनियाल ने कहा कि “कदम सलामत, कल सलामत” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि लोगों को संवहनी रोगों के प्रति जागरूक करने और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प है। समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार…

Read More

शिक्षा, न्याय, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुईं सम्मानित नई दिल्ली, 09 अगस्त। उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक को शिक्षा, न्याय, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार आयोजित यह सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र, उत्तराखंड के…

Read More

हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा: समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा रीप द्वारा सिलाई यूनिट की स्थापना से महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के काम को मिला व्यापक स्तर राष्ट्रीय ध्वज बनाकर समूह की महिलाएं राष्ट्रीय उत्सव में दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय *देहरादून 09 अगस्त, 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार…

Read More

वीर गोरखा की साहस, संघर्ष और प्रेरणादायी जीवनगाथा को किया गया याद, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को खुकरी भेंट कर किया सम्मानित देहरादून, 9 अगस्त 2026। महान पर्वतारोही, अदम्य साहस एवं जिजीविषा के प्रतीक निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ (वीर गोरखा) की स्मृति में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, देहरादून में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ओबीसी महिला समन्वयक एवं उपाध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ठ, उत्तराखंड पिया थापा की ओर से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर पर्वतारोही निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ के साहस, समर्पण, संघर्ष और…

Read More