Author: Devbhumi News

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर…

Read More

कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों को न हो दिक्कत एसईओसी से लगातार जनपदों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनजीवन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड पर कार्य करें। मुख्य सचिव ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

Read More

SIR अभियान: 24.30 लाख में से 20.27 लाख मतदाताओं तक पहुंचे नोटिस, विसंगति मामलों की सुनवाई जारी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर होगी सुनवाई, सीईओ ने दिए निर्देश प्रदेश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई जारी- सीईओ – *मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी* – ⁠*24 लाख में से अबतक लाख मतदाताओं तक पंहुचे नोटिस* देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर…

Read More

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग एवं सिमली पार्किंग परियोजनाओं की विस्तृत वित्तीय समिति (डीएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं…

Read More

मुख्य सचिव का निर्देश: ड्रग सप्लाई चेन तोड़ें, नशा मुक्ति केंद्रों को करें सक्रिय उत्तराखंड में नशे पर वार तेज: NCORD बैठक में तस्करों पर कड़ी कार्रवाई और जागरूकता अभियान के निर्देश *देहरादून 06 जुलाई, 2026 :  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय नेशनल कोआर्डिनेशन सेंटर फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट (NCORD) की 12वीं बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद स्तरीय एनकॉर्ड बैठकों का निर्धारित समय सीमा पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने मादक पदार्थों से सम्बन्धित सभी मामलों के शीघ्र निस्तारण के…

Read More

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: 15 GIS ड्रेनेज योजनाओं सहित ₹1967 करोड़ मंजूर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के लिए कुल ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के अंतर्गत शामिल 15 योजनाओं हेतु ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित खेत खेड़ा गाँव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹6.82 करोड,…

Read More

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों तैयार कर एक व्यक्ति से की थी 65 लाख रु० की धोखाधडी *धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त के 01 अन्य साथी को एक दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन व दीपक…

Read More

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत *डाॅ. रावत ने ऋण मुक्त ब्याज योजना की साझा की सफलता* चंडीगढ़/देहरादून, 5 अगस्त 2026 सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने चण्डीगढ़ प्रवास के दौरान आज चण्डीगढ़ में हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड के मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक की कार्यप्रणाली, डिजिटल सेवाओं तथा किसानों, महिलाओं व युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया…

Read More

देहरादून, 05 अगस्त। सावन मास की पावन बेला में भक्ति, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला द्वारा आयोजित कीर्तन मंडली सम्मान समारोह एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम देर शाम लगभग 7:00 बजे तक श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम में लगभग 78 कीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान शिव, श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं माँ भगवती की महिमा का गुणगान किया। मंडलियों ने मधुर भजनों, संगीतमय कीर्तन एवं पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्यों की…

Read More

भाजपा के इंटरनल सर्वे की खबर पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 32 विधायकों के टिकट पर तलवार की खबर अपने आप में बहुत कुछ कहती है। अगर सरकार और विधायकों का काम इतना अच्छा है, तो भाजपा को अपने ही विधायकों के खिलाफ आंतरिक सर्वे कराने की जरूरत क्यों पड़ रही है? दसौनी ने कहा कि भाजपा आज “जीत की गारंटी वाले चेहरों” की तलाश में है, क्योंकि उसे अपने मौजूदा विधायकों के खिलाफ जनता की नाराजगी दिखाई दे रही है, पर सवाल यह है…

Read More

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास…

Read More

देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को मजबूत करने में योगदान देंगे। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत…

Read More

देहरादून :  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इसके तहत् पूर्ण हो चुकी, गतिमान एवं भावी परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वाह्य सहायतित परियोजनाओं के अंतर्गत प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट फंडिंग एजेंसी, आर्थिक कार्य विभाग (DEA), वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं भारत सरकार में अपने लाइन डिपार्टमेंट को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण: सीईओ 19 लाख मतदाताओं को अबतक नोटिस डिलिवर फार्म 6 के 93 हजार आवेदन, फार्म 8 के 40 हजार आवेदन प्राप्त देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को मोन्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर एसआईआर के नोटिस फेज में चल रही सुनवाई के सम्बंध में भी राजनैतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से बैठक के दौरान बताया कि एसआईआर…

Read More

प्रदेश के संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत महामहिम डॉ. सुरेन्द्र थापा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्कृत के बढ़ते वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए भारत और नेपाल के मध्य गहन शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि संस्कृत के क्षेत्र में अनुसंधान, विद्वत्ता तथा शैक्षिक अवसरों को नई गति प्रदान की जा सके। सचिव, संस्कृत शिक्षा ने बताया कि इस दौरान नेपाल के कार्यवाहक राजदूत महामहिम डॉ. सुरेन्द्र थापा ने संस्कृत के संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नेपाल…

Read More