Author: Devbhumi News

मां चंडिका महावन्याथ में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराये जाने…

Read More

चारधाम यात्राः ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू *श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि, धनाभाव नहीं बनेगा बाधा, विभाग बताए जरूरत, जिला प्रशासन करेगा गेप फंडिंग-डीएम* *ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा, मोबाइल टीमें भी रहेगी तैनात,* *होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर होंगे सार्वजनिक, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ और समग्र सूचना,* *डीएम के निर्देश, यात्री सुविधा केंद्र हो सुसज्जित, शटल सेवा के साथ होल्डिंग एरिया में रहे सभी आधुनिक सुविधाएं,* *चारधाम यात्रा में मेडिकल सुविधाओं पर फोकस,…

Read More

देहरादून। वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर नव स्थापित सौविनियर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों का त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है तथा उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा उन्होंने कहा कि…

Read More

आज कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान हाथियों की देखभाल, उनके आवास, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा महावतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से सुनिश्चित किए जाएं तथा उनके पोषण, व्यायाम और देखभाल के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हाथी हमारे वन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मानव-वन्यजीव समन्वय में उनकी भूमिका अहम…

Read More

सीएम धामी ने चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में किया प्रतिभाग “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर किए गए आयोजित: सीएम धामी शिविरों में पाँच लाख से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग: 40 हजार से ज्यादा लोगों को मिला सेवाओं का लाभ- सीएम धामी उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद ग्रामीणों…

Read More

जनगणना-2027 को त्रुटिरहित एवं सफल बनाने हेतु अधिकारियों को व्यापक प्रशिक्षण *डिजिटल माध्यम से होगी पहली पूर्णतः ऑनलाइन जनगणना, सीएमएमएस पोर्टल रहेगा मुख्य आधार* *सूचना/पौड़ी/19 फरवरी, 2026* आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के क्रम में जिला कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने उपस्थित चार्ज अधिकारियों, चार्ज सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी सूचनाएँ देश की विकास नीतियों, योजनाओं एवं संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का आधार बनती…

Read More

अम्मा, मंत्री नहीं आपकी बेटी मिलने आई है कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नए वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन *देहरादून, 19 फरवरी।* रोजमर्रा की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं से अलग उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को वृद्धाश्रमों में रह रही माताओं के बीच समय बिताया। उन्होंने डालनवाला स्थित प्रेम धाम और अम्बीवाला स्थित मां गौरी ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रही महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों को करीब से जाना। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक बेटी के रूप में इन माताओं के बीच भावनात्मक एवं अनुरागयुक्त…

Read More

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश *कहा, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं* देहरादून, 19 फरवरी 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात दौरे से लौटते हुये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डाॅ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने गुजरात दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से की भेंट: विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर श्रीमती प्रतिभा थपलियाल ने आज यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती खण्डूडी भूषण ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। श्रीमती प्रतिभा थपलियाल ने वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा एशियाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त…

Read More

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार जन औषधि केन्द्र को निष्क्रिय कर बगल के ही मेडिकल स्टोर से ही मंहगी दवा को लेने को जनमानस को किया विवश; स्टॉक पंजिका एवं इन्वेंट्री का रख-रखाव मिला अव्यवस्थित जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता दर्शाता पीएमबीआई के आधिकारिक सॉफ्टवेयर का उपयोग नही हुआ वर्षों से उपकरणों की क्रियाशीलता के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त प्रशासन ने एक नहीं, दोनो स्टोर किए निरस्त निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए विवश थे आमजन; जिला प्रशासन की…

Read More

माता की मृत्यु उपरान्त वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र को भटक रही थी तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की तत्परता जनहित में व त्वरित एक्शन से जनमानस में बढा सरकार प्रशासन पर विश्वास नगर निगम की संपत्ति रजिस्टर में दर्ज होगा तान्या का नाम; देहरादून ।, माता के निधन के उपरांत विगत चार वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र हेतु विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रही सुश्री तान्या सिंघल को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। खुड़बुड़ा निवासी तान्या सिंघल ने जिलाधिकारी  को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया…

Read More

देहरादून प्रशासन का दूरस्थ उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ *शिविर में ही समाधान, जन्म, मृत्यु व यूसीसी के 28 प्रमाण पत्र मौके पर जारी,* *उद्पाल्टा बहुउद्देशीय शिविरः 447 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 39 शिकायतों का निस्तारण* *जन जन की सरकार, उद्पाल्टा बहुउद्देशीय शिविर में एडीएम ने सुनी जन समस्याएं* *गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, एडीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश* *देहरादून। दूरदराज़ ग्रामीण इलाकों में सरकार द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। इन बहुउद्देशीय शिविरों…

Read More

मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) के जैव रसायन विभाग ने बुधवार, 18 फरवरी 2026 को उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला एवं उत्कृष्टता केन्द्र का शुभारंभ कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर स्थित केन्द्रीय जैव रसायन प्रयोगशाला में किया गया। इस अवसर पर ‘‘सिक्स सिग्मा और पूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन के लाभ’’ विषय पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा सीएमई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम द्वारा नियमित निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर चिन्हित स्थलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में नियमों के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या भू-उपयोग परिवर्तन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में निकट रेलवे स्टेशन, आदर्श नगर क्षेत्र…

Read More

यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा : रेखा आर्या देहरादून जनपद ने जीती पहली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: सीएम धामी ने विजेता टीम को किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 5 लाख का चेक देकर किया सम्मानित *देहरादून, 18 फरवरी। ननूरखेड़ा मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के राज्य स्तरीय मुकाबले में देहरादून जनपद की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित…

Read More