देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय, देहरादून में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के गरिमामयी कार्यक्रम में गीता धामी ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति के साथ राष्ट्र सेवा, संस्कार और समाज निर्माण से जुड़े विचार साझा किए। गीता धामी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं में राष्ट्रनिष्ठा, सेवाभाव, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित कर रही है। नारी शक्ति, संस्कार और सेवा का संकल्प ही सशक्त एवं समरस समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता सदैव प्रेरणादायी होती है…
Author: Devbhumi News
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि हादसे में कुल 22 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 7 श्रमिक जिला अस्पताल गोपेश्वर…
उत्तराखंड बना अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स का केंद्र, सीएम धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज एशियन ओपन स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा उत्तराखंड, खिलाड़ियों का सीएम ने किया स्वागत *एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी खिलाड़ियों…
1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: मुख्यमंत्री *20 मार्च 2026 को EPC अनुबंध, निर्माण कार्य शुरू—24.1 किमी ROW क्लियर कर ठेकेदार को उपलब्ध* *नागला-किच्छा SH-44 का 10.7 किमी फोरलेन मार्ग और 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर विशेष फोकस* *दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य* *नई दिल्ली में NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास…
श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) पहुंचकर राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पूर्व चेतावनी व्यवस्था, मौसम आधारित जोखिम प्रबंधन, भूस्खलन न्यूनीकरण, तकनीकी संसाधनों के उपयोग तथा समुदाय की भागीदारी से संचालित आपदा प्रबंधन तंत्र को समझा। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड…
मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ईआरओ फील्ड विजिट में करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा – मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ईआरओ फील्ड विजिट में करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिन आवंटित जनपदों में कैम्प करने के आदेश दिए हैं। सभी जनपदों के डीईओ एवं ईआरओ को दावे…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 49743 आवेदन, 10235 नामों पर आपत्तियां राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई प्रारूप-9, 10, 11ए व 11 बी की सूचियां *मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 49743 आवेदन, 10235 नामों पर आपत्तियां* *15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम* *देहरादून 17 अगस्त, 2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति साझा की गई तथा राजनीतिक दलों को…
180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी: निस्तारण संभव न होने वाले प्रकरण स्पेशल क्लोज में उच्चस्तर पर भेजने के निर्देश *देहरादून, दिनांक 17 अगस्त 2026 : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 180 दिन से…
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश *ग्राम पंचायत पापड़ियांन में आपदा मद में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने बिठाई जांच* *गांव के बीच अवैध रूप से संचालित हैवी वेल्डिंग फैक्ट्री अब होगी सील* *सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं 4 मंजिला निर्माण की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के निर्देश* *विशेष बच्चे विशेष आवासीय देखभाल गृह में प्रवेश न देने पर डीएम ने दिए जांच के निर्देश* *देहरादून, 17 अगस्त 2026 : * प्रत्येक सोमवार की भांति आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की…
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद *ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* *घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 नेपाली अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद।* *गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम* *गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के द्वारा हिमांचल प्रदेश से बनाया था अपना फर्जी आधार कार्ड* *घटना से पूर्व…
ऋषिकेश और सेलाकुई में कार्रवाई, तस्करी में इस्तेमाल कार और स्कूटी भी सीज *मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त महिला तस्कर सहित 04 अभियुक्तों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 09 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब तथा 141.12 ग्राम चरस हुई बरामद* *तस्करी में प्रयुक्त कार व स्कूटी को पुलिस ने किया सीज* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/ अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में अलग…
दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन *देहरादून, 17 अगस्त 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी* के सम्मान में की गई अभद्र टिप्पणी और हल्द्वानी के रैली मंच के “शुद्धिकरण” के विरोध में आज *उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग* के आह्वान पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष श्री मदन लाल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी* के नेतृत्व में निकले इस कूच को सुभाष रोड पर भारी पुलिस…
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रोटी ग्राम सभा में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी थापली जी के आह्वान पर, चंद्रोटी की ग्राम प्रधान श्रीमती सारिका ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अभिषेक चौहान जी, अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला जिला अध्यक्ष पछवा दून श्री संजय किशोर और महानगर अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने…
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में…
टिहरी, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी टिहरी में प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आजादी के अमृतकाल में युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और…
रुद्रपुर में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार, युवाओं को फुटबॉल-बैडमिंटन समेत कई खेलों के लिए मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म *दो अहम फैसले : मोदी मैदान में 23.32 करोड़ से इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम में 15 करोड़ से सुधरेंगी क्षतिग्रस्त सड़कें* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें रुद्रपुर के मोदी मैदान…
