*देहरादून: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री के.के. मिश्रा ने रविवार, 19 जुलाई 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल के अधीनस्थ कार्यालयों में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाइपिस्ट परीक्षा-2025 का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।…
Author: Devbhumi News
9वे दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनोन्मुखी और व्यावहारिक बनाने के लिए चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के नवें दिन शुक्रवार को देहरादून के बिधौली, प्रेमनगर स्थित UPES (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज) स्थित सैक्टर 9 में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राजधानी के भविष्य के विकास को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। *शहर के विकास…
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल आज बन्नू स्कूल ग्राउंड में गए और श्री राहुल गांधी की कल इस ग्राउंड में होने वाली विशाल छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री करण माहरा कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप महामंत्री नवीन जोशी कांग्रेस विधायक दल के उपनेत भवन कापड़ी और कांग्रेस के दो सह प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद थे। कांग्रेस के इस तैयारी में दिल्ली से पहुंचे श्री राहुल…
मसूरी, 16 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी परिसर में आईटीबीपी के अधिकारियों एवं हिम प्रहरियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आईटीबीपी द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे हिम प्रहरी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों…
गोपेश्वर /चमोली: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल ₹ 155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹ 113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹ 41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत…
बड़ी खबर: एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी IPS ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे, कई लोगो के साथ कि थी जालसाजी खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर अभियुक्त द्वारा कई लोगो के साथ कि थी जालसाजी *लोगो को अपने प्रभाव में लेने के लिए खुद को कभी फर्जी आईपीएस अधिकारी, वरिष्ठ सैनिक अधिकारी, रॉ एजेंट, सीआरपीएफ अधिकारी व अन्य एजेंसियों का वरिष्ठ अधिकारी बताता था अभियुक्त* *गिरफ्तार अभियुक्त रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी का है पुत्र, खुद आईपीएस अधिकारी बनने का था सपना* *अधिकारी बनने का सपना टूटने पर फर्जी आईपीएस अधिकारी बन अपनी फर्जी आईडी व विजिटिंग कार्ड बनाए थे…
एसएसपी दून ने अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश *पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन तथा जनपद के समस्त थाना/ चौकियों पर वृहद स्तर पर फलदार व छायादार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण* आज दिनांक 16/07/2026 को लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोक पर्व हरेला…
पिथौरागढ़, 16 जुलाई।* उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) की ओर से वरदानी पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।…
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट एसजीआरआर विश्वविद्यालय और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा, शोध व भारतीय ज्ञान परम्परा में सहयोग पर हुई चर्चा देहरादून। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति (प्रो वाइस चांसलर) तथा आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने सपरिवार श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री झण्डा साहिब एवं श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब में डॉ. पंड्या का आत्मीय…
विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा देहरादून। उत्तर भारत में हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अब इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया गया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत मशीनों, उत्कृष्ट आईटी फैकल्टी और उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली से सुसज्जित यह भवन तकनीकी शिक्षा में विश्वविद्यालय की नई सोच और मजबूत संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ यू-कॉस्ट…
Bktc अध्यक्ष बोले दोषियों को मिलेगा कानून के अनुसार दंड चढ़ावा हेराफेरी मामले में दोषी को मिलेगी कानून के तहत सजा : बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कानून के अनुसार सजा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में प्राथमिकी बीकेटीसी की ओर से ही दर्ज कराई गई है और आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल में है। प्रकरण की विभागीय जांच के बाद उच्चस्तरीय जांच भी जारी है। बीकेटीसी…
प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधे *देहरादून, दिनांक: 16 जुलाई, 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर “हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज जनपद के मालदेवता, में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह विशिष्ट अतिथि तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य…
पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की धरोहर- जिला जज *देहरादून 16 जुलाई,2026 । उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नव-निर्मित जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल द्वारा किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मा0 जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल ने वृक्षों के महत्व पर विशेष…
*देहरादून, दिनांक 16 जुलाई, 2026। उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधे लगाकर सभी जनपदवासियों से अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति सदैव प्रकृति के साथ…
ड्राफ्ट रोल में 11.90 लाख वोटर दर्ज, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 2045 *जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया ड्राफ्ट रोल, त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील* *देहरादून 15 जुलाई,2026 । मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए पिछले एक महीने से चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरा हो गया है। इसके बाद, 14 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल (प्रथम प्रारूप) प्रकाशित कर दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।…
जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली ₹50 हजार की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता *देहरादून 15 जुलाई,2026 । दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहयोग एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा श्री अमजद, पुत्र श्री अब्दुल हमीद, निवासी शंकरपुर, हकूमतपुर, देहरादून को योजना के अंतर्गत ₹50,000 की प्रोत्साहन धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के…
