एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी हाईटेक, 399 ऑटो रिजेक्ट फाइलें होंगी दोबारा प्रस्तुत ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली में बड़ा सुधार, समय-सीमा से पहले मिलेगा अधिकारियों को अलर्ट एमडीडीए का अपना डेडिकेटेड सर्वर बनेगा, AI आधारित सिस्टम भी होगा विकसित ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, समयबद्ध निस्तारण पर जोर ऑटो रिजेक्ट और डुप्लीकेट पत्रावलियों का होगा समाधान, समय-सीमा से पहले अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण,…
Author: Devbhumi News
SGRR विश्वविद्यालय का दीक्षारंभ समारोह संपन्न: रेन डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में झूमे हजारों विद्यार्थी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ 17 से 19 अगस्त 2026 तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने लिया भाग हाईवोल्टेज साउंड पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा + पांच हज़ार से अधिक छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में ज्ञानयात्रा का भव्य दीक्षारंभ हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन…
नई दिल्ली, 18 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों से जुड़े विषयों तथा कृषि अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने…
घटना में चोरी किये गए वाहन को अभियुक्त द्वारा ही पूर्व में वादी को किया गया था विक्रय *वादी से हुए विवाद में उसे परेशान करने की नियत से अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम* *घटना में चोरी किए गए वाहन को अन्यत्र ले जाकर बेचने की फिराक में था अभियुक्त* *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक – 14/08/2026 को वादी अनुभव दिनेश तिवारी ने कोतवाली नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा होटल गौरव की पार्किंग से उनकी हौंडा सिटी कार को चोरी लिया है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर…
सांसद, विधायक बैठकों में भाजपा ने चुनावी संगठनात्मक रणनीति को दिया अंतिम रूप देहरादून 18 अगस्त। विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 27 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल संभाग की सांसद विधायक बैठकें संपन्न हुई है। जिसमें आने वाले दिनों में सभी विधानसभाओं के लिए चुनावी दृष्टि से संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी के बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में टिहरी लोकसभा, गढ़वाल लोकसभा और हरिद्वार लोकसभा के सांसद,…
पुण्यतिथि पर रक्तदान और नेत्र शिविर, 150 लोगों की हुई आंखों की जांच समाजसेवा को समर्पित श्रद्धांजलि: स्व. श्याम सिंह पुंडीर की स्मृति में रक्तदान शिविर स्व. श्याम सिंह पुंडीर को अनोखी श्रद्धांजलि, 102 यूनिट रक्तदान और निःशुल्क नेत्र जांच देहरादून, 18 अगस्त 2026: जिला पंचायत देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. श्याम सिंह पुंडीर (दीपक पुंडीर) की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा देवभूमि ब्लड बैंक, देहरादून के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 102…
खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र व राज्य स्तर पर होगा आयोजन *निदेशक, युवा कल्याण द्वारा जारी की गई विस्तृत कार्ययोजना* युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में “खेल महाकुम्भ-2026- मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई है। खेल महाकुम्भ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 01 से 10 सितम्बर 2026 तक, विधानसभा स्तर की विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 11 से…
उत्तराखंड के अस्पतालों को मिलेगा NABH मानक, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश ई-हॉस्पिटल, 24×7 डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट पर मुख्य सचिव का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा डिजिटलीकरण, मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा* मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए…
ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नाले के आसपास हर संभावित स्थान को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना में सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक पंकज तेज बहाव की चपेट में…
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण: सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है। घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था। पानी के रिसाव एवं भूस्खलन के कारण प्रारंभिक रूप से लगभग 22 कर्मचारियों…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने जनपदों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा शासन एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को समन्वय बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस समन्वय बैठक में जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों से सम्बन्धित ऐसी समस्याओं एवं प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके निस्तारण के लिए शासन स्तर पर विभागीय समन्वय अथवा निर्णय की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनपदों द्वारा चिन्हित समस्याओं एवं प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों को बैठक से पूर्व उपलब्ध कराया जाए, ताकि संबंधित…
9.80 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी, 83 कारों की पार्किंग के साथ शौचालय और केयरटेकर रूम की भी होगी व्यवस्था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चम्पावत के प्रसिद्ध देवीधुरा क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पार्किंग की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम देचमार, तहसील पाटी में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना को विभागीय व्यय समिति ने ₹980.23 लाख यानी करीब 9.80 करोड़ रुपये की औचित्यपूर्ण लागत…
यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा वर्तमान व्यवस्थाओं की…
जलनिकासी कार्यो की होगी नियमित मॉनिटरिंग, पटवारी को सीमाद्वार में ही किया स्टेशन *सीमाद्वार में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, लोनिवि को सर्वे कर ड्रेनेज सिस्टम हेतु डीपीआर बनाने के निर्देश* *न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कडा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान* *लोनिवि को न्यूकैंट रोड चौड़ीकरण के लिए विस्तृत सर्वे करने के निर्देश* *देहरादून 18 अगस्त, 2026: बारिश के कारण देहरादून शहर में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को आईटीबीपी रोड, सीमाद्वार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर जलभराव…
उत्तराखंड में हृदय चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल टी.ई.ई.आर. माॅर्डन कार्डियोलाॅजी का अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर है माॅर्डन काॅर्डियक प्रोसीजर देगा हार्ट मरीजों को बड़ी राहत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के…
ऋषिकेश में कार्रवाई, प्राधिकरण ने दोहराया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। सरला अग्रवाल, निवासी मनीराम मार्ग, गली नंबर-10, ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया जा रहा था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की…
