Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान
  • हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण 
  • देहरादून की 200 ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की तैयारी, अक्टूबर में बनेगी कार्ययोजना
  • उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 रोपवे प्रोजेक्ट पर तेज हुई तैयारी
  • आईआईटी रुड़की ने रचा इतिहास, दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक 518 पीएचडी डिग्रियां प्रदान
  • देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न: धामी बोले -लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना जरूरी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी:  पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
  • युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
  • देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार September 21, 2026

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है। अभियान को ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सजग इंडिया, भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय सहित 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। सीमांत गांव माणा से शुरू हुई इस मुहिम के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, युवाओं और सेना के जवानों से संवाद किया और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

18 वर्षों से युवा संवाद के जरिए जारी है मुहिम

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से युवाओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब तक 1600 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में युवा संवाद के माध्यम से अभियान पहुंचाया जा चुका है, जबकि 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया है।

ललित जोशी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ आना होगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पिछले 18 वर्षों से युवा संवाद को अभियान का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है।

नशा मुक्त मित्र 2026’ से सम्मानित

नशे के खिलाफ लंबे समय से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान और युवा संवाद की पहल को देखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को ‘नशा मुक्त मित्र 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नशामुक्ति के क्षेत्र में उनके लंबे समय से जारी जन-जागरूकता प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

माणा से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

भारत के प्रथम गांव माणा से अभियान की शुरुआत को प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बदरीनाथ धाम की पृष्ठभूमि में स्थित माणा से शुरू होने वाली यह मुहिम अब व्यापक स्तर पर नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चलेगी।

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि माणा से शुरू हुआ यह अभियान ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक’ नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएगा। देश के कोने-कोने में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं के साथ सेना, एनसीसी, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सके।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश

September 21, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण 

September 21, 2026
Read More

देहरादून की 200 ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की तैयारी, अक्टूबर में बनेगी कार्ययोजना

September 21, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज: गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

September 21, 2026

हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश

September 21, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण 

September 21, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?