Author: Devbhumi News

टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखंड की क्षमताः राज्यपाल। टिहरी गढ़वाल।। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने रविवार को टिहरी लेक फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। द टिहरी लेक फेस्टिवल’ के तीसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पहुंचे राज्यपाल ने आयोजन की खुलकर सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल के बडे़ संदेश देने की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी लेक फेस्टिवल ने अपने संस्मरणों से खींची महिला सशक्तिकरण की तस्वीर। उन्होंने कहा कि ‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ के जरिये पर्यावरण, बारामासी पर्यटन, संस्कृति और साहसिक…

Read More

20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया *कार्यक्रम में एच एन बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ भानु दुग्गल एवं उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश कुमकुम रानी ने किया प्रतिभाग* *महिला उद्यमियों ने लगाई अपने स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी* यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) सभागार में पांचवें विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से 07 महिलाओं को एवं आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से 20 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर “स्टार्टअप्स, नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी” विषयक कॉनक्लेव भी आयोजित किया गया।…

Read More

चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान *घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा* *देहरादून । आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 8 से 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के सहयोग से…

Read More

सीआईएमएस में नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज के लिए हेड बॉय-हेड गर्ल का चयन, संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दी बधाई सीआईएमएस कालेज में छात्र छात्राओं को मिला नेतृत्व मंच। देहरादून- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के लिए हेड बॉय, हेड गर्ल सहित क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) का चयन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों की उपस्थिति में चयनित छात्र-छात्राओं…

Read More

कल रविवार को दून मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ गीता जैन के निर्देशों पर सर्जरी विभाग द्वारा पीजी चिकित्सकों के लिए आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में एनिमल मॉडल पर पीजी चिकित्सकों को आंतों को जड़ने की प्रक्रिया का अभ्यास करेंगे। इसके लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी से सहयोग लिया गया है जो कार्यशाला से संबंधित सभी उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध करवाएगी। यह दून मेडिकल कॉलेज में अभी तक का ऐसा पहला कार्यशाला होगा । आंतों को जोड़ने की तकनीक एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया होती है जिसमें सभी सर्जनों की दक्षता…

Read More

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीनः डाॅ. धन सिंह रावत डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट देहरादून, 07 मार्च 2026 सूबे में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक उन्नत बनाने के लिये प्रत्येक विकासखण्ड में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जायेगी, ताकि ब्लाॅक स्तर पर आम लोगों को अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे की सुविधा मुहैया कराई जा सके। विभागीय अधिकारियों को छह माह के भीतर ब्लाॅक स्तर पर अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे पहुंचाने का टारगेट दिया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा इकाईयों में रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियनों की तैनाती…

Read More

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया: केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह सीएम धामी द्वारा किए गए कार्यों की की जमकर तारीफ: कहा विकास के पद पर अग्रसर होता उत्तराखंड हरिद्वार 7 मार्च 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलन से करते हुए कहा कि, उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति बचाने के साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके…

Read More

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति- बंशीधर तिवारी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एकता विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे भवन को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त…

Read More

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना सुबह 7ः00 बजे से शुरू हो जाएगी पूजन प्रक्रिया 5 एलईडी स्क्रीनों सहित फेसबुक, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण रविवार दोपहर 2ः00 बजे से 4ः00 बजे के बीच पूरी होगी आरोहण की प्रक्रिया देहरादून। गुरु की नगरी देहरादून इन दिनों श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर है। प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस वर्ष भी पूरे भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में देश-विदेश से पहुंच रही संगतों की भारी…

Read More

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण होटल गॉडविन में प्रशासनिक टीम मुस्तैद, डीएम ने परखी सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं, मांगे सेफ्टी सर्टीफिकेट होटल गॉडविन के संपर्क मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश *डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पूर्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह…

Read More

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित 31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित शहर के प्रथम फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है और शीघ्र ही आम जनता के लिए खोला जाएगा। यह फूड कोर्ट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट रायपुर-थानों रोड पर स्थापित किया जा रहा है और नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह न केवल शहरवासियों के लिए…

Read More

राज भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित *देहरादून, 6 मार्च।* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047…

Read More

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना सामने आई है। निरीक्षण के दौरान सामने आई इस घटना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए इसे शहर की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ करार दिया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि…

Read More

श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन देहरादून। दून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री दरबार साहिब लाया गया। इस दिव्य और अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए…

Read More

टिहरी झील में शुरू हुआ रोमांच का सफर ‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ में सीएम धामी दिखे अलग-अलग अंदाज में नई टिहरी: उत्तराखंड में पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी…

Read More

हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल धर्मनगरी हरिद्वार की धरती पर कदम रखेंगे। 7 मार्च यानी कल हरिद्वार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार’, 4 साल बेमिसाल’ में गृहमंत्री अमित शाह प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है। अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैंप के साथ ही हरिद्वार शहर को सजाया एवं सावरा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर इस विराट आयोजन की तैयारी को जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।…

Read More