उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत देहरादून, 15 मई 2026 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में ‘स्वामी विवेकानंद उत्तराखण्ड ई-पुस्तकालय योजना’ लागू कर दी गई है। योजना के तहत शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आॅनलाइन एकीकृत प्लेटफार्म पर सभी पाठ्यक्रमों की ई-बुक सहित अन्य डिजिटल कंटेन्ट उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राओं को किताबों को लेकर कोई दिक्कत न हो। योजना के ठोस क्रियान्वयन के लिये शासन स्तर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।…
Author: Devbhumi News
कहा, सिल्क उत्पादों के विपणन को बनाये ठोस मार्केटिंग प्लान देहरादून, 15 मई, 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड के सिल्क पार्क भवन मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दून सिल्क रिटेल आउटलेट, रेशम वस्त्र बुनाई कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने रेशम उद्योग से जुड़े बुनकरों एवं कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बुनकरों को बेहतर…
उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना द्वारा जनपद हरिद्वार के बहादराबाद स्थित सिकंदराबाद क्षेत्र में प्राप्त शिकायत के उपरांत संबंधित विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बच्चों एवं अभिभावकों से विस्तृत वार्ता की गई। जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत एक शिक्षक द्वारा एक बच्चे के साथ मारपीट किए जाने एवं महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हुई। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयोग द्वारा…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। एमडीडीए की टीम ने हरभजवाला, निकट फॉरेस्ट चौकी, डीएसपी चौक, शिमला बाईपास क्षेत्र में ताहिर अंसारी द्वारा लगभग तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति एवं…
सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया हमारी सरकार की प्रतिबद्धता” : सुबोध उनियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल द्वारा आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट, तथा उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक…
कल्पना की उडानः गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत *रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल* *पारंपरिक मिलेट्स स्वाद से लाखों का कारोबार, बेकरी यूनिट बनी सफलता का मॉडल* *38वें राष्ट्रीय खेलों में स्वाभिमान बेकरी की रही शानदार सफलता* *सालाना 40 लाख का कारोबार, 9 महिलाओं का मिला आत्मनिर्भरता का सहारा* *देहरादून से टिहरी-उत्तरकाशी तक पहुंचा स्वाभिमान बेकरी का स्वाद,* *मुख्यमंत्री ने सराहा महिला समूह का उत्कृष्ट कार्य, वर्ष 2021 में प्रदान की थी 5 लाख की सहायता* *देहरादून । राजधानी देहरादून की एक महिला उद्यमी आज प्रदेशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी…
निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवच *सिर्फ 500 रुपये प्रीमियम में एक लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवर, बीपीएल दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क* *दिव्यांगों के हित में डीएम का बडा फैसला, जिला प्रशासन उठाएगा 500 दिव्यांगों के स्वास्थ्य बीमा का खर्च* *समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगों का चयन व डीडीआरसी को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश* *देहरादून 14 मई,2026 (सू.वि),* दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा नेशनल ट्रस्ट के माध्यम से संचालित निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना जनपद में प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत…
सभी नोडल अधिकारियों को तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश *आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान हेतु प्रारंभिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* *देहरादून। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दृष्टिगत जनपद स्तरीय सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी एसआईआर प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रारंभिक एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार…
29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य होंगे सम्पादित – 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग, कर्मचारियों…
उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा, मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा बाधित करने के बावजूद गोल्डन फारेस्ट के खातों में डीएम ने पकड़ी अवैध गैरकानूनी 150 रजिस्ट्री 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र कार्यालय में मिले डम्प, अभिलेख जब्त पूर्ववत् कई वर्षों की 25 लम्बित रजिस्ट्रीयां बगैर किसी कारण अभिलिखित या सूचित किए पाई जब्तः डीएम को रेफर किए गए स्टाम्प अपवंचन के मामले अति न्यून, बीचबीच में व अपर्याप्त ; करोड़ो के स्टाम्प चोरी हो…
बेस्ट प्रैक्टिसः लाॅ काॅलेज देहरादून में छात्रों ने पढ़ाई संग लिखी किताबें देहरादून 14 मई। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में आज एक अनोखी बेस्ट प्रैक्टिस को जन्म दिया गया। लाॅ के छात्रों द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में लिखी गई 10 किताबों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लाॅ जर्नल, ‘देहरादून लाॅ रिव्यू’ जिसका प्रकाशन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हुआ का भी विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। लाॅ काॅलेज के डीन एवं विश्वविद्यालय के…
एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के बाद अब उत्तराखंड में भी सरकारी विभाग सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय…
अभियुक्त को देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखण्ड की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार *घटना के बाद अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था पश्चिम बंगाल *अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा उस पर 01 लाख रूपये का ईनाम किया गया था घोषित* *अभियुक्त द्वारा ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रची थी विक्रम हत्याकाण्ड की साजिश* *घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के आने जाने व रूकने के लिये गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा की गयी थी फंडिग* *उक्त घटना में पूर्व में पुलिस द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्तो को किया गया था गिरफ्तार*…
अंतर्विषयक शिक्षा, ट्रांसलेशनल रिसर्च, क्लिनिकल एक्सपोज़र और स्वास्थ्य सेवा नवाचार को मिलेगा बढ़ावा देहरादून, 13 मई 2026: यूपीईएस और देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अंतर्विषयक शिक्षा, स्वास्थ्य अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-उन्मुख शिक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता, संसाधनों और अधोसंरचना का लाभ उठाकर एक मजबूत शैक्षणिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है, जिससे छात्रों के सीखने के परिणाम, ट्रांसलेशनल रिसर्च और स्वास्थ्य सेवा नवाचार को बढ़ावा मिल सके। एसजीआरआरयू के अंतर्गत संचालित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (एसएमआईएच),…
कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान खेती, *45 से 62 कुंतल तक पहुंची धान उपज, किसानों की आय में 39 प्रतिशत वृद्धि,* * *देहरादून। देहरादून जनपद के ब्लाक सहसपुर और विकास नगर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना किसानों के लिए समृद्धि का नया द्वार खोल रही है। परम्परागत खेती में सीमित उत्पादन और कम आय से जूझ रहे किसानों को अब हाईब्रिड धान बीजों के प्रयोग से बेहतर उत्पादन और अधिक आय का लाभ मिल रहा है। कृषि विभाग की इस अभिनव पहल ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के…
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान हालात में…
