Author: Devbhumi News

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। राज्य सरकार द्वारा 20 मई, बुधवार, को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Read More

ATS कॉलोनी में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर जिला मजिस्ट्रेट का बड़ा एक्शन:  स्वतः संज्ञान लेकर गुंडा एक्ट में बुक कर किया जिला बदर विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया जिला बदर बिल्डर ने वरिष्ठ साइंटिस्ट डीआरडीओ से मारपीट कर किया था गंभीर घायल, फाड़ दिया था कान का पर्दा; जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पहुंचाया आदतन अपराधी को अपने अंजाम तक पूर्व में नाबालिग बच्चों पर लहरा चुका था पिस्टल; जिला मजिस्ट्रेट ने ही तब स्वतः कर दिया था शस्त्र लाईसेंस निलिम्बित बिल्डर के विरूद्ध…

Read More

एटीएस कॉलोनी में भय का माहौल बनाने वाले पुनीत अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एसएसपी को पिस्टल जब्त करने के निर्देश तैस में आकर लहराया शस्त्र; जिला मजिस्ट्रेट ने लाइसेंस कर दिया था निलंबित; अब कर दिया निरस्त एटीएस कॉलोनी में दीपावली में बच्चों पर बिल्डर ने लहराया था शस्त्र जिला मजिस्ट्रेट ने शस्त्र लाइसेंस कर दिया था निलंबित जिन शर्तों के अधीन किया गया था लाइसेंस निर्गत; उनका हुआ उल्लंघन; जिला मजिस्ट्रेट ने किया शस्त्र लाइसेंस निरस्त लहराया शस्त्र;भविष्य में शस्त्र दुरुपयोग की है प्रबल संभावना; बिल्डर की बढी गुंडागर्दी; शस्त्र लाइसेंस, अपराधी जिला बदर देहरादून दिनांक 19…

Read More

राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रिय मंत्री व पूर्व सांसद गढ़वाल लोकसभा आदरणीय मेजर जनरल(रिट.) भुवन चन्द्र खंडूरी जी(एवीएसएम) के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी का निधन प्रदेश ही नहीं देश के लिए अपूरणीय क्षति है । उन्होंने कहा की उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश और देश की सेवा को समर्पित किया।उनका विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान एवं शोक संतप्त परिवार व सर्मथको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ।। नरेश बंसल राज्यसभा सांसद

Read More

जननायक मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द खण्डूड़ी को एसजीआरआर परिवार का शत शत नमन देहरादून। उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन से सम्पूर्ण प्रदेश शोकाकुल है। उनका जाना उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के. प्रतापन ने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय…

Read More

पीएम जन मन योजना के तहत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ *देहरादून। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अन्य जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री जन मन योजना” तथा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत “जनभागीदारी ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जनपद देहरादून के चयनित चार विकासखण्डों के 80 ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं…

Read More

पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार करीब 30 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में दे चुकी नियुक्ति: सीएम धामी सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार में पिछले चार वर्षों में सरकारी सेवाओं में चयनित हुए हजारों युवाओं को डिजिटल स्तर माध्यम से शुभकामना संदेश भेजकर उनका उत्साहवर्धन किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चयनित कार्मिकों को संबोधित पत्र में कहा कि राज्य सरकार लगातार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध…

Read More

प्रदेश के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है तथा राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। उपभोक्ताओं से अपील है कि अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद अथवा संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें : श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, स्टेट कोर्डिनेटर ईंधन उपलब्धता संबंधी सही एवं प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करें सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (हिंदुस्तान…

Read More

बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाल, डीएम दिखाई संवेदनशीलता, भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान *पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत* *बच्चों का उत्पीड़न और टीसी न देने का अरोप पर डीएम सख्त, सैमसै पब्लिक स्कूल के लिखाफ जांच शुरू* *इलाज, शिक्षा और फीस माफी के लिए जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की गुहार, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ* *न घर के कागज, न बिजली…

Read More

हरिद्वार। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज हरिद्वार दौरे के दौरान अचानक चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को…

Read More

देहरादून। एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए विभाग के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी जी को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि एमडीडीए कॉलोनी का निर्माण लगभग 35 से 36 वर्ष पूर्व किया गया था। समय बीतने के साथ अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई भवनों में अत्यधिक सीलन एवं पानी टपकने की समस्या बनी हुई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का…

Read More

*बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण सख्त, कई बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण* देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से…

Read More

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस : डा. आर राजेश कुमार *- एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी आनरेरी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जयंत नवानी को लाइफ टाइम एचीमेंट अवार्ड* *- 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 लोगों को मिला विशेष सम्मान, मंथन में विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर हुई व्यापक चर्चा* देहरादून। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य का चहुंमुखी विकास है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के…

Read More

भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून, 17 मई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी उद्देश्य को लेकर वर्षों से समाज के बीच सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है। रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडी सभागार में सेवा भारती…

Read More

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प को जनपद पौड़ी गढ़वाल में नयी दिशा मिल रही है। ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित सीबीओ लेवल एंटरप्राइजेज गतिविधि के तहत विकासखण्ड पौड़ी में संकेत स्वायत्त सहकारिता द्वारा स्थापित “हिलांस मशरूम इकाई” में बेमौसमी बटन मशरूम का सफल उत्पादन शुरू हो गया है। यह पहल ग्रामीण आजीविका…

Read More