Author: Devbhumi News

देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात देहरादून/ऋषिकेश। शहर की नियोजित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बुधवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ अवैध बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाये जाने तथा नसिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थय महानिदेशक द्वारा भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लिये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देर्शित करने की मांग की। (ज्ञापन की प्रति संलग्न है) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता…

Read More

लैंसडाउन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू लैंसडौन : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार द्वारा लैंसडाउन के पालकोट स्थित एक होटल में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है तथा पर्यटन, कृषि, बागवानी और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी शासन सरकार की प्राथमिकता है तथा जनहित में त्वरित…

Read More

देहरादून । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंच कर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर धरनारत नर्सिंग अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार से उनकी न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञातव्य हो कि ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनकारियों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग कर्मचारियों को समर्थन देते हुए उनकी…

Read More

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज संबद्ध दून चिकित्सालय, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक चिकित्सा कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था रूपी एक ही शरीर के विभिन्न अंग हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी के मध्य आपसी समन्वय, सम्मान एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर को स्मरण करते हुए कहा…

Read More

21 से 23 अगस्त तक उच्चतम न्यायालय में आयोजित होगा ‘समाधान समारोह’ *देहरादून । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में उच्चतम न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इनमें फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण एवं वसूली…

Read More

गुवाहाटी (असम) में  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Read More

राज्यपाल में AIMS ऋषिकेश में आयोजित “उन्नत ट्रॉमा देखभाल, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता” विषयक कार्यक्रम में किया प्रतिभाग देहरादून। एम्स ऋषिकेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आयोजित “उन्नत ट्रॉमा देखभाल, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता” विषयक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित किया तथा अंगदान करने वाले दानदाताओं एवं उनके परिजनों को भी सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ट्रॉमा केयर, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता केवल चिकित्सा विज्ञान के विषय नहीं हैं, बल्कि मानवता की रक्षा के तीन सशक्त…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में उत्तराखंड की पूजा परमार राणा भी हैं। उत्तरकाशी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एएनएम पूजा परमार राणा को हिमालयी अंचल के संवेदनशील एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से दी जा रही समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर उन नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के अमूल्य योगदान…

Read More

अगले शैक्षिक सत्र से शुरू होंगे बीटेक, बीएड, एमबीए व एमसीए पाठ्यक्रम उच्च शिक्षा मंत्री ने व्यावसायिक महाविद्यालय में किया शौर्य दीवार का अनावरण राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी को व्यावसायिक शिक्षा का केन्द्र बनाया जायेगा। इसके लिये महाविद्यालय में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक एवं उद्योगों की आवश्यकता आधारित रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किये जायेंगे, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। यह बात प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कही। बतौर मुख्य अतिथि डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य…

Read More

नालियां, सुरक्षा दीवारें और जल निकासी कार्य होंगे पूर्ण : महाराज प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को विकासखंड ऐकेश्वर क्षेत्र में 73 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि संगलाकोटी गांव के लिए तीन वर्ष पूर्व ग्रामसभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण को स्वीकृति दी गई थी। दूसरे वर्ष प्रथम चरण का कार्य पूरा किया गया और…

Read More

वन स्टॉप सेंटर केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में महिलाओं के लिए भरोसे और न्याय का केंद्र : कुसुम कण्डवाल *​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सुरक्षा सर्वोपरि, हमारा संकल्प है कि देवभूमि की किसी भी पीड़ित महिला को जानकारी के अभाव में न्याय के लिए भटकना न पड़े : कुसुम कण्डवाल* ​देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज सोमवार को सर्वे चौक स्थित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की कार्यप्रणाली, बुनियादी ढांचे और वहां आश्रय ले रही महिलाओं को दी जा…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के शौर्य के कारण ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा, “जब पूरा देश सो रहा था, तब हमारे जवानों ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। चार दिनों के भीतर पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए भारत के सामने झुकना पड़ा।” धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हर परिवार का सेना से गहरा भावनात्मक लगाव…

Read More

हाईटेंशन लाइन, अतिक्रमण और बुजुर्ग उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश बहू-बेटे की प्रताड़ना से टूटी विधवा मां, प्रशासन ने भरण पोषण अधिनियम में कराया वाद दर्ज *बेटी-दामाद का धोखा, जमीन-मकान हड़प बुजुर्ग पिता को घर से निकालने की साजिश, विधिक कार्रवाई शुरू* *स्कूल फीस माफी से बेटी विवाह तक, आर्थिक मदद के लिए पहुंचे फरियादी* *जन सुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्ती, नगर निगम समेत चार विभागों से मांगा स्पष्टीकरण* *देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई/जनता दरबार में जनसमस्याओं का अंबार उमड़ पड़ा। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की अध्यक्षता…

Read More

आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवा से किए चारधाम दर्शन यूकड़ा की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता- सीईओ डॉ आशीष चौहान *देहरादून । चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र खराब मौसम की परिस्थितियों में भी हेली…

Read More

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत कैनाल बाईपास रोड, यमुना विहार, निकट गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, विकासनगर में गुलशन द्वारा बिना स्वीकृति कराए किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। *निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया निर्माण* प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पाया गया। इसके बाद…

Read More