लापरवाही पर दी चेतावनी देहरादून, 08 मई 2026: आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर माननीय मंत्री जी ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समयबद्ध उपचार, मरीजों की सुविधाओं एवं अस्पताल परिसर में स्वच्छता को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दवाइयों की…
Author: Devbhumi News
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। साथ ही, स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनके अनुभव, आवश्यकताओं और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर संवाद किया तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन के उपरांत जिला अस्पताल बी.डी. पाण्डेय पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर उपचार, दवाइयां एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा *धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं* *देहरादून 08 मई,2026 (सू.वि),* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के…
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत रेसकोर्स स्थित एक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। एमडीडीए के संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देशों पर यह कार्रवाई अमरजीत सिंह द्वारा 03 रेसकोर्स, देहरादून में कराए जा रहे व्यवसायिक बहुमंजिला निर्माण पर की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील किया और स्पष्ट संदेश दिया कि बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों को…
हर बुधवार बन रहे दिव्यांग प्रमाण पत्र, सैकड़ों लाभार्थियों को राहत सितंबर से अब तक 600 से अधिक यूडीआईडी कार्ड जारी, 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, *हेल्पलाइन नंबर 8791009301 पर संपर्क कर पाएं दिव्यांग सेवाओं की जानकारी* *केंद्र में विशेष थेरेपी से निखर रही दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा* *देहरादून 07 मई,2026 (सू.वि),* जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे प्रयास अब प्रभावी परिणाम देने लगे हैं। कर्जन रोड स्थित गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) दिव्यांगजनों के लिए राहत और सहारा बनकर उभरा…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश—बिना अनुमति निर्माण पर जीरो टॉलरेंस, एमडीडीए के एक्शन से अवैध निर्माण पर कड़ा प्रहार मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो प्रमुख स्थानों पर सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने पटेल नगर सहारनपुर रोड और देहराखास क्षेत्र में नियमों के विपरीत बनाए जा रहे निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण ने यह साफ संदेश गया है कि बिना स्वीकृति के निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में पटेल नगर सहारनपुर रोड पर…
*देहरादून । राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सभी यूनिट धारकों को 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराने को कहा गया है, ताकि भविष्य में राशन प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरकार द्वारा नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के माध्यम से “मेरा ई-केवाईसी” ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप की मदद से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय राशन कार्ड धारक घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी आसानी से पूरी कर सकते हैं। ऐप में आधार संख्या, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन के…
देहरादून-मसूरी मार्ग पर नए डबल लेन पुल का शिलान्यास, 12.17 करोड़ से होगा निर्माण *देहरादून । देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर यातायात सुविधा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए स्थायी डबल लेन पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 12 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। इस अवसर पर मंत्री ने सेतु निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और वैज्ञानिक चिंतन की भी भूमि रही है। ऋषिकुल, हरिद्वार में इस महत्वपूर्ण संस्थान को नई पहचान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री…
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने लांच की उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आइस रिंक के जीर्णोद्धार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आइस हॉकी मैच सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की आइस हॉकी टीम की नई जर्सी और आइस स्पोर्ट्स से संबंधित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश…
देहरादून। उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में संचालित और प्रस्तावित विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने रोपवे परियोजनाओं के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में ब्रिडकुल को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रिडकुल की भूमिका और जिम्मेदारियों का स्पष्ट ड्राफ्ट जल्द तैयार किया जाए, ताकि रोपवे परियोजनाओं की निगरानी और संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। इसके…
मिक्स मार्शल आर्ट में दिगम्बर ने इंडोनेशिया के अंगा को पराजित कर मेडल जीता दिगम्बर और अमिन्दर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र उत्तराखण्ड की प्रतिभा को देश दुनिया में दिला रहे पहचान देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को दिगम्बर…
देवपुरम कॉलोनी के निकासी मार्ग पर अवैध निर्माण से सीवर बाधित, प्रशासन ने तत्काल तलब की रिपोर्ट गीतांजलि एनक्लेव में लापरवाही पर सख्ती, विभागों को अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश *पुत्र की बेरुखी, घर दिलाने के बाद भी बेदखल बुजुर्ग मां-बाप, भरण पोषण अधिनियम में वाद दर्ज* *महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश,* *जनता दरबार में 163 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण* *देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में…
औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मिले 2018, 2024, 2025 तक के मूल विलेख पत्र; विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की भी पाई रजिस्ट्री *47 ए स्टांप चोरी के भी मिले मामले; सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पाई गई अनियमितताओं पर जिला प्रशासन द्वारा शासन को प्रेषित की जाएगी विस्तृत रिपोर्ट* *पूर्ववर्ती तैनात सब रजिस्ट्रार के कार्यकाल के दौरान की भी सभी संदिग्ध गतिविधियों की होगी जांच* *सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम की औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताएं हुई उजागर ।* देहरादून दिनांक 04 मई 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी…
