देहरादून, 28 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी न्यायपंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 06 शक्ति केंद्रों एवं 22 बूथों के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित किया। बैठक मेंविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों…
Author: Devbhumi News
रुड़की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना…
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा आबादी है और सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल, नवाचार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा ही विकसित भारत और…
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच हादसा हुआ। बोलेरो वाहन पर एक बड़ा बोल्डर गिरा, जिस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली मल्ली मार्ग पर एक बोलेरो वाहन पर बोल्डर गिर गया। बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।जानकारी के अनुसार, घटना करीब तीन बजे की है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से…
सेना व शहीदों के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने किया शहीदों व सेना का अपमान देहरादून: देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान अपनी जान कुर्बान करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के छः शहीदों को आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कैंट रोड चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल वार मैमोरियल पहुंच कर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने माखन लाल चतुर्वेदी की भाव विभोर कर देने वाली कविता “…
3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इनडोर खेल,जिम और बैडमिंटन कोर्ट सहित खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं* सरकार की खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात *हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को…
देहरादून। युवाओं को नशे की बढ़ती चुनौती से बचाने और समाज में जागरूकता का व्यापक अभियान चलाने के उद्देश्य से शिक्षाविद्, लेखक एवं युवा सशक्तिकरण के समर्थक डॉ. रोहित रस्तोगी द्वारा लिखित पुस्तक ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। यह आशीर्वाद पुस्तक को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में प्राप्त हुआ, जहां गुरुदेव ने पुस्तक के सामाजिक उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे युवा जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। डॉ. रोहित…
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग…
एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद *03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को किया सीज।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग…
नैनीडांडा/कोटद्वार।पौड़ी गढ़वाल के नैनी डांडा विकास खंड के पटटी बिजलौट के ग्राम सभा बणासी तल्ली की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया , घटना शनिवार की सुबह 10-11 बजे की है गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी उम्र 40 वर्ष घास हेतु गांव के ऊपरी हिस्से में गये थे इसी बीच गुलदार ने श्रीमती सुशीला देवी को निवाला बना दिया शान्ति देवी के हो हल्ला करने पर और गांव वालों के पहुंचने तक महिला की जान नहीं बचाई जा सकी , आवश्यक कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचित कर दिया है क्षेत्रीय विधायक महन्त…
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के पहले दिन विकासखंड पाबौ क्षेत्र में 4.85 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने ग्राम बजवाड़ में 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन…
देहरादून, जून 2026। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के अंतर्गत 0-5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से अभियान में सक्रिय सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा की गई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। आयोग ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों…
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार चारों निहंगों को कोर्ट से मिली जमानत क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा हालात पर…
रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’ *देहरादून । उत्तराखंड के पहाड़ों में अब केवल मौसम का मिजाज ही नहीं बदल रहा, बल्कि यहाँ की ग्रामीण महिलाओं की तकदीर भी एक नया मोड़ ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और महिला सशक्तिकरण के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। पहाड़ की महिलाएं अब अपने हुनर, कड़ी मेहनत और स्थानीय उत्पादों के दम पर न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि देवभूमि…
रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनः डीएम* *देहरादून, दिनांक 27 जून 2026 । जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशन है। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि रिस्पना नदी के लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र…
देहरादून 27 जून। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई ईंधन बचत की अपील पर अमल करते हुए साइकिल अपनाने वाले पार्टी कार्यकर्ता नवीन ठाकुर का हौसला केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने बढ़ाया। पीएम की प्रेरणा से वे अब तक लगभग 4 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश फैला चुके हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर नवीन ठाकुर साइकिल से ही वहां पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार और प्रदेश…
