Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • MDDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
  • MDDA की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
  • भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : गणेश गोदियाल
  • खेल महाकुम्भ में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब: 3.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • सीएम धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान
  • सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद:  महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
  • आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा: प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश
  • श्रीनगर में सीएम धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: श्रीनगर को मिली 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं की सौगात 
  • नए गौरव चिह्नों के साथ बदली उत्तराखण्ड पुलिस की पहचान: मुख्यमंत्री धामी ने किया अनावरण
  • ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री की सौगात, युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनेगा
Sunday, November 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : गणेश गोदियाल
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 1, 2026

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : गणेश गोदियाल

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 1, 2026Updated:November 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित *‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली* में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेसजनों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस विशाल भागीदारी के लिए उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
गणेश गोदियाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी तथा इंडिया गठबंधन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस महारैली ने केंद्र की भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि देश की जनता अब उसकी जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, वहीं दूसरी ओर अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और उनके कर्ज माफ करने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
श्री गोदियाल ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं श्री राहुल गांधी जी एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। जब तक देश से भाजपा की जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाया नहीं जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
उत्तराखंड की धामी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल के नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सरकार की इस दमनकारी कार्यशैली को कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग आज भी उत्तराखंड की जनता के लिए एक बड़ा सवाल बनी हुई है। इस प्रकरण से जुड़े आरोपी दुष्यंत कुमार को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले ने देवभूमि उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता और सम्मान की लड़ाई है। इसमें प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। गोदियाल ने कहा कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन से लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की लड़ाई निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोका गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के शांतिपूर्ण राजनीतिक अधिकारों के विरुद्ध है। इस प्रकार की कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के अनुकूल नहीं है।
अंत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली महारैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों तथा हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

(राजेंद्र सिंह भंडारी)
महासचिव (संगठन)
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

MDDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

November 1, 2026
Read More

MDDA की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

November 1, 2026
Read More

खेल महाकुम्भ में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब: 3.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

November 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

MDDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

November 1, 2026

MDDA की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

November 1, 2026

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : गणेश गोदियाल

November 1, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?