Author: Devbhumi News

गैस डिलिविरी अनियमितता पर सुपरवाईजर, डिलिविरीमैन पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देहरादून । , जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के हेतु नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि द्वारा जनपद अवस्थित अमरदीप गैस एजेंसी एवं सत्यशील गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की मांग, वितरण व्यवस्था, बैकलॉग एवं उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान गैस…

Read More

19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज देहरादून । जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोलरूम सक्रिय है। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देशों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में संचालित कंट्रोलरूम में नागरिकों की एलपीजी गैस सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 341 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में…

Read More

गौचर कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा से पहले मौके पर पहुंचकर किया ट्रैफिक व्यवस्थाओं का  निरीक्षण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की…

Read More

पंतनगर में आयोजित 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग पंतनगर। पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय के एक स्टॉल पर पहुंचकर मडुवे (रागी) की लस्सी का आनंद लिया। इस दौरान पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के स्टॉल पर ले गए, जहां उन्होंने उन्हें मडुवे की लस्सी का सेवन कराया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मोटे अनाज,…

Read More

उत्तराखंड बनेगा योग और आयुष का ग्लोबल हब, प्रदेश में लागू देश की पहली योग नीति-2025 *80 से अधिक देशों के साधकों के बीच मुख्यमंत्री बोले – “युद्धग्रस्त विश्व में योग ही शांति का एकमात्र मार्ग”* *योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान: मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अवसर पर मां गंगा की भव्य आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। विधानसभा के बजट सत्र के बीच सीधे ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां गंगा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, शांति और…

Read More

उत्तराखंड। देहरादून के थानों स्थित लेखक गाँव में शुक्रवार की शाम शब्दों की ऐसी सरगम बिखरी कि पूरा वातावरण साहित्य और संवेदना से महक उठा। दीपों की उजास के बीच शुरू हुए सात दिवसीय “विरासत कला उत्सव” के उद्घाटन समारोह में कविता की ओजस्वी, व्यंग्यात्मक और भावपूर्ण धारा बहती रही। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कभी राष्ट्रभावना को स्वर दिया तो कभी समाज की विडंबनाओं पर तीखा व्यंग्य करते हुए श्रोताओं को देर तक मंत्रमुग्ध किए रखा। अवसर था उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय…

Read More

मीना ठाकुर की 03 बेटियों की शिक्षा प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा से पहले ही करा चुकें हैंपुनर्जीवित; 2 बच्चों की परित्यक्ता माता अमृता; बड़ा बेटा मानसिक विकार से ग्रसित; छोटो बेटे की पढाई पर आया संकट; जिला प्रशासन बना सहारा अमृता की गंभीर आर्थिक तंगी के चलते छोटे बेटे को स्कूल ने तथा अमृता को मकान मालिक ने निकाला घर से बाहर; संकटमोचक बना जिला प्रशासन सीएसआर फंड से 01 लाख आर्थिक सहायता मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में व्यथित असहाय; दिव्यांग, महिला; बुजुर्ग नौनिहालों के हितो के रक्षण हेतु तत्पर जिला प्रशासन देहरादून दिनांक 13 मार्च 2026, (सूवि) जनपद में असहाय,…

Read More

प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी देहरादून में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध लॉटिंग के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 से 30 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया और जेसीबी मशीनों की मदद…

Read More

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…

Read More

प्रतिबन्धित कैप्सूल/टैबलेट के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार *अभियुक्त के कब्जे से 168 प्रतिबन्धित कैप्सूल/टेबलेट हुए बरामद* *थाना क्लेमेंटाउन* मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम…

Read More

अच्छी खबर: अल्मोड़ा में खुलेगा दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, विधानसभा सत्र के दौरान हुई घोषणा देहरादून। विदेशी भाषाओं में निपुणता हासिल कर वैश्विक रोजगार पाने वाले युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की, जिससे प्रदेश में ऐसे केंद्रों की संख्या दो हो जाएगी। सदन में घोषणा, सीएम की पहल बजट सत्र के पांचवें दिन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सदन में बताया कि वर्तमान में देहरादून में 2023 से संचालित एकमात्र केंद्र के अलावा अल्मोड़ा…

Read More

बीपीटी और एमपीटी छात्र-छात्राओं को जाॅब स्कोप पर दी गई महत्वपूर्णं जानकारियां एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने जाना कैंसे करें सही स्ट्रीम का चुनाव देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति श्री…

Read More

संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाई देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस…

Read More

एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व बीएनएस के प्राविधानों के अन्तर्गत होगी कार्यवाही, डीएम ने दिए निर्देश एजेसियों पर गैस वितरण का अवैध संग्रहण, व्ययपर्वतन बिचौंलियों की संलिप्तता, अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर गैस एजेंसियों होगी सील एलपीजी गैस वितरण समस्या निस्तारण डीएम ने स्थापित किया कन्ट्रोलरूम 1077, 0135-2626066,2726066 वाट्सएप्प नम्बर 7534826066 पर करें सम्पर्क; एडीएम के निर्देशन में डीएसओ, सहित रोज सुबह 1 घंटा बैठेगें तेल कम्पनियों के प्रतिनिधि गैस सम्बन्धी शिकायतों व प्रिन्ट सोशल मीडिया इनपुटस का करेंगे निस्तारण 1 दफा बुकिंग के पश्चात 25 दिन रहेगा लॉकइन समय; 25…

Read More

जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 2 तथा विकास नगर में 12 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब ग्राहक अपना सिलेंडर मैन्युअली भी बुक कर सकते हैं। *बुकिंग डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर या डिलीवरीमैन ऐप (जिसका उपयोग डिलीवरीमैन करते हैं) के माध्यम से की जा सकती है।* *डिलीवरी भी अब मैन्युअली DAC (OTP) के माध्यम से की जा सकेगी। ऑनलाइन सिस्टम भी समानांतर रूप से कार्य करता रहेगा।* 2 दिनों से…

Read More

देहरादून।केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाये जाने पर महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कंग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सबसे निम्न स्तर पर थी तब भाजपा सरकार ने उसकी राहत सस्ता पेट्रोल-डीजल करके जनता को क्यों नहीं दी? ज्योति रौतेला ने कहा कि जब समूचा विपक्ष संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले…

Read More