*13 सितम्बर की रात्रि पारंपरिक जागर, 14 सितम्बर को होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम* *हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश* *देहरादून, दिनांक 03 सितम्बर 2026।* जनपद के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में आयोजित होने वाले जागरा मेला-2026 को इस वर्ष विशेष रूप से भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा। मेले का आयोजन वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की…
Author: Devbhumi News
*सारा की जिला स्तरीय बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर, 51 रिचार्ज शाफ्ट के कार्य पूर्ण; बांदल नदी की विस्तृत डीपीआर तैयार होगी* *देहरादून : प्राकृतिक जल स्रोतों-नौले-धारों तथा नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य निर्धारित कर एकीकृत दृष्टिकोण से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन एक…
टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 06 पर 9,500 रुपये जुर्माना; करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त *देहरादून: राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देशों के बाद नामित सैक्टर अधिकारियों ने शहर भर में सघन चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को टर्नर रोड वार्ड-78 में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे अवैध रूप से प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी…
सेंट्रियो मॉल में मुख्यमंत्री ने देखी ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी की सेवा-भक्ति से हुए अभिभूत देवभूमि की संत परंपरा को समर्पित ‘हनुमान अंश’, मुख्यमंत्री धामी ने की फिल्म की सराहना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने परम श्रद्धेय बाबा नीब करौरी महाराज जी के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री प्रदीप बत्रा सहित विभिन्न दायित्वधारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
एआई और मौसम अलर्ट से लैस ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप किसानों के लिए वरदान *किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध…
147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई *अगस्त माह में 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत* *जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई।…
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान *मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन…
फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट *स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश* प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को विस्तार से रखा। एसोसिएशन ने बताया कि मांगों पर अपेक्षित कार्यवाही न होने के कारण उनके द्वारा 17 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा रहा है।…
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र *पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री* *नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने…
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश *देहरादून: जनपद में कोई भी पात्र बुजुर्ग सामाजिक सुरक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन सितंबर माह में वृद्धावस्था पेंशन योजना से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वृद्धजनों, जिनके परिवार की वार्षिक…
मुख्यमंत्री के विजन को धारः नशामुक्त उत्तराखंड के लिए जिला प्रशासन सख्त *शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश* *नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी-डीएम* *उच्च शिक्षण संस्थानों में सैंपलिंग, ई-शपथ व जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के सख्त निर्देश* *ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर* *75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त* *देहरादून: राजधानी में नशे के बढ़ते नेटवर्क को ध्वस्त करने और अवैध रूप से चल रहे…
वर्षाकाल में मार्ग बाधित होते ही तत्काल खोलने के निर्देश 24 घंटे निगरानी, पर्याप्त मशीनरी की तैनाती और विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश – *भूस्खलन एवं मलबे से बार-बार प्रभावित क्षेत्रों के लिए वैज्ञानिक एवं दीर्घकालिक समाधान पर जोर* *देहरादून: जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने मसूरी रोड के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्षाकाल में इन क्षेत्रों में भूस्खलन, पहाड़ी से मलबा आने तथा सड़क मार्ग बाधित होने की संभावनाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के…
राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती उत्तराखंड के संघर्ष और बलिदान की साक्षी है। वर्ष 1994 में…
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी थापली ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद श्रीमती गोदावरी थापली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाना उनकी…
एमडीडीए ने विकास कार्यों को दी रफ्तार, सौंदर्यीकरण और सड़क सुधार अभियान तेज *15 अक्टूबर तक सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर बदलने की तैयारी, अवैध निर्माण पर ड्रोन-सैटेलाइट से नजर* प्रदेश के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में तेजी और जवाबदेही लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्यों की समय-सीमा तय करने और लंबित योजनाओं को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री की समीक्षा…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की है। बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के दौरान गुमानीवाला, गंगा किनारे गली नंबर-1 और वीरपुर खुर्द क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया। एमडीडीए के अनुसार गुमानीवाला, ऋषिकेश में चीमा राम द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक उपयोग के लिए टिन शेड का निर्माण…
