एक्सिस बैंक, आनंद राठी वेल्थ, क्रेडिट सेज़न, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, आरबीएल बैंक, लेंडिंगकार्ट, एको इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट और डीबीएस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग मानव-एआई तालमेल, कौशल-आधारित प्रतिभा मॉडल और भविष्य की कार्यशैली पर हुआ व्यापक विमर्श एआई के उपयोग के साथ मानवीय विवेक, जोखिम प्रशासन और अंतिम निर्णय लेने में मानव नियंत्रण पर विशेषज्ञों ने दिया जोर असंरचित डेटा को उपयोगी इंटेलिजेंस में बदलने और हाइब्रिड एआई मॉडल अपनाने की आवश्यकता पर बल छात्रों और शोधार्थियों को उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद एवं व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर काशीपुर,…
Author: Devbhumi News
सेलाकुई में विधिक सेवा शिविर: मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 3500 से अधिक लोग हुए शामिल मुख्य न्यायाधीश का आह्वान—युवाओं को ड्रग्स से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी सेलाकुई में न्याय और जनसेवा का महाकुंभ, हजारों लोगों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को *जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम. श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून* में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *माननीय मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय…
देहरादून में बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील, 125 बच्चे मिले अध्ययनरत *बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र* *देहरादून: जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित मदरसों के निरीक्षण के क्रम में आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के समीप स्थित दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जबकि दूसरे मदरसे में शिक्षण कार्य संचालित नहीं हो रहा था। जिला प्रशासन की टीम में उप जिलाधिकारी सदर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल रहे। टीम ने आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा…
बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण के अनुसार…
नशा तस्करों और अपराधियों पर प्रशासन का एक्शन, सरकारी जमीन से हटाए अवैध कब्जे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 10 अभियुक्तों सहित कुल 13 व्यक्तियों की अवैध सम्पत्तियों के ध्वस्तीकरण की करी गयी कार्यवाही* *अभियुक्तों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया था अवैध निर्माण* *चिन्हित किये गये सभी अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी, गौकशी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में रहे हैं लिप्त* *उक्त सभी अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में भी गुण्डा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी थी कार्यवाही* आज दिनांक – 05/09/2026 को कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर व जस्सोवाला में पुलिस तथा प्रशासन की…
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया उत्तराखंड के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री संदीप गुप्ता जी एवं श्री अक्षित सिंह जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी द्वारा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री संदीप गुप्ता जी एवं श्री अक्षित सिंह जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के साथ प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने दोनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खण्ड हिण्डोलाखाल के नागचौण्ड शिवालय का सौन्दर्यीकरण एवं विकास खण्ड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 82.62 लाख तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद…
‘देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है’, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित “NeST Fest-2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी…
प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद *मान्यता एवं निर्धारित शैक्षणिक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश* देहरादून। प्रदेश में निर्धारित मान्यता एवं शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई। इनमें आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील किया गया, जबकि मदरसा…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध कर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र एवं समाज निर्माण…
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश *देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मा0 सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और कूड़ा निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को अपने-अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण…
ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश *देहरादून : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने…
एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर देहरादून: मा. उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एबीसी-एआरवी कार्यक्रम तथा निराश्रित एवं पालतू गोवंशीय पशुओं के प्रभावी प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर निकायों को आवारा पशुओं एवं श्वानों की संख्या का विस्तृत सर्वेक्षण कर समग्र डेटा तैयार करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक डेटा के आधार पर आवारा श्वानों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से बंध्याकरण, टीकाकरण एवं…
श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान, जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी भक्ति, संस्कृति और उत्साह का संगम: पुलिस लाइन देहरादून में जन्माष्टमी उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले…
घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार *बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हो गया था मृतका से विवाद।* *वृद्धा के चिल्लाने पर पकडे जाने के डर से हाथ से दबाया था मृतका का मुंह व नांक, जिससे हो गई थी वृद्धा की मृत्यू *हत्या के बाद वृद्धा द्वारा पहने गये सोने के कडे को लेकर मौके से फरार हो गया था अभियुक्त, पुलिस से बचने के लिये पहने कपडे भी लिये थे बदल।* *घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर ली थी घटना के सम्बन्ध में जानकारी ।* *घटना…
1.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 306 किलो प्लास्टिक जब्त *देहरादून : पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। इन अधिकारियों द्वारा अब तक शहर…
