Author: Devbhumi News

सीएम धामी की बैंकों को सख्त हिदायत: पात्र लोगों को हर हाल में मिले ऋण, कम सीडी रेशियो वाले जिलों में लगेंगे विशेष शिविर बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी पर विशेष फोकस, स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने के निर्देश देहरादून, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए कम ऋण-जमा (सीडी) अनुपात वाले जनपदों में नियमित ऋण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और…

Read More

केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व तथा जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज से अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया,राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रीय महासचिव का उत्साह के साथ अभिनंदन किया।वेणुगोपाल ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ भी अलग से विस्तृत बैठक कर जिलों के राजनीतिक समीकरणों और संगठन विस्तार की समीक्षा की। राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय…

Read More

चार जगहों पर बंद सहस्रधारा-सरोना मोटर मार्ग, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर तुरंत खोलने के आदेश *देहरादून, 09 जुलाई 2026 । उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरूवार को खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरकर सहस्रधारा, कार्लीगाढ़ और अति-संवेदनशील सपेरा बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बात कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को तत्परता से काम…

Read More

चौथे दिन नगर निगम में उमड़ी सहभागिता, सेक्टर-04 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव *आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” – बंशीधर तिवारी* राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-04 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। जनसुनवाई…

Read More

पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल रोकथाम, शीघ्र पहचान, आधुनिक उपचार और जन-जागरूकता के लिए तैयार होगी शोध-आधारित रणनीति अस्पताल के कैंसर विभाग में कई मरीजों का दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक किया जा चुका है ऑपरेशन एंडोस्कोपी, बायोप्सी, सीटी स्कैन, कीमोथेरेपी, कैंसर सर्जरी, गहन चिकित्सा और पोषण सहायता की सुविधाएं उपलब्ध देहरादून। उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली अर्थात् इसोफेगस के कैंसर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में दिखाई दे रहे रुझानों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में सनातन संस्कृति, श्रीराम के आदर्शों और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोरारी बापू केवल…

Read More

नीति आयोग संग मंथन: सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड के समग्र विकास का विजन फ्लोटिंग पॉपुलेशन को नीति निर्धारण में शामिल करने की मुख्यमंत्री धामी ने उठाई मांग पर्वतीय राज्यों की चुनौतियों पर धामी ने रखा पक्ष, नीति आयोग से मांगा विशेष सहयोग उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए धामी ने नीति आयोग के साथ किया मंथन मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व…

Read More

MDDA में बड़ा प्रशासनिक भूचाल, वीसी बंशीधर तिवारी ने बदला पूरा सिस्टम अधिकारियों-इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदलीं, नए आदेश जारी वीसी बंशीधर तिवारी का बड़ा फैसला, MDDA में बदला प्रशासनिक ढांचा प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मियों की वापसी, कार्यों का पुनर्वितरण कर जारी किए नए आदेश देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यालय आदेश जारी कर इंजीनियरों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया है। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेजने की कार्रवाई भी की गई है। नए आदेश के तहत सेक्टर-01…

Read More

*देहरादून, 08 जुलाई 2026। समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री विकास योजना’ के अंतर्गत आगामी 11 से 15 जुलाई तक परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वाधान में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के छठे इवेंट का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री खजान दास करेंगे। इस ग्रांड इवेंट में उत्तराखंड सहित देश…

Read More

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी को जांच अधिकारी नामित, 17 जुलाई तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे साक्ष्य एवं पक्ष *देहरादून, दिनांक 08 जुलाई 2026। संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी है राहुल आनंद ने अवगत कराया है कि मसूरी क्षेत्र अंतर्गत कियाना होमस्टे में 15 जून 2026 को श्रीमती फरपुड़ी राधा गायत्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। प्रकरण के संबंध में कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या-19/26, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान…

Read More

मानसून को लेकर डीएम सख्त जलभराव, जर्जर भवन, गड्ढों, विद्युत सुरक्षा एवं डेंगू नियंत्रण पर दिए कड़े निर्देश *हाईरिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं से डीएम दूरभाष पर पूछा हाल, सीएमओ को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश* *वर्षाकाल में जलभराव, आपदा एवं जनसुरक्षा को लेकर विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *देहरादून, दिनांक 08 जुलाई 2026 : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आगामी मानसून के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं, सड़क सुरक्षा, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानसून…

Read More

देहरादून में 40 बच्चे रेस्क्यू, दोषी नियोक्ताओं से वसूला जुर्माना *देहरादून, 08 जुलाई 2026 । जनपद देहरादून में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक में पिछले एक साल की कार्रवाई की समीक्षा की गई, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच जिले में कुल 486 औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस सघन अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से 28 बाल श्रमिकों और 12 किशोर श्रमिकों सहित कुल 40 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया…

Read More

14.25 करोड़ की लागत से नाला पुनर्निर्माण एवं जलनिकासी सुदृढ़ीकरण की योजना का DM ने किया परीक्षण साथ ही सामने आए अनधिकृत सड़क कटिंग के मामले में जिलाधिकारी की तत्काल कार्रवाई, मशीन सीज* -*स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सुझावों को सम्मिलित कर डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा* * *अनधिकृत सड़क कटिंग का कार्य तत्काल बंद; प्रयुक्त मशीन सीज एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ* *देहरादून, 08 जुलाई 2026 । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर-सीमाद्वार में एशियन पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित क्षतिग्रस्त नाले के पुनर्निर्माण हेतु…

Read More

राजधानी से ऋषिकेश तक चला अभियान, नियम तोड़ने वालों को स्पष्ट संदेश—बिना अनुमति निर्माण बर्दाश्त नहीं देहरादून में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में शहरी विकास और नियोजित विकास की दिशा में चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को प्राधिकरण ने देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया, जबकि तीन अवैध निर्माणों को सील कर दिया। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं और भूमाफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।…

Read More

देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनभागीदारी आधारित और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सेक्टर-03 के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई शिविर में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से महायोजना-2041 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। लोगों ने…

Read More