परमार्थ निकेतन में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना *गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा : नितिन नबीन* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत…
Author: Devbhumi News
SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय: डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश *सभी ईआरओ बूथवार बीएलए-2 नियुक्ति तत्काल सुनिश्चित करें,* *बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया जाए व्यापक प्रशिक्षण- डीएम* *08 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,* *देहरादून । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि…
मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एमडीडीए की बड़ी कार्रवाईअवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल…
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या *देहरादून, 28 मई।* विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस जैविक प्रक्रिया को प्राकृतिक वैज्ञानिक और नारी की सृजन क्षमता का आधार माना गया है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं को ईश्वर का वह पवित्र…
समीक्षा बैठक में कहा, स्थानीय लोगों के हक-हकूकों का भी रखें ध्यान *श्रीनगर पाॅलीटेक्निक के भवनों को विभाग को वापस करने के निर्देश* देहरादून, 28 मई 2026 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पूर्व में किये गये वायदों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। इसके अलावा एनआईटी के अधिकारियों को तकनीकी शिक्षा विभाग के श्रीनगर स्थित पाॅलीटेक्निक काॅलेज के भवनों को वापस विभाग को सौंपने के भी निर्देश दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह…
देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर लगाए गए पोस्टर-बैनर को लेकर नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कार्यक्रमों में तो बैनर लगाने की पूरी छूट है, लेकिन विपक्ष के कार्यक्रमों में अधिकारियों द्वारा जबरन बैनर हटवा दिए जाते हैं। गोदियाल ने कहा, “सत्ता के लिए काम कर रहे अधिकारियों पर हमारी पूरी नजर है। नितिन नवीन के आगमन पर पूरे शहर में पोस्टर-बैनर लगे हुए हैं, लेकिन हमारे कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें हटवा दिया। यह दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की…
युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित देहरादून – सजग इंडिया फाउंडेशन, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के विद्यार्थियों द्वारा यूथ फाउंडेशन एवं माय भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार रोड स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट एवं उनके परिवार से मुलाकात की। वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने उनके साथ हुए दुर्व्यवहार और पूरे मामले से सबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए । इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की उपस्थित रहे।
पेंशनरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल, पेंशनर फैसिलिटेशन हाल में जीवन प्रमाण पत्र पर विशेष प्रशिक्षण जारी *पेंशनर फैसिलिटेशन हाल में डीएलसी के माध्यम से अब तक 1लाख 84 हज़ार से अधिक लोगो का हुआ सत्यापन* *पेंशनरों को भा रही डिजिटल व्यवस्था, दून में 22 हजार से अधिक लाभार्थी* *आईएफएमएस ऐप से घर बैठे आसानी से डाउनलोड करें पेंशन स्टेटमेंट्स* *देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों…
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन दो दर्जन स्थानों पर युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक व सांस्कृतिक रूप से किया जोरदार स्वागत पुष्पवर्षा और पार्टी उद्घोषों से दिखा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और गर्मजोशी देहरादून 28 मई। भाजपा परिवार ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का प्रथम देवभूमि आगमन पर सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया है। राज्य में अपने शीर्ष नेतृत्व की पहली संगठनात्मक यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह दिखाई दिया। पारंपरिक…
SGRR एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस…
राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री, श्री हेमकुण्ड साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं (घोड़ा-खच्चर आदि) के संचालन हेतु नवीन मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में अपर सचिव सन्तोष बडोनी द्वारा निदेशक पशुपालन को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि नई एसओपी के अंतर्गत मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुरूप यात्रा…
कांग्रेस मुख्यालय से निकला जुलूस राजपुर रोड के पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन में तब्दील ढोलक की थाप पर गया गया महंगाई डायन खाए जात है पेट्रोल डीजल व रसोई गैस का संकट मोदी सरकार की देन देहरादून: देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों का पहाड़ी जनपदों समेत राज्य भर में घरेलू सिलेंडरों की भरी कमी से उपजे संकट के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम हाथों में तख्ती व कांग्रेस के झंडे लिए सड़को पर उतर गया और मोदी सरकार के खिलाफ जम…
अल्मोड़ा में गूंजा सतत विकास का संकल्प: SDG एचीवर्स अवार्ड सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित अल्मोड़ा। उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में मंगलवार को राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। इस वर्ष नवाचार और सतत विकास में उल्लेखनीय कार्य के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों और समूहों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही एसडीजी की जिला स्तरीय वार्षिक रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पाने वाले 6 जनपदों को भी सम्मानित किया गया। रैंकिंग में रुद्रप्रयाग प्रथम, उत्तरकाशी व नैनीताल…
देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद को करीब 138 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।…
