Author: Devbhumi News

बेस कैंप के निकट मिली थी अंतिम लोकेशन : 29 मई से लापता है बबीता पांडे, प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही जी तोड़ कोशिश उत्तरकाशी: दिनांक 29 मई 2026 की रात्रि को दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से एक महिला ट्रेकर के लापता होने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत लगातार व्यापक खोज एवं तलाशी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में ड्रोन तथा श्वान दस्तों की भी सहायता ली जा रही है। बीते रविवार व सोमवार की सर्चिंग के बाद आज भी को प्रातः में पुलिस, SDRF, NDRF, वन विभाग, आपदा प्रबंधन QRT, ITBP, सेना द्वारा स्थानीय…

Read More

प्रमुख पड़ावों पर प्रशासनिक निगरानी बढ़ेगी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा *सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- डीएम* श्रद्वालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी *देहरादून । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन अपने चरम पर है, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने…

Read More

सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी-डीएम *देहरादून। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राष्ट्रपति 12 जून 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी तथा 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।…

Read More

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग *प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को अब नई गति मिलने जा रही है। राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण शहरी पुनर्विकास कार्यों में शामिल इस परियोजना के लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रणनीति तैयार कर ली है। बुधवार को एमडीडीए सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति का विस्तृत आकलन…

Read More

26 राज्यों व 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा *हल्द्वानी, 2 जून।* गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने औपचारिक उद्घाटन किया । 1 जून से 4 जून तक आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है। प्रदेश…

Read More

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने किया कोडयोगी व कम्प्यूटर एंड लर्न फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन देहरादून, 2 जून 2026 प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों एवं अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कोडिंग की बारीकियां भी सीखेंगे। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कोडयोगी फाउंडेशन तथा कम्प्यूटर एंड लर्न फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य के पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों को…

Read More

उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना** के निर्देश पर दिनांक **02 जून 2026** को जनपद देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के खैरी गांव में संचालित एक संदिग्ध संस्थान पर आयोग की टीम द्वारा छापेमार निरीक्षण किया गया। उक्त संस्थान “मेडिकल एम्बेसडर” नाम से संचालित पाया गया, जहां प्रथम दृष्टया बच्चों की शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं सहायता के नाम पर गतिविधियां संचालित किए जाने का दावा किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम को विभिन्न दस्तावेज, रजिस्टर, प्रचार सामग्री, पोस्टर, फाइलें एवं अन्य अभिलेख प्राप्त हुए। उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन से यह प्रतीत हुआ…

Read More

मानसून के लिए सभी विभाग रहें पूरी तरह सतर्क, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:- सीएम धामी रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक का सख्ती से हो पालन: सीएम धामी धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए बनाई जाए एसओपी, भीड़ प्रबंधन हो वैज्ञानिक एवं चरणबद्ध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More

28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को बनाया सजग इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर- ललित जोशी “नशे को ना, फिटनेस को हाँ” से गूंजा नीति घाटी। 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को ड्रग फ्री इंडिया बनाने के लिए किया आहवान। सीमांत नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में नशे के खिलाफ कार्य कर रही संस्था “सजग इंडिया” ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग, भारतीय सेना, आईटीबीपी, जिला प्रशासन और सजग इंडिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से आए 1000…

Read More

DM डॉ आशीष चौहान ने जिला योजना संरचना को लेकर की बैठक: कहा अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल *स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर फोकस, जिला प्लान में शामिल हों जनहितकारी प्रस्ताव,* *भूमि उपलब्ध हो, विवाद न हो और समयबद्धता हो योजनाओं के चयन का आधार* जनहित और नवाचार को मिले प्राथमिकता, अधूरी योजनाएं हर हाल में हों पूरी-डीएम *ब्लूबेरी से ट्राउट तक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली योजनाओं पर फोकस* *समग्र विकास की सोच के साथ बनेगी नई जिला योजना संरचना* *देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना…

Read More

तहसील विकासनगर अंतर्गत शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त *देहरादून ।  मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान निर्देशों के क्रम में तहसील विकासनगर प्रशासन द्वारा शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। राजस्व विभाग की…

Read More

नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर नशे के खिलाफ सभी एजेंसियां मिलकर करें निर्णायक कार्रवाईः डीएम युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़ा अभियान, शिक्षण संस्थानों में वृहद ड्रग्स टेस्टिंग व संवेदनशील क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग के निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे की मांग एवं आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से…

Read More

नियम तोड़ने वालों को सख्त संदेश, बिना स्वीकृति निर्माण पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश और देहरादून में दो बड़े निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण करने वालों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कदम…

Read More

शिक्षकों व शोधकर्ताओं को 30 लाख की प्रोहत्साहन राशि से नवाजा गया देहरादून 1 जून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आज विशेष उत्साह व हर्षोउल्लास का माहौल देखने को मिला। पूरे कैंपस में नई उर्जा का सर्जन हो रहा था। अवसर था विश्वविद्यालय के फाउन्र्डस डे सेलिब्रेशन का। श्री जितेन्द्र जोशी जी के जन्म दिन के अवसर को प्रतिवर्ष फाउन्र्डस डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द आडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों से लेकर निम्न कर्मचारियों तक सभी ने बडे उत्साह के साथ भागीदारी की।…

Read More

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने राज्यभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से दूरभाष पर किया संपर्क देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के 4 एवं 5 जून के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजपुर रोड, देहरादून में स्थापित कंट्रोल रूम ने आज विधिवत रूप से अपना कार्य प्रारंभ कर दिया। प्रदेश महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में कंट्रोल रूम की गतिविधियां शुरू हुईं तथा दौरे की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर समन्वय का कार्य किया गया। आज कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी एव पूरी टीम ने प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना…

Read More