कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड म मैं बढ़ती अपराधिक घटनाओं , महिला उत्पीड़न को लेकर भाजपा पर बोला हमला 4 और 5 जून को राहुल गांधी जी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया जी ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी…
Author: Devbhumi News
देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग चमोली। उत्तराखंड के सीमांत और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नैनीताल जिले की प्रमुख झीलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को भीमताल, नौकुचियाताल, कमलताल तथा अन्य विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सचिव ने बताया कि भीमताल झील के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसके तहत झील किनारे पैदल मार्ग, बोटिंग डॉक, पार्कों का पुनर्विकास, पार्किंग व्यवस्था,…
दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी *देहरादून, 30 मई।* शनिवार को आमवाला ने स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का समापन किया। कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड पेंचक सलाट संगठन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल आठ जनपदों से 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले यह खेल उत्तराखंड की खेल नीति में शामिल नहीं था, लेकिन गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों…
देहरादून, 30 मई। “विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन” विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा।…
विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने का दिया मार्गदर्शन मीडिया टीम जनता और सरकार के मध्य संवाद का प्रभावी माध्यम देहरादून, 30 मई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मीडिया टीम को सरकार और जनता के मध्य सेतु तथा संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए मिशन 2027 में प्रचंड जीत के लिए जुटने के निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, और सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों पर संगठन और सरकार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण के साथ विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने का मार्गदर्शन दिया। अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में अंतिम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष…
मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ में युवाओं ने साझा किए विचार, मुख्यमंत्री धामी बोले— युवाओं के सपनों को साकार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा, कौशल विकास तथा उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव…
एसटीपी, सीवर परियोजनाओं, नाला टैपिंग एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश *देहरादून। ,* जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार देर सायं ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति के साथ ही अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित कार्यों के सम्बन्ध बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद अन्तर्गत संचालित गंगा संरक्षण, सीवरेज, अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) नहीं, बल्कि धरातल पर कार्यों के प्रभावी परिणाम दिखाई देने…
देहरादून: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर शुक्रवार को आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा के लिए छोटी उम्र से निवेश पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि एनपीएस संचय योजना के तहत किसान, छोटे कारोबारी और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग नियमित अंशदान कर भविष्य के लिए पेंशन निधि तैयार कर सकते हैं। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अधिकारियों ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) उत्तराखंड और लीड बैंक कार्यालय (एलडीएम) देहरादून के सहयोग से राजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और नैनो उद्यमियों को…
*देहरादून। जनपद देहरादून में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दंे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद के पैट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 167 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसीएल) के 72, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल)…
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त देहरादून, 30 मई। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में करीब 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि मसूरी रोड स्थित एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने तपोवन एनक्लेव क्रॉस-11 रोड, देहरादून में गिरी…
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित प्रेस क्लब भवन निर्माण की निविदा जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सूचना विभाग का जताया आभार देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया तथा वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने सभी पत्रकारों को हिंदी…
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी, एवीएसएम, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार के निधन के उपरांत आज वसंत विहार, देहरादून स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित…
विभागीय अधिकारियों को दिये नई नियमावली कैबिनेट में लाने के निर्देश देहरादून, 29 मई 2026 प्रदेशभर में संचालित राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्रांतीयकरण को नई नीति बनाई जायेगी। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर एक माह के भीतर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। नई नियमावली लागू होने के बाद उन अशासकीय विद्यालयों के प्रांतीयकरण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिनकी प्रबंधन समितियों द्वारा शासन को विद्यालयों के राजकीयकरण के प्रस्ताव उपलब्ध कराये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान…
डिजिटल क्रांति में जिम्मेदारी से ही बचेगी साख : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी *देहरादून में गूंजा फेक न्यूज का मुद्दा, देवभूमि पत्रकार यूनियन के मंच से दिग्गजों ने चेताया* *देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान* *देहरादून (नि.स.)।* उत्तराखंड के पत्रकारों के सबसे बड़े और अग्रणी संगठन देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) ने इस साल भी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और विचारोत्तेजक समारोह का आयोजन किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब के खचाखच भरे सभागार में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राज्य के तमाम दिग्गज पत्रकार, राजनेता और…
जन जन तक पहुंचे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यौरा देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका निभानें के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूर्व मे हुए विस और लोस चुनाव मे हारी हुई सीटों पर चर्चा तथा प्रवास के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है। राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सांसद तथा विधायकों को आज राष्ट्रीय…
