मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास; जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा *आपदा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, मलबा निष्पादन एवं जोखिम न्यूनीकरण हेतु मशीनरी, मैनपॉवर और संसाधनों में व्यापक वृद्धि* – *जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में 15 दिनों के भीतर मलबा हटाने, चैनलाइजेशन एवं पुनर्वास कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य* *देहरादून। मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी, द्वारा कार्लीगाड़ क्षेत्र के पुनर्वास एवं राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र कार्लीगाड़, सहस्त्रधारा में युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री…
Author: Devbhumi News
सफाई कर्मियों के उत्पीड़न पर होगी कठोर कार्रवाई, समान कार्य-समान वेतन के दिए निर्देश *देहरादून: उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं और उनके अधिकारों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संस्थानों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हितों और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में उपाध्यक्ष ने मैनुअल स्कैवेंजिंग (हाथ से मैला ढोने की प्रथा) के उन्मूलन में प्रगति न हाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा…
बेटियां पढ़े, आगे बढ़ेः स्नातक तक बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन की बडी पहल *डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सर्वे कर ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश* *देहरादून। जनपद में बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करने और स्कूल छोड़ चुकी छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट’ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बालिका की शिक्षा आर्थिक, सामाजिक अथवा पारिवारिक कारणों से बाधित नहीं…
नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का किया आह्वान पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी…
देहरादून 4 जून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख श्री कुन्दन सिंह बथियाल जी के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि श्री कुन्दन सिंह बथियाल जी पार्टी के एक कर्मठ, निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता थे जिनका असमय आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन क्षेत्रीय जनता के विकास के लिए समर्पित रहा है। ब्लाक प्रमुख के…
उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का बाहर के लोग कर रहे उपयोग: उत्तराखंड की रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से चल रही सरकार:- राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौसम में खराबी की वजह से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए। उनके हेलीकॉप्टर ने अल्मोड़ा की ओर उड़ान तो भरी लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का 4 जून को अल्मोड़ा एवं पौड़ी तथा 5 जून को देहरादून का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा निकट…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया। यह विशेष उद्यान मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उद्यान में परागण को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा…
राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में नशा मुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ *जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026 की पेंशन वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की। 09 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खाते में कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर…
देहरादून 04 जून, 2026 । आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए संचालित प्रत्येक हेली कंपनी द्वारा यूकाडा को 10-10 घंटे के निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका उपयोग आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों में किया जा रहा है। वर्तमान में चारधाम यात्रा में संचालित आठ हेली कंपनियों द्वारा कुल 80 घंटे के निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर उपलब्ध कराए गए हैं। इन घंटों का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, एयर…
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने धरातल पर जानी कार्यों की प्रगति; भूमिगत विद्युत लाईन कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश *सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री तत्काल हटायें; अनुमति शर्तों के उल्लंघन पर कार्यवाही की चेतावनी* *जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की होगी नियमित मॉनिटरिंग* देहरादून, दिनांक 04 जून 2026 । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संग जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर से कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा कराए जा रहे अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति तथा पर्याप्त…
जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-डीएम *36 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों पर पर डीएम ने विभागों को थमाया वार्निंग लेटर, जवाबदेही तय,* *बैठक में गैरहाजिरी पड़ी भारी, सीएमओ को जिलाधिकारी का नोटिस* *हर सोमवार को ‘‘समाधान दिवस’’ की शिकायतें उसी दिन सीएम हेल्पलाइन पर पोर्टल पर हो दर्ज,* *‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र को धरातल पर उतारे विभाग- डीएम* *देहरादून । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36…
सरकार जो परीक्षा कराने में अक्षम उसे सत्ता पर बने रहने का अधिकार नहीं सूर्यकांत धस्माना केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मोदी करें बर्खास्त सूर्यकांत धस्माना देहरादून : नीट परीक्षा पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा कापी जांच घोटाला व सी यू ई टी परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया व एक घंटे तक दफ्तर को घेर कर जोरदार नारेबाजी की। हाथों में तख्तियाँ लिए कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार…
देशभर के शिक्षकों ने वैचारिक समझ, वैज्ञानिक सोच और कक्षा शिक्षण में नवाचार को मजबूत करने के लिए किया सहभागिता देहरादून, 3 जून 2026: देहरादून स्थित बहुविषयक विश्वविद्यालय यूपीईएस ने पद्मश्री प्रो. एच. सी. वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित छह दिवसीय आवासीय कार्यक्रम नेशनल वर्कशॉप ऑफ उत्साही फिजिक्स टीचर्स – 2026 (एनडब्ल्यूपीटी-2026) का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से 40 भौतिकी शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागी तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए थे। इस कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के भौतिकी शिक्षकों…
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस *हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने 02 मामलों में अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार। *बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे *प्रेस नोट* *मीडिया सेल देहरादून* *दिनांक- 03/06/2026* *”ऑपरेशन प्रहार”* *थाना राजपुर* *एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस।* *हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने 02…
महापौर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के होते हैं प्रतिनिधि: सीएम धामी ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश स्थित होटल नटराज में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 29.78 करोड़ रुपये की तीन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 23.15 करोड़ रुपये की एक योजना का लोकार्पण तथा 6.63 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए महापौरों का स्वागत करते हुए कहा कि महापौर अपने-अपने…
ऋषिकेश।मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया…
