Author: Devbhumi News

देहरादून, 14 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ एवं छात्र-हितैषी बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘गेम चेंजर योजना’ (निःशुल्क नोटबुक वितरण योजना) का शुभारंभ आज पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजपुर रोड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन…

Read More

‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान…

Read More

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी *देहरादून 14 जुलाई,2026 । जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PMAJAY) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को अब अंतिम स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेज दिया गया है, जिससे जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को सीधे तौर पर स्वरोजगार…

Read More

देहरादून दिनांक: 14 जुलाई, 2026 । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया कि फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया गया है। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ)…

Read More

पीएम आवास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं: सचिव आवास ने 15 अगस्त तक काम पूरा करने के दिए निर्देश लाभार्थियों को समय पर घर देने पर फोकस: सचिव आवास ने तय की 15 अगस्त की डेडलाइन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आवासीय परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं और डेवलपर्स को 15 अगस्त 2026 से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और…

Read More

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है। देहरादून स्थित सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट (सीएसआई) में मंगलवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में ‘‘Business & Handholidng Unit for Livelihood inqubation (BHULI) यानी ‘भुली‘ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ, एमआईएस पोर्टल तथा बुकलेट का विमोचन किया गया। इस दौरान विभिन्न महिला एसएचजी उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए। महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल्स की अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में मा0 ग्राम्य विकास मंत्री तथा सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों से आई एसएचजी…

Read More

उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष **डॉ. गीता खन्ना** की अध्यक्षता में आज आयोग कार्यालय, देहरादून में विभिन्न जनपदों से प्राप्त बाल अधिकारों से संबंधित शिकायतों पर विस्तृत सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, आरटीई, संस्थागत देखरेख, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों से जवाब-तलब करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। सुनवाई के दौरान **जीसस एंड मैरी स्कूल, क्लेमेन्टाउन, देहरादून** द्वारा आयोग के पूर्व निर्देशों के बावजूद **फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए**। आयोग ने इस पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए **अग्निशमन…

Read More

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एमडीडीए ने बहुमंजिला निर्माणों पर चलाया सीलिंग अभियान स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विधौली और रानीपोखरी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे पांच अवैध एवं मानचित्र स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की…

Read More

राजपुर रोड क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं और भू-स्वामियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां व सुझाव, एमडीडीए ने लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसुनवाई एवं जनसंवाद अभियान के सातवें दिन भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मंगलवार को जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं, भू-स्वामियों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। शिविर के दौरान…

Read More

उत्तराखण्ड का गौरव आलेख परमार ने जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण कर पेश की अनूठी मिसाल सुदूर पर्वतीय अंचलों के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। आलेख ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आलेख परमार, उनके…

Read More

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों के समग्र सुधार एवं आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशन में तैयार किए गए इस प्रस्ताव का उद्देश्य शहर में यातायात की सुगमता बढ़ाना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, यातायात जाम को कम करना तथा वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाना है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों का विकास वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन के मानकों के अनुरूप किया जाए,…

Read More

पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में अभियुक्त व उसके साथियों ने की थी फायरिंग, जिसमें 02 लोग हुए थे घायल *अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर किया बरामद,* *फायरिंग की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।* दिनांक 04/07/2026 को वादी श्री दिवाकर खण्डूडी पुत्र जमानन्द खण्डूडी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार, देहरादून ने थाना रायपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03/07/2026 की रात्रि समय करीब 09 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा तथा रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के…

Read More

सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर लोक शांति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार आज दिनांक 13/07/2026 को डालनवाला क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में एमडीडीए विभाग द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही थी। सीलिंग की कार्यवाही के दौरान दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आपस में लडने झगडनेे लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझानेे का प्रयास किया, लेकिन दोनो पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट पर उतारू हो गये। मौके…

Read More

16 से 18 वर्ष तक के विचाराधीन किशोर के लिए बनेगा विशेष भवन *हरिद्वार, 13 जुलाई।* उत्तराखंड में गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में 555.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास किया। यह उत्तराखंड का पहला ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ होगा, जहां राज्य के सभी जनपदों के गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन किशोरों को रखा जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम…

Read More

देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र की नई सौगात, कंडोली में शुरू हुआ आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र जनस्वास्थ्य में निभाएगा अहम भूमिका, कंडोली आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का शुभारंभ प्रेस नोट *कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर* देहरादून, 13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कंडोली में नवनिर्मित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक…

Read More

पिथौरागढ़। सीमित संसाधनों के बीच भी सपनों को पंख लगाने वाला उत्तराखंड का जांबाज युवा सोशल मीडिया पर छा गया है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र के रहने वाले *विक्की सिंह टोमक्याल* दिन में MMA फाइटर बनने की कड़ी मेहनत करते हैं तो रात में *सिक्योरिटी गार्ड* की नौकरी करके परिवार की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनकी इस लगन और जज्बे की कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विक्की खुले मैदानों में देसी अंदाज में ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। उनके वीडियो लाखों युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। ट्रेनिंग, डाइट और प्रतियोगिताओं का खर्च…

Read More