गोविंदघाट, 12 जुलाई 2026: श्री हेमकुंट साहिब जी की वार्षिक पवित्र यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालु संगत की ओर से, गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना का उल्लेख करने पर गहरा आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने इस महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया, जो तीर्थयात्रियों—विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं विशेष आवश्यकता वाले श्रद्धालुओं—के लिए कठिन चढ़ाई को सरल बनाएगी तथा हिमालयी क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इस परियोजना का पुनः उल्लेख सिख समुदाय के कल्याण और पवित्र गुरुद्वारों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ट्रस्ट इस भावना का स्वागत करता है और भारत सरकार तथा उत्तराखंड सरकार से आग्रह करता है कि इस प्रतिष्ठित रोपवे परियोजना का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए। गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब जी तक लगभग 12.4 किलोमीटर लंबी इस रोपवे का शीघ्र निर्माण वार्षिक रूप से आने वाले लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन करने में सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करेगा।
ट्रस्ट के चेयरमैन श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, जो वर्तमान में गोविंदघाट में स्थित हैं, ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व और सिख विरासत तथा तीर्थयात्रियों के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए हम आभारी हैं। यह रोपवे केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि संगत की सेवा का एक सच्चा कार्य है। हम विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि कार्य शीघ्रातिशीघ्र शुरू किया जाए ताकि श्रद्धालु संगत जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सके।”
ट्रस्ट सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए इस परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यात्रा की पवित्रता बनी रहे और पहुंच में वृद्धि हो।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई
- विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में
- निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन को लेकर डीएम सख्त: विकसित होगा पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल
- देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना: जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस
- DM के निर्देशन में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज: 806 लाइटें चिह्नित
- राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत DM डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- यूटीयू में नियमों की अनदेखी कर निदेशक प्रभार सौंपने का आरोप: निष्पक्ष जांच की मांग
- गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग: सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित
- ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत
Saturday, October 31

