जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल; गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार *देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं, जिनके परिजन आर्थिक रूप से उपचार का व्यय वहन करने में सक्षम नहीं हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को 06 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों एवं किशोरों के चिन्हीकरण हेतु…
Author: Devbhumi News
ओलंपियन जसपाल राणा दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हुआ निधन उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके कार्डियक ब्लॉकेज को साफ करने के लिए स्टेंट सर्जरी की गई थी और वह स्थिर होकर ठीक हो रहे थे, लेकिन फिर अचानक उनके निधन की खबर प्राप्त हुई। जसपाल राणा 2012 के बाद से कोचिंग क्षेत्र में सक्रिय हुए और देश के कई प्रमुख पिस्टल शूटर्स को…
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी उत्तराखंड से विशेष लगाव के चलते राज्य को मिली विकास की लाखों करोड़ की योजनाएं देहरादून 13 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा है। यह कालखंड आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित और विश्व में श्रेष्ठता स्थापित करने का कालखंड रहा है। जहाँ तक उत्तराखंड का प्रश्न है तो उत्तराखंड से लगाव के चलते इसका लाभ भी सामने आया और राज्य में बड़े बदलाव को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को…
नीति आयोग की बैठक में सीएम धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार हमारी मानव पूंजी है। इसी सोच के अनुरूप…
अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक से स्वीकृत कराया था करोडो रूपये का फर्जी लोन दिनांक 15-05-2026 को वादी श्री रिंकू गौतम वर्तमान, मुख्य शाखा प्रबंधक, अर्बन को – ऑपरेटिव बैंक, लि०, क्रॉस रोड, देहरादून ने लिखित तहरीर दी कि बैंक द्वारा कराये गये फारेंसिक आडिट में वर्ष 2013 से वर्ष 2016 तक बैंक के लेखा अभिलेखों तथा लेजर प्रविष्टियों में गम्भीर वित्तीय अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन बैंक प्रबन्धक महाबीर सिंह के द्वारा बैंक में कार्यरत अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर कूटरचना एवं धोखाधड़ी…
एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे *अभियुक्त द्वारा स्वंय लोगों के घरों पर जादू टोने से जुडी सामग्री की पोटली फेंककर उन्हें अनिष्ट होने का दिखाया जाता था भय* *अनिष्ट को दूर करने के लिये अनुष्ठान के नाम पर वसूल की जाती थी मोटी रकम* *अभियुक्त द्वारा तंत्र-मंत्र व अध्ंाविश्वास का सहारा लेकर ही सेलाकुई निवासी महिला से भी की थी आभूषणों की ठगी* दिनांक 31/05/2026 को वादिनी श्रीमती ओशीन गुंरग पत्नी श्री अनीश गुरुग निवासी शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र विपक्षी महन्त राहुल थापा…
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार:कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 11 जून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सेलाकुई स्थित परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यशाला की स्मारिका का भी विमोचन किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति नीति 2026 लागू की गई है। इसके तहत 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सगंध खेती से आच्छादित कर 91 हजार किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया…
नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों तथा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर श्री डी.के.शिवकुमार से विस्तृत चर्चा की। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की। दोनों ने डी.के. शिवकुमार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण भी…
सुरक्षा और सुविधाएं रहे चाक चौबंद, डीएम डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश *राष्ट्रपति आगमन से पहले विभागों से मांगी क्लिेयरेंस सर्टीफिकेट* *देहरादून । माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के 12 और 13 जून को होने वाले कार्यक्रमों के सफल और सुचारु संचालन के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट मोड पर है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को ‘राष्ट्रपति निकेतन’ और ‘राष्ट्रपति आशियाना‘ परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को…
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार की समीक्षा देहरादून,। , अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदाडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विधानसभावार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) उपस्थित रहे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ एवं ईआरओ को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल दो बार पोर्टल पर लॉगिन कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा करें तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।…
14 जून को 11 से 01 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा, केंद्रों पर रहेगी कडी निगरानी *निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन अलर्ट, प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय* *परीक्षा की पारदर्शिता व निष्पक्षता सर्वाेपरि, डीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश *देहरादून । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आगामी रविवार, 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन देहरादून ने कमर कस ली है। जनपद के 116 परीक्षा केंद्रों पर कुल 46,350 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए पूरे जनपद को जोनों में बांटते…
कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानीः डॉ0 आशीष चौहान *नगर निगम, नगर निकाय, कैंटोमेंट बोर्ड, जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश* *देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एनआईसी सभागार, कलेक्ट्रेट से नगर निगम, नगर निकायों एवं कैंटोन्मेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिए शॉर्ट टर्म तथा लॉन्ग टर्म कार्ययोजना तैयार…
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत भूमि विकास के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सिमला बाईपास स्थित पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में सुभाष कश्यप द्वारा लगभग एक बीघा भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति एवं स्वीकृत ले-आउट के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। निरीक्षण के उपरांत प्रकरण की जांच की गई, जिसमें भूमि विकास कार्य नियमों के विपरीत पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में…
नरेंद्रनगर पालिका चुनाव के दौरान हुई घटना पर तेज हुई बहस, सोशल मीडिया पर मंत्री के समर्थन में बढ़ी प्रतिक्रियाएँ नरेंद्रनगर पालिका चुनाव के दौरान प्रदेश के निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल और एक महिला के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस मामले में जनता के साथ-साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएँ भी सामने आने लगी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मंत्री के समर्थन में सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष से जुड़े कई लोग भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम पर…
देहरादून, 10 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में सगन्ध पौध केन्द्र, देहरादून में आयोजित होने वाली दालचीनी विषयक दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस मौके पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सेलाकुई, देहरादून स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का नाम परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान किया गया है। यह संस्थान एरोमैटिक सेक्टर का एक प्रमुख संस्थान है,…
