देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन प्रकृति, पर्यावरण और स्थानीय लोगों की भावनाओं की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की ओर से दिए जा रहे सुझावों और चिंताओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी पक्षों के साथ फिर से विस्तृत संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने बताया कि…
Author: Devbhumi News
सीएम धामी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया वर्चुअल फ्लैग ऑफ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली यह नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच संपर्क को मजबूत करने के साथ प्रदेश के विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रेल सेवा केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि…
गोपनीय सूचना पर पुलिस की देर रात्रि कोतवाली प्रेम नगर क्षेत्र मे हाईप्रोफाइल रेड *निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, 05 जुआरियों को किया गिरफ्तार* *मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से जुए/ऑनलाइन सट्टे में लगायी गयी 55690/- रूपये की नगदी, 07 मोबाइल फ़ोन तथा ताश की गड्डी हुई बरामद* *अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोनों से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े बड़े नेटवर्क की पुलिस को मिली जानकारी, शीघ्र होगी बड़ी कार्यवाही* वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को…
देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” महारैली युवाओं के आक्रोश, उम्मीद और बदलाव के संकल्प का मंच बन गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन से पहले और उनके मंच पर पहुंचने के दौरान युवा जोश और नारों से गूंज उठा। हजारों छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। सभा स्थल पर “पेपर लीक बंद करो”, “रोजगार हमारा अधिकार है”, “युवा जागा है, देश बदलेगा”, “मेहनत का सम्मान करो” और “नौकरी नहीं, तो जवाब दो” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। युवाओं…
देहरादून, 18 जुलाई। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित गांधी पार्क पहुंचकर आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा बरसात की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर…
डीएम के निर्देश-क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय देहरादून 18 जुलाई,2026 : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद देहरादून में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विशेष रूप से 20 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागाध्यक्षों, विभागीय नोडल अधिकारियों एवं त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) को उच्च सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने…
समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश: कहा, निर्माण कार्य समय पर पूर्ण न होने पर होगी सख्त कार्रवाई देहरादून, 17 जुलाई 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा परियोजना के तहत कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुये दो टूक कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न करने की स्थिति में संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। परियोजना के अंतर्गत जो निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाये, उनको शीघ्र शुरू कर निश्चित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है। विद्यालयी शिक्षा…
देहरादून, 17 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को महक क्रांति नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सगंध पौध केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों को आगे बढ़ाने और किसानों के उत्पादों के बेहतर विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि महक क्रांति नीति के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 7 एरोमा वैली विकसित की जाएंगी। इनमें चमोली एवं…
मातृशक्ति ने कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के खिलाफ बुलंद की आवाज महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों का देवभूमि में स्वागत हरगिज़ नहीं : रुचि भट्ट देहरादून, 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून आगमन का प्रदेशभर से पहुंची हजारों मातृशक्ति ने कड़ा विरोध किया। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सीएमआई चौक पर एकत्रित हुईं और कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट…
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट : सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्य *राज्य की सेवा करने का अवसर उन्हें देवभूमि की जनता के आशीर्वाद से मिला* *पिछले 5 साल में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की *पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों तथा अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के…
PM मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री उत्तराखंड को रेलवे अवसंरचना के लिए रिकॉर्ड रेल बजट और बड़ी परियोजनाओं का मिल रहा लाभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित…
*देहरादून: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री के.के. मिश्रा ने रविवार, 19 जुलाई 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल के अधीनस्थ कार्यालयों में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाइपिस्ट परीक्षा-2025 का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।…
9वे दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनोन्मुखी और व्यावहारिक बनाने के लिए चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के नवें दिन शुक्रवार को देहरादून के बिधौली, प्रेमनगर स्थित UPES (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज) स्थित सैक्टर 9 में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राजधानी के भविष्य के विकास को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। *शहर के विकास…
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल आज बन्नू स्कूल ग्राउंड में गए और श्री राहुल गांधी की कल इस ग्राउंड में होने वाली विशाल छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री करण माहरा कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप महामंत्री नवीन जोशी कांग्रेस विधायक दल के उपनेत भवन कापड़ी और कांग्रेस के दो सह प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद थे। कांग्रेस के इस तैयारी में दिल्ली से पहुंचे श्री राहुल…
मसूरी, 16 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी परिसर में आईटीबीपी के अधिकारियों एवं हिम प्रहरियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आईटीबीपी द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे हिम प्रहरी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों…
गोपेश्वर /चमोली: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल ₹ 155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹ 113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹ 41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत…
