Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
  • “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
  • कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
  • चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
  • “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
  • उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
  • “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Friday, September 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देने की पहल: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री के सामने रखे कई अहम प्रस्ताव
उत्तराखंड देहरादून नई दिल्ली

दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देने की पहल: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री के सामने रखे कई अहम प्रस्ताव

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड की जल विद्युत क्षमता को मिलेगा बल, केंद्रीय मंत्री से धामी की अहम बैठक

उत्तराखंड की ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस, सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बड़ी मांगें

चारधाम और कांवड़ यात्रा से बढ़ती मांग के बीच धामी ने मांगी अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ऊर्जा परियोजनाओं पर की चर्चा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने में दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार एल-नीनो की संभावित परिस्थितियों, वर्षा में कमी तथा जलाशयों में कम जलागम के कारण आगामी महीनों में जल विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत मांग में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने जुलाई 2026 की शेष अवधि के लिए 150 मेगावाट तथा अगस्त 2026 के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर जल विद्युत परियोजनाओं के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में लगभग 10 गीगावाट पम्प्ड स्टोरेज क्षमता के विकास के लिए आगामी पांच वर्षों में 7,800 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता अथवा वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं और ग्रिड स्थिरता को देखते हुए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की स्वीकृत क्षमता 500 मेगावाट आवर से बढ़ाकर 665 मेगावाट आवर किए जाने तथा उसके अनुरूप वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में पिटकुल की 3,638.26 करोड़ रुपये (US $425.78 मिलियन) लागत वाली एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना के विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि इस परियोजना के लिए मूल 80:20 एडीबी ऋण एवं राज्यांश (ADB Loan : Counterpart Funding) की वित्तीय व्यवस्था को यथावत रखा जाए।

उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 2,910.61 करोड़ रुपये (US $340.62 मिलियन) का एडीबी ऋण प्रस्तावित है, जिसे उत्तराखण्ड जैसे विशेष श्रेणी के हिमालयी राज्य के लिए निर्धारित वित्तीय व्यवस्था के अनुरूप स्वीकृत किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा परियोजना को तकनीकी रूप से उपयुक्त माना गया है तथा विद्युत मंत्रालय ने भी एडीबी सहायता पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। हालांकि एडीबी हिस्सेदारी को 60 प्रतिशत तक सीमित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वित्तीय पैटर्न में परिवर्तन किया जाता है तो उत्तराखण्ड को विशेष श्रेणी राज्य के रूप में मिलने वाले वित्तीय लाभ प्रभावित होंगे। इसलिए मूल 80:20 वित्तीय व्यवस्था को बरकरार रखते हुए परियोजना को स्वीकृति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में उत्तराखण्ड की जल विद्युत क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सकारात्मक सहयोग राज्य के ऊर्जा क्षेत्र, आधारभूत संरचना तथा सतत विकास को नई गति प्रदान करेगा।

केंद्रीय विद्युत मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026
Read More

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026
Read More

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?