देहरादून :-कांग्रेस के युवा नेता रितेश क्षेत्रीय के नेतृत्व में आज 21,कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किशननगर चौक पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी लगातार…
Author: Devbhumi News
देहरादून, 24 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड के तकनीकी कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन कृषि मंत्री को सौंपा। ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों को कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों की तर्ज पर वाहन भत्ता दिए जाने, उद्यान पर्यवेक्षक (वर्ग-3), सहायक विकास अधिकारी (वर्ग-2) एवं ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक (वर्ग-1) के वेतनमान में संशोधन करने तथा विभाग में रिक्त 415 आउटसोर्स उद्यान सहायक/माली के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने के संबध में ज्ञापन…
देहरादून, 24 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ जायका वित्त पोषित उत्तराखंड एकीकृत औद्यानिक विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने परियोजना के तहत सभी कार्यों को तय समय सीमा में युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नाबार्ड के माध्यम से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को साप्ताहिक मॉनिटरिंग और प्रत्येक माह लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जायका परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में पॉलीहाउस निर्माण में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय…
रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन की अभिनव पहल द्वारा संचालित हिमालयन भोजनालय पर्यटकों, यात्रियों और राहगीरों को पहाड़ी स्वाद के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए हिमालय भोजनालय रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही हैं। रीप परियोजना के सहयोग से जिले के विभिन्न विकासखंडों में वे साइड एअट्रीज के तौर पर हिमालयन भोजनालय फ़ूड वैन संचालित की जा रही हैं।…
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम *सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी* *स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होंगे एंटी-ड्रग्स व साइबर क्राइम के विषय; शिक्षण संस्थानों व हॉस्टलों में सीसीटीवी से होगी निगरानी* *देहरादून : युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति (एनसीओआरडी) की बैठक में स्पष्ट कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान केवल…
खटीमा (उत्तराखंड): लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को नई ऊर्जा देते हुए खटीमा के ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण साबित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज शाही ने कहा, “प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,…
बरामद मादक पदार्थो को कैराना से खरीदकर लाया था अभियुक्त, स्थानीय नशेडियो तथा शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को सप्लाई करने की था फिराक मे मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे…
बरामद गौमांस को बिजनौर से देहरादून सप्लाई करने आ रहा था अभियुक्त: गौ मांस तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐेसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक – 23/07/2026 को रायवाला क्षेत्रान्तर्गत नेपाली फार्म तिराहे पर चलाये जा…
भाजपा की प्राथमिकता देश का भविष्य, विपक्ष की मंशा उनका राजनीतिकरण : खजान दास भाजपा सरकारों ने ही नकल समस्या के समाधान पर ठोस कदम उठाये : दीप्ति रावत देहरादून । भाजपा ने छात्र हित में पीएम मोदी द्वारा नकल के खिलाफ लिए जा रहे कड़े ऐक्शन और फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा का पुरजोर स्वागत किया है। कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने कहा कि हमारी सरकारों की प्राथमिकता देश का भविष्य है और विपक्ष की मंशा उसका राजनीतिकरण है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा अपने संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग कर पीएम सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने के राजनैतिक प्रपंच की…
भारतीय जनता पार्टी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा संगठन के व्यापक विस्तार के तहत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को देहरादून महानगर, रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं चमोली जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विशेष महत्व की बात यह है कि ये चारों जिले आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड के अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं, जहाँ त्वरित समन्वय, प्रभावी आपदा प्रबंधन और मजबूत संगठनात्मक तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रदेश संयोजक नवीन पिरशाली ने विश्वास व्यक्त किया कि चंडी प्रसाद बेलवाल अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और कार्यकुशलता के बल पर इन महत्वपूर्ण जिलों में आपदा…
देहरादून: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय* में कल हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। नकल और पेपर लीक रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं AICC सदस्य *सूर्यकांत धस्माना* ने आज कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में लगभग एक दर्जन पेपर लीक हुए हैं। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। बेरोजगारी चरम पर है, और सत्ता दल से जुड़े हाकम सिंह व संजय धारीवाल जैसे नकल माफिया सरकारी संरक्षण में नौकरियों की…
श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा, कई नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…
सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रेमनगर में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार 8 जुलाई को आयोजित यूटीयू की सम-सेमेस्टर परीक्षा…
पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू *अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी* अपने निर्णायक, मजबूत और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप किया है। अपने कार्यकाल में देशहित से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आधी रात देश के युवाओं के नाम वीडियो संदेश…
*सीडीओ अभिनव शाह ने चिकित्सा प्रबंधन समितियों की बैठक में दिए निर्देश, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार व पोषण पर जोर* *देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में उप जिला चिकित्सालय मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, प्रेमनगर तथा राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय विवरण तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन भी किया…
समापन समारोह में कैंट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाषण, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग दूसरे दिन जौनसार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में भी दिखाई प्रतिभा चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियों एवं सूचना स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं…
