कई आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: और आरोपियों की धर पकड़ जारी विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हिंसक झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उसके दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस के अनुसार बैरागीवाला गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर विनोद, राजेश और अशोक का गांव के पूर्व प्रधान इरशाद के भतीजे इम्तियाज से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी…
Author: Devbhumi News
मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां उत्तराखंड (कुमाऊँ)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न…
अभियुक्तों द्वारा मामूली विवाद में कुछ व्यक्तियों पर सरियों से वार कर किया था जानलेवा हमला *उपचार के दौरान उनमें से एक घायल व्यक्ति की हो गयी थी मृत्यु* *घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार चल रहे थे फरार* *अभियुक्तों के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हज़ार का ईनाम किया था घोषित* दिनांक 26/05/2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी पिन्टू कुमार पुत्र श्री लक्ष्मण ऋषिदेव निवासी- 84 राजपुर रोड निकट सिल्वर सिटी, ठाकुर इंफ्रा हमीलिया, देहरादून ने एक लिखित तहरीर दी कि मौ0 हुसैन पुत्र नसीम…
जखोली में जनकल्याण शिविर का आयोजन 40 शिकायत दर्ज, 30 का मौके पर हुआ निस्तारण रुद्रप्रयाग, 13 जून। प्रदेश के कृषि जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को विकासखण्ड सभागार, जखोली में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर की गई। इसके उपरांत केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनकल्याण शिविर एवं बहुद्देशीय सेवा शिविर में उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की…
रुद्रप्रयाग, 13 जून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड जखोली के ग्राम मेदनपुर में कृषक गोष्ठी एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से सीधा संवाद कर आधुनिक, वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मिलेट्स और चौलाई से बने लड्डुओं को केदारनाथ…
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के…
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की की अपील: डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ 07 जुलाई तक चलेगा अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन *देहरादून 13 जून,2026 । मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को आईटी पार्क, देहरादून में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने की। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी…
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) द्वारा आयोजित Recognition of Prior Learning (RPL)* प्रशिक्षण जो कि 8 जून से शुरू हुआ, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा उन्हें उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र एवं FOSTAC (Food Safety Training and Certification) प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में माननीय मेयर, नगर निगम देहरादून, श्री सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून, श्रीमती पूनम चंद उपर निदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई एवं कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी (DTDO), देहरादून ने भी सहभागिता…
*देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने नदियों एवं बरसाती नालों में किए जा रहे चैनलाइजेशन कार्यों तथा पुलों के एबैटमेंट के समीप जमा मलबे की सफाई की…
रायपुर में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने की शिरकत, विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनता को मिला सीधा लाभ सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षो का कार्यकाल बेमिसाल, अंत्योदय को समर्पित-विधायक *देहरादून 13 जून,2026। केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में शनिवार (13 जून) को देहरादून जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय जन कल्याणकारी शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में विकासखंड रायपुर सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सरोजनी जवाड़ी की अध्यक्षता में एक विशाल जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर…
गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध, आवागमन और आवास संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा…
पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध *एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण* *परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, कक्षो में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकास की व्यवस्था आदि का लिया जायजा* *निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा के लिए उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित* *परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की अनुमति देने के दिये निर्देश* *परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/ अवांछित तत्वों…
पिथौरागढ़, 12 जून।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के सभागार में एक भव्य ‘संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने शिरकत की। सभागार में उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की राजनीति की रीति-नीति को बदलते हुए विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने…
156 करोड़ की लागत से बन रही महत्वाकांक्षी परियोजना से केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को मिलेगा नया संपर्क, यात्रा होगी अधिक सुगम जनपद भ्रमण के प्रथम दिवस पर उत्तराखण्ड सरकार के कृषि, सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित पुल एवं सुरंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 200 मीटर लंबा आधुनिक पुल तथा 900 मीटर लंबी सुरंग शामिल है, जो भविष्य में चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं स्थानीय यातायात व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित…
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, वर्षा काल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने के दिए निर्देश रुद्रप्रयाग, 12 जून। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यात्रा मार्ग…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
