मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दीपक जोशी, उपाध्यक्ष श्री राकेश जोशी एवं श्री संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला टम्टा, महासचिव श्री राजेन्द्र रतूड़ी, सचिव श्री अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दिव्यांशु डोभाल एवं श्री सुरेन्द्र सिंह रावत, संप्रेक्षक श्रीमती रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष श्री रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार…
Author: Devbhumi News
देहरादून 17 जून। उत्तराखण्ड यंग थिकर्स फोरम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय युवा संसद के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्र को विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने की राह में युवाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है। देहरादून के दून युर्निवसिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने केवल एक प्रतियोगिता में भाग…
कैबिनेट मंत्री ने समिति बनाकर समीक्षा के निर्देश दिए राशन विक्रेताओं का बकाया लाभांश एक सप्ताह में होगा जारी *देहरादून, 17 जून।* प्रदेश में एपीएल (राज्य खाद्य योजना) और अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा जल्द ही संशोधित की जाएगी। इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभिन्न राशन कार्ड बनाने के लिए न्यूनतम आय के जो मानक हैं, वे काफी पुराने हो चुके हैं और इसके चलते लोगों को कार्ड बनवाने में परेशानी…
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश, शासन को शीघ्र भेजें प्रस्ताव* *कहा, भारत सरकार द्वारा निर्धारित साक्षरता मानकों पर उतरे हैं खरे देहरादून, 17 जून 2026 सूबे को ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य घोषित करने के लिये शीघ्र ही आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूर्ण साक्षर राज्य से सम्बंधित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। केन्द्र सरकार की उल्लास (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को राज्य पूरा कर रहा है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत…
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी: जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नदी नहीं बनेगी कूड़ाघर, रिस्पना के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त; महापौर संग ग्राउण्ड जीरो पर पंहुचे डीएम एवं मुख्य नगर आयुक्त *नदियों के सफाई अभियान में जुटा प्रशासन, 12 जेसीबी और 15 डम्परों से चल रहा सफाई अभियान* जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज राजीव नगर क्षेत्र से रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल तथा मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। महापौर एवं अधिकारियों ने मौके पर सफाई…
*देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास की दिशा में उद्योग क्षेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका निभाता है तथा औद्योगिक विकास से रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि औद्योगिक आस्थानों से संबंधित वे समस्याएं, जिनका समाधान लंबे समय से लंबित है और जिनके संबंध में शासन को पूर्व में पत्राचार…
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों को बैठक में रखा गया। बैठक में सड़क, शिक्षा,…
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण *प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान को बढ़ावा, सिटी फॉरेस्ट पार्क में सोलर प्लांट बना मिसाल* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नियोजित शहरी विकास के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और स्पष्ट संदेश दिया कि गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित से किसी भी…
वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है। *विवरण गिरफ्तार वारंटी:-* 1- सरिता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी 144 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी दे0दून, उम्र 38 वर्ष 2- गीता रानी पत्नी अजय कुमार निवासी 164 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी दे0दून,…
वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हार्वर्ड शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक व्यावसायिक समझ, नेतृत्व क्षमता और अनुभवात्मक शिक्षण से सशक्त बनाने की पहल 16 जून 2026: भविष्य-केंद्रित शिक्षा के लिए भारत के अग्रणी बहुविषयक विश्वविद्यालयों में से एक यूपीईएस ने हार्वर्ड बिज़नेस इम्पैक्ट (एचबीआई) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) प्रबंधन कार्यक्रमों में अनुभवात्मक एवं केस-आधारित शिक्षण को सशक्त बनाना है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ बनने के अपने दृष्टिकोण और ‘एआई-फर्स्ट यूनिवर्सिटी’ की दिशा में आगे बढ़ते हुए, यूपीईएस वैश्विक शैक्षणिक संसाधनों, प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षण, एआई-संचालित क्षमताओं और उद्योग-संबद्ध…
समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश *खेल विश्वविद्यालय, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और 39 वें नेशनल गेम्स की तैयारी में तेजी लाने को कहा* *देहरादून, 16 जून।* राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए मंगलवार को सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने…
नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश हित से संबंधित मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए सहयोग एवं सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स , अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव, प्रशिक्षण कार्यक्रम , आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ – सर्वसम्मति से हुयी अनुमोदित देहरादून: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। श्री धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB) श्री संदीप तिवारी, IAS – ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN श्री विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग…
*देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में 17 जून से 26 जून, 2026 तक *“नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान”* विषयक विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकासखण्डों, बहुउद्देशीय शिविरों, पंचायत स्तर की बैठकों तथा विभिन्न संस्थानों में नशा मुक्ति संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया…
“लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला – कार्यशाला में पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में केंद्र सरकार की आर्थिक विकास और पर्यावरण विरासत पर केंद्रित योजनाओं पर हुई चर्चा – रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के दौरान पर्यावरणीय दृष्टि का रखा गया विशेष ख्याल – उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ऋषिकेश के एचओडी (बिज़नेस) श्री रोहित बडोला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों…
