आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने नई दिल्ली में प्राप्त किया स्कॉच सम्मान दिनांक: 20 जून 2026 उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के लिए गौरव एवं हर्ष का विषय है कि आयोग को बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा बाल हितों से संबंधित नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी कार्यों के लिए देश के प्रतिष्ठित **स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड** से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आयोग की अध्यक्ष **डॉ. गीता खन्ना** द्वारा नई दिल्ली स्थित अगस्त क्रांति मार्ग पर आयोजित भव्य समारोह में प्राप्त किया गया। स्कॉच अवॉर्ड देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है, जिसे…
Author: Devbhumi News
देहरादून, 20 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की और बीएलए-2 को सभी मतदाताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा। काबीना मंत्री ने बैठक में कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर. अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर आवश्यक दस्तावेजों…
*अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, सीसी सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत सभी सेक्टरों में अलग-अलग टीमें गठित कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एमडीडीए की इस मुहिम का उद्देश्य सुनियोजित विकास को बढ़ावा देना तथा अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा आज विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में अवैध…
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में 16 और 17 जून, 2026 को “सेहत और सुरक्षा” थीम पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फिक्की फ्लो, उत्तराखंड और विशेष स्वास्थ्य सहयोगियों—’नाइस’और ‘एएसजी’ अस्पताल के साथ मिलकर की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारी से बचाव की आदतों को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय कुलपति डॉ. अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष तृप्ति बहल, कार्यक्रम की डे-चेयर डॉ. गिगल रस्तोगी, विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर, निदेशक और डीन भी मौजूद…
6 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग -युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील *देहरादून, 19 जून, 2026 । कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, ममता चौहान नेगी, ने बताया कि रोजगार मेले में 6 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी तथा कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा…
सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा द्वारा गुरुवार को देहरादून के एक निजी होटल में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान सुशासन, विकास, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…
राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर बोले संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल देहरादून, 18 जून। दून विश्वविद्यालय में उत्तराखंड यंग थिंकर्स फोरम, आई-लीड ग्लोबल फाउंडेशन, यूकॉस्ट तथा दून विश्वविद्यालय स्टूडेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद 2026, देहरादून के द्वितीय दिवस पर उत्तराखंड सरकार के संसदीय कार्य, वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश के 21 राज्यों से आए युवा प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…
पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध *एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी हेतु अलग-अलग टीमो का किया गया गठन* *गठित टीमो द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों का प्रतिदिन किया जा रहा भौतिक निरीक्षण* *परीक्षा केंद्रों में कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश/निकास की व्यवस्था आदि का लिया जा रहा जायजा* *परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/अवांछित तत्वों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा होटल/ढाबो/धर्मशालाओं /गेस्ट हाउस आदि की करी जा रही सघन चेकिंग* दिनाँक 21/06/2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जा रही…
दो दिवसीय टूर्नामेंट में उत्तराखंड के विशेष रूप से सक्षम क्रिकेटरों ने प्रतिभा, जज़्बे और समान अवसर की भावना का किया प्रदर्शन देहरादून, 18 जून 2026: यूपीईएस, देहरादून स्थित एक बहुविषयक विश्वविद्यालय, ने विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के लिए आयोजित ‘चैम्पियंस लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता समावेशन, समान अवसर और खेलों के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। 16 और 17 जून को बिधोली परिसर के क्रिकेट मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में दो विशेष रूप से सक्षम टीमों — माउंटेन…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून: प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा *आपदा प्रबंधन पर फोकस प्रमुख सचिव ने जलभराव, भूस्खलन और बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति परखी; कार्लीगाड मझाड़ा पुनर्वास कार्यों का किया निरीक्षण* *देहरादून। प्रमुख सचिव एवं जनपद प्रभारी, देहरादून डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मानसून पूर्व तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मानसून तैयारी के दृष्टिगत जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों, संवेदनशील स्थलों पर की गई…
रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी *विकास कार्यों की मैदानी हकीकत पर होगी अफसरों की जवाबदेही, डीएम ने मांगी स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट* *‘कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो होगी कार्रवाई’: डीएम* *देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा प्रगति में…
देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के असम में हुए विमान हादसे में शहीद होने पर शोक सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने शहीद प्रशांत सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानाचार्या शाहना रहमान सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्या शाहना रहमान ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह विद्यालय के गौरव थे। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति…
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव एवं उनकी टीम ने परम पावन यमुनोत्री धाम पहुंचकर माँ यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” के अंतर्गत महिला मोर्चा की टीम ने लगभग पाँच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही धाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं जागरूक समाज के…
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने…
सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र के कल्याणपुर में लगभग 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए लंबे समय से अवैध निर्माणों और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नया हाईवे, कल्याणपुर, सहसपुर क्षेत्र में…
अंडर 10 वर्ग में तनिष्क अकैडमी विजेता तथा नेहरू ग्राम एफसी उपविजेता रही। तनिष्क फुटबॉल अकादमी द्वारा नेहरू ग्राम इंटर कॉलेज देहरादून में दितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक शाही उपाध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ठ स्थानीय पार्षद सुशील शर्मा, रमेश राणा, पारस थापा, दीपक गुंसाई, मनदीप गुंसाई सोहन सिंह बिष्ट, हिमांशु पंत और अजय तिवारी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में 16 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से अंडर 10 वर्ग में तनिष्क अकैडमी विजेता तथा नेहरू ग्राम एफसी उपविजेता रही। वही अंडर 13 वर्ग में यंग ब्याज विजेता और तनिष्क उपविजेता रही।…
