चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के…
Author: Devbhumi News
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय दान्या में 4.96 करोड़ की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त क्षेत्रों का समेकित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास एवं समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखण्ड भी तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय दान्या में 4.96 करोड़ की लागत से निर्मित भवन का…
मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश *सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प* देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने व जन-जन तक पहुंचाने के अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को योग, वेलनेस एवं प्राकृतिक चिकित्सा की राजधानी बनाने के प्रयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण {एमडीडीए} द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क…
भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में घर-घर सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश *देहरादून,। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशनानुसार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह, ने भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत जनपद में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, घर-घर सत्यापन अभियान, निर्वाचक गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सहित निर्वाचन तंत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जनपद की सभी 10 विधानसभा…
देहरादून/उत्तराखंड: 21 जून 2026, रविवार। आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर विशाल जनसमूह ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। जिला मीडिया प्रभारी एवं आई टी एक्सपर्ट डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), सौरभ बहुगुणा(कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सैकड़ों CSC केंद्रों पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य कार्यालय द्वारा सभी जिला प्रबंधकों एवं ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित करने एवं अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों,…
कोटद्वार, 20 जून 2026। मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं० 02 कुम्भीचौड़ एवं वार्ड नं० 03 लालपानी सनेह में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज एवं वार्ड नं० 02 कुम्भीचौड़ में ₹18.50 लाख तथा वार्ड नं० 03 लालपानी सनेह में ₹35.75 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग एवं जनता के विश्वास से कोटद्वार…
भाजपा राज में मछलियाँ अंदर मगरमच्छ बाहर: गणेश गोदियाल आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से संबोधित किया, सर्वप्रथम चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों को आने वाले समय में पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के बारे में जानकारी साझा की, उन्होंने बताया कि आज जिस तरह महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी से नौजवान परेशान है, महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं, प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, हर नागरिक परेशान है ऐसे में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस…
मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार देहरादून, 19 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करना उत्तराखंड के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को…
देहरादून, 20 जून। नीट पेपर लीक, लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और युवाओं के सपनों के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के संयोजन में शिक्षा व्यवस्था की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यमुना कॉलोनी से प्रारंभ होकर किसननगर चौक तक पहुंची, जहां शिक्षा व्यवस्था का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि जिस शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य युवाओं को अवसर, सम्मान और बेहतर भविष्य देना था, वह आज भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अत्यधिक आर्थिक बोझ के…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभाथियों के खाते में वन क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का…
सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस देहरादून, : रायबरेली सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कालीमंदिर तपोवन में माता का आशीर्वाद लिया सद्भावना एवं जनकल्याण भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर माँ काली कि पूजा अर्चना कर भोग लगाकर आशीर्वाद लिया…
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न *देहरादून। जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल सम्पादनार्थ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय देहरादून में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग…
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश क्षेत्र की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न – *त्रिवेणी घाट पुनर्विकास, चंद्रभागा पैदल पुल, आस्था पथ सौंदर्यीकरण एवं केएफडब्ल्यू वित्तपोषित परियोजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा* *देहरादून, । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान, सिंचाई विभाग, नगर निगम ऋषिकेश, उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास अभिकरण (यूयूएसडीए) सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रस्तावित एवं…
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का…
अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का लहराया परचम देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु…
