जिलाधिकारी ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश *देहरादून 23 जून, 2026 । महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। समाधान दिवस के दौरान महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सखी वन स्टॉप सेंटर को एक्टिव मोड में संचालित करने तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित…
Author: Devbhumi News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय…
कैंट विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण, 95 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और 300 से अधिक को मिला पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ *देहरादून 24 जून, 2026। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना था। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का…
मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त अभियुक्त की स्कूटी को किया सीज मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में…
वोट की लूट से बनी सरकार पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा चंदा दान चोरी तक पहुँच गयी: डॉ प्रतिमा सिंह आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज गहरे संकट से गुजर रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी…
मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश कैबिनेट मंत्री ने विभागीय बैठक में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा *देहरादून, 24 जून।* 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के लिए धन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय बैठक में यह निर्देश दिए। यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही धनराशि की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है और उनमें से ज्यादातर ने अपना स्वरोजगार शुरू भी कर लिया है। 211…
नरेंद्रनगर, 24 जून। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री सुबोध उनियाल ने आज नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जनसेवा तथा विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा नगर…
देहरादून के मझौन में आयोजित प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री और कई दिग्गज नेता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन पहुंचकर देश के प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शिरकत की। दोनों शीर्ष नेताओं ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अत्यंत दुखद घड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।…
शराब तस्करी में प्रयुक्त (टाटा 407) को किया सीज़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद पुलिस तथा एस टी एफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा…
एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, *परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों /अधीनस्थों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश* *परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्वयं की उपस्थिति में सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की दी गयी अनुमति* *सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी रही जा रही सतर्क दृष्टि परीक्षा केंद्रों के आस- पास पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर अवांछित तत्वों पर रखी गई पैनी निगाह* *एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अन्य…
देहरादून, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग कर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन की आधारशिला है। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देश इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग…
अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का लहराया परचम देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु…
योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन…
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न योगासनों के अभ्यास के साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है और इसे…
मंत्री रेखा आर्या ने सुदूरवर्ती मिलम गांव में स्थित आईटीबीपी 14वीं वाहिनी परिसर में हिमवीरों संग किया योग नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश *मिलम/पिथौरागढ़, 21 जून।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती मिलम गांव में स्थित आईटीबीपी 14वीं वाहिनी परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हिमालय की ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस विशेष योग शिविर में मंत्री रेखा आर्या ने वीर हिमवीरों और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। मंत्री रेखा आर्या ने इस…
देहरादून। देवभूमि मे तप और अध्यात्म के पहले पड़ाव यमुनोत्री मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कालिंदी मंडल के कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास का आयोजन किया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का उत्सव है। योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन की वैज्ञानिक पद्धति है। योग आज भारत की सीमा से निकलकर वैश्विक स्वरूप अख्तियार कर चुकी है और पूरी दुनिया योग की शक्ति को…
