सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026 नशे को ना, जिंदगी को हां’ का संदेश देने वाले ललित जोशी को राष्ट्रीय सम्मान नशे के खिलाफ जन जागरण को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ललित जोशी बने नशा मुक्त मित्र देहरादून, 26 जून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष, शिक्षाविद् ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से स्कूलों, महाविद्यालयों एवं समाज के विभिन्न…
Author: Devbhumi News
नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न सामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री *सुबोध उनियाल ने कहा कि शौर्य एवं पराक्रम की वीर भूमि उत्तराखंड के प्रति आदरणीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का विशेष स्नेह एवं आत्मीय लगाव सदैव रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ राज्य को निरंतर प्राप्त होता रहा है।* उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सामरिक महत्व तथा सीमांत क्षेत्रों के सशक्तीकरण के…
आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में कार माॅडयूल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, देहरादून शाखा के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार मॉड्यूल की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज थीं। कार मॉड्यूल की राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं जैसे सुरक्षा एवं आत्मरक्षा, सक्रिय जीवनशैली तथा मानसिक स्वास्थ्य…
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश देहरादून। प्रदेश में सभी मुख्य नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है जनपद मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोग मार्ग खुलने की घंटों प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में हमें सजग रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
*देहरादून, 25 जून।* नंदा गौरा योजना के तहत गुरुवार को हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से इन बालिकाओं के बैंक खातों में करीब 19.23 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2025-26 में प्रदेश की 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी 2026 को ही योजना का लाभ दिया जा चुका था। हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की कुछ पात्र बालिकाओं की आवश्यक औपचारिकताएं एवं जनपद स्तरीय समिति से अनुमोदन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं…
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), डीएनए-कृष लैब देहरादून एवं रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 25 जून 2026 को यूकॉस्ट सभागार में “जल गुणवत्ता विश्लेषण प्रशिक्षण एवं कौशल विकास में इसके उपयोग” विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए यूकोस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन में जल संरक्षण विषय को वर्तमान एवं भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बताया एवं कहा कि जल गुणवत्ता प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के कौशल विकास में वृद्धि होगी और उनके करियर के लिए नई…
PM आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में साकार हो रहा 1872 परिवारों का आशियाने का सपना गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई बस्ती हो रही तैयार देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका…
सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की बाल सुधार गृह में बेसिक लर्निंग प्रोग्राम संचालित करने तथा सभी बालकों का विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने के दिए निर्देश *नियमित काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रभावी पुनर्वास गतिविधियों पर दिया जोर* *देहरादून, 25 जून 2026* जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का स्थलीय निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय संस्थानों में रह…
जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम *एनबीएफसी (NBFCs) को कड़ी चेतावनी, गरीबों को कर्ज के जाल में फंसाकर सड़क पर लाने का तमाशा बंद करें, वरना खैर नहीं’-डीएम* *देहरादून 25 जून, 2026(सू.वि.),* जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) और जिला सलाहकार समिति (DCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर…
पोलियो मुक्त भारत का संकल्प जिले में 1505 बूथों पर पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक *28 जून से विशेष अभियान” 29 जून से 04 जुलाई तक 1362 टीमें घर-घर पहुंचाएंगी पोलियो सुरक्षा कवच;* *देहरादून, दिनांक 25 जून 2026 । जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 28 जून, 2026 के सफल आयोजन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक का…
देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया. यह 40 दिनों का अभियान देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा इसी कड़ी में आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष/ सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रीतम सिंह द्वारा प्रेस को संबोधित किया गया। रंजीत रंजन ने कहा कि यह अभियान उन छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों की आवाज है जिनकी मेहनत बार बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, रिजल्ट में देरी, भर्ती अटकने और…
आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय: सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सेनानियों एवं उनके परिजनों को किया सम्मानित! इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में कांग्रेस शासन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया गया था, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान ने देश के लोकतंत्र की रक्षा की। तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रता का…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही परियोजनाओं के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए गुरुवार को ऋषिकेश क्षेत्र में एक बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया और स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विकास प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमडीडीए के अनुसार, उपेन्द्र कुमार, निवासी स्थल रूद्र ऑटोमोबाइल, निकट भरत विहार, मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा था।…
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राम मंदिर के नाम पर चंदे में घोटालों और केदारनाथ धाम में सोना चोरी से जुड़े मामलों को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधा। गोदियाल ने कहा, “जो लोग राम मंदिर के नाम पर मिले चंदे में घोटालों के आरोपों से घिरे हों और केदारनाथ धाम में सोना चोरी से जुड़े मामलों पर सवालों के घेरे में हों, वे धर्म के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हैं। वे छद्म धार्मिकता का मुखौटा पहनकर अपने स्वार्थ और निजी हित साधने वाले लोग हैं।” उन्होंने आगे कहा कि धर्म आस्था, सेवा और सत्य का मार्ग है,…
30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे प्रभारी निदेशक, आधा दर्जन अपर निदेशकों में मची होड़ देहरादून, 24 जून 2026। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालयों में नये निदेशकों की नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। ऐसे में निदेशक पद हासिल करने के लिये विभाग के अंदर दावेदारों में जोर आजमाइश शुरू हो गई है। वर्तमान में दोनों निदेशालयों का संचालन प्रभारी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। दोनों निदेशालयों का प्रभार अपर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के पास है, जो आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।…
बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *सुनियोजित विकास के लिए सख्त अभियान* भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण के अनुरूप एमडीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपाध्यक्ष…
